एक्सप्लोरर

राम चरण के 'गेम चेंजर' के सेट से दूसरी बार लीक हुआ वीडियो, फैंस बोले- 'पूरी फिल्म ऑनलाइन ही देख लेंगे'

Game Changer Video Leak: फिल्म 'गेम चेंजर' का अब तक कोई टीजर या ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ है. लेकिन फिल्म से एक अहम सीक्वेंस लीक हो गया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Game Changer Video Leak: साउथ के सुपरस्टार राम चरण अपनी अपकमिंग फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर चर्चा में हैं. उनकी फिल्म 'गेम चेंजर' का फैंस पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. ये एक पॉलिटिकल-ड्रामा है जिसकी शूटिंग चल रही है. इस बीच जहां पहले फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का लुक लीक हुआ था, वहीं अब फिल्म से एक अहम सीक्वेंस लीक हो गया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

अब तक फिल्म 'गेम चेंजर' का कोई टीजर या ट्रेलर तो रिलीज नहीं हुआ है. लेकिन कुछ महीने पहले इसका एक गाना रिलीज किया गया था. इस बीच फिल्म से बार-बार सीन लीक हो रहे हैं. हाल ही में जो सीन लीक हुआ है ये फिल्म का एयरपोर्ट सीक्वेंस है, जिसे फिल्म की कहानी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.

फिल्म का एयरपोर्ट सीक्वेंस हुआ लीक
'गेम चेंजर' के सेट से वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स जो नेता की तरह कपड़े पहने दिख रहा है, वे अपने स्टाफ पर पेपर फेंकता है. इसके बाद वो प्लेन की तरफ बढ़ जाता है. इस दौरान राम चरण वहां मौजूद होते हैं जो बाद में मुड़कर अपनी कार में बैठ जाते हैं. अब 'गेम चेंजर' के बार-बार सीन लीक होने की वजह से फैंस भी भड़क गए हैं.

'हम पूरी फिल्म ऑनलाइन देखेंगे'
राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' के सीन्स लीक होने पर एक फैन ने लिखा- ऐसा लगता है कि हम पूरी फिल्म ऑनलाइन देखेंगे. अगर वक्त रहते इसे रोका नहीं गया तो पूरी फिल्म लीक हो जाएगी.

राम चरण का वर्कफ्रंट
राम चरण कि फिल्म 'गेम चेंजर' की कोई रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है. इसके अलावा एक्टर के पास एक अनटाइटल्ड फिल्म RC16 है. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें: उम्र ही नहीं, पैसे के मामले में भी वाइफ कैटरीना कैफ से काफी पीछे हैं विक्की कौशल! नेटवर्थ में है जमीन-आसमान का फर्क

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इरुमुडी' से धांसू कमबैक करेंगे रवि तेजा? पिता के रोल में दिखा एक्टर का दमदार अंदाज
'इरुमुडी' से धांसू कमबैक करेंगे रवि तेजा? पिता के रोल में दिखा एक्टर का दमदार अंदाज
Box Office: 'आवारापन 2' की थर्सडे भी रही धूम, साउथ फिल्म ने भी दिखाया जलवा, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' की थर्सडे को भी रही धूम, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
खलीफा सोशल मीडिया रिव्यू: यूजर्स को पसंद नहीं आई पृथ्वीराज की फिल्म, दिए 2 स्टार
खलीफा सोशल मीडिया रिव्यू: यूजर्स को पसंद नहीं आई पृथ्वीराज की फिल्म, दिए 2 स्टार
सितंबर के महीने में सिनेमाघरों में आएगा तूफान, रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 धांसू नई फिल्में
सितंबर में थिएटर में रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 फिल्में, नोट कर लें तारीख

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget