एक्सप्लोरर

'पुष्पा 2' एक्टर अल्लू अर्जुन के घर पर पत्थरबाजी, JAC नेताओं पर तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Allu Arjun: पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन ने आज थोड़ी देर पहले ही एक इंस्टा पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने अपने फैंस से अपील की थी कि वो किसी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल न करें.

Allu Arjun: हैदराबाद में एक्टर अल्लू अर्जुन के जुबली हिल्स स्थित घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव और विरोध प्रदर्शन किया है. इस मामले में जेएसी नेताओं पर तोड़फोड़ का आरोप लगा है और पुलिस ने जेएसी के नेताओं को हिरासत में लिया है.

मामला तब और बिगड़ गया जब प्रदर्शन के बाद वहां मौजूद कुछ अज्ञात एक्टर के घर के परिसर पर जबरन घुस गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी.

हैदराबाद पुलिस ने दिया ये बयान

इस मामले में हैदराबाद पुलिस का बयान आया है. जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन के मुताबिक, ''उस्मानिया यूनिवर्सिटी से जुड़ी कमेटी JAC के 6 सदस्यों ने हमला किया है. हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई कंप्लेंट नहीं हुई है.''

बता दें कि आज ही अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने फैंस से अपील की थी कि वो ऑफलाइन या ऑनलाइन किसी के साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल न करें. तो वहीं कल उन्होंने पीसी कर बताया था कि उन्हें हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई दुर्घटना को लेकर दुख है. उन्होंने ये भी कहा था कि उनका चरित्र हनन करने की कोशिश की जा रही है.

अल्लू ने कल मामले पर तोड़ी थी पहली बार चुप्पी

अल्लू ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा था, ''ये एक हादसा था और मेरी परिवार के प्रति सहानूभूति है. मैं किसी को ब्लेम नहीं करना चाहता. ये मेरा कैरेक्टर एसैसिनेशन है. कई गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं.''

उन्होंने ये भी कहा था, ''जो कुछ भी हुआ है मैं उसके लिए माफी मांगता हूं. कोई रोड शो नहीं हुआ था, इस बारे में गलत जानकारी फैलाई जा रही है.''

बता दें कि तेलंगाना विधान सभा में अल्लू को लेकर तेलंगाना सीएम और अकबरुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा था. अल्लू ने उसके बाद ही मामले पर चुप्पी तोड़ी थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

सीएम रेवंत रेड्डी और अकबरुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा था अल्लू पर

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में कहा था कि हीरो लापरवाह था और मौत की सूचना देने के बावजूद थिएटर से बाहर नहीं जा रहा था. पुष्पा 2 के प्रीमियर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "उनका परिवार हर महीने 30 हजार कमाता है, लेकिन फिल्म के टिकट पर 3000 खर्च करता है, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि बेटा अल्लू अर्जुन का प्रशंसक है."

तो वहीं अकबरुद्दीन ने कहा, ''मैं उस फिल्म स्टार का नाम नहीं लेना चाहता. लेकिन  मुझे जानकारी मिली है कि जब उस स्टार को थिएटर के बाहर भगदड़ के बारे में बताया गया कि एक की मौत हो गई है और दो बच्चे गिर गए हैं तो उस स्टार ने स्माइल करते हुए कहा कि 'फिल्म अब हिट होने जा रही है.''

तेलंगाना के डीजीपी ने भी दिया है मामले पर बयान
तेलंगाना के डीजीपी जितेंद्र ने रविवार को कहा है कि फिल्म स्टार्स और अन्य लोगों को समझना चाहिए कि नागरिकों की सुरक्षा अहम है और उन्हें उसी हिसाब से आचरण करना चाहिए.

भगदड़ मामले में जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ''वो फिल्मों में हीरो हैं लेकिन, जमीनी स्तर पर उन्हें समाज की समस्याओं को समझना चाहिए. फिल्म का प्रचार नागरिकों की सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण है. कुछ गलत हुआ है. हम सभी को यह समझना चाहिए कि ऐसी घटनाएं नागरिकों की सुरक्षा के लिए ठीक नहीं हैं.’’

क्या था मामला?

पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी और उसके 8 साल के बच्चे को वेंटिलेटर में रखना पड़ा. अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया. हालांकि, तेलंगाना हाईकोर्ट ने उन्हें 4 हफ्तों की अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया.

और पढ़ें: 'पुष्पा 2' बनी भारतीय सिनेमा के पिछले 110 सालों की सबसे बड़ी फिल्म!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday BO Live Updates: 'द केरल स्टोरी 2' के इस साउथ फिल्म ने छुड़ाए पसीने, जानें- मंगलवार को 12 बजे तक सभी फिल्मों का कलेक्शन
द केरल स्टोरी 2' पर भारी पड़ी ये साउथ फिल्म, जानें- मंगलवार को 12 बजे तक का कलेक्शन
तमिल फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 10 दिनों में मेकर्स को 363% का जबरदस्त प्रॉफिट
9 करोड़ में बनी फिल्म ने 363% प्रॉफिट से मेकर्स को किया मालामाल
'नसीब अपना-अपना’ की भोली चंदा अब बन गई दबंग, 63 की उम्र में बदले लुक से चौंका रहीं राधिका सरथकुमार
'नसीब अपना-अपना’ की भोली चंदा अब बन गई दबंग, 63 की उम्र में बदले लुक से चौंका रहीं राधिका सरथकुमार
Sunday Box Office: संडे को 'द केरल स्टोरी 2' ने मचाया तहलका, 'ओ रोमियो' से 'अस्सी' तक बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल, जानें यहां
संडे को 'द केरल स्टोरी 2' ने मचाया तहलका, जानें- 'ओ रोमियो' से 'अस्सी' तक सभी फिल्मों का कलेक्शन

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: लोकसभा में हंगामा कर रहा विपक्ष, शिवराज चौहान बोले- तमाशा देख रहा देश
Live: लोकसभा में हंगामा कर रहा विपक्ष, शिवराज चौहान बोले- तमाशा देख रहा देश
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश के सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
भारत की वर्ल्ड कप जीत पर शाहिद अफरीदी का लेटेस्ट बयान वायरल, इस बार टीम इंडिया को लेकर क्या कहा जानिए
भारत की वर्ल्ड कप जीत पर शाहिद अफरीदी का लेटेस्ट बयान वायरल, इस बार टीम इंडिया को लेकर क्या कहा जानिए
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
Russia Ukraine War: ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
Embed widget