एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बेटे सूरज को घसीटे जाने पर आदित्य पांचोली की तीखी प्रतिक्रिया

आदित्य पांचोली ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि अब वो भी चाहते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच हो और इस मामले में साफ तस्वीर उभरकर आये.

मुम्बई: एक हफ्ते के भीतर सुशांत सिंह राजपूत और उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान द्वारा खुदकुशी कर लिये जाने की घटना को बेटे सूरज पांचोली से जोड़े जाने और इसे साजिश बताने को लेकर अब उनके पिता आदित्य पांचोली ने भी कड़ी आपत्ति और नाराजगी जताई है.

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए आदित्य पांचोली ने कहा, "पता नहीं लोग कैसी कैसी मनगंढ़त और बकवास बातें लिख रहे हैं. ऐसा करनेवाले बिल्कुल नहीं सोचते हैं कि दो मिनट के फेम के लिए किसी शख्स के ऊपर वे किस तरह का दबाव बना रहे हैं. लोगों को नहीं पता कि उनकी इन हरकतों से सूरज‌ को मानसिक और जज्बाती रूप से कितनी परेशानी झेलनी पड़ रही है."

आदित्य ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "लोग 8 साल से (जिया खान सुइसाइड मामले में) नॉनस्टॉप बोले जा रहे हैं. कोई उसे रेपिस्ट है कहता है तो कोई कातिल कहता है. अब सुशांत और दिशा के साथ उसका नाम जोड़ दिया गया है. ऐसे में कोई इंसान टूटे बगैर कैसे रह सकता है?"

आदित्य ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर कुछ भी लिख देती है और वो दुनियाभर में वो ट्रेंड होने लगता है, लेकिन ऐसे करनेवाले और उसे माननेवाले लोग असलियत पता करने में दिलचस्पी नहीं लेते हैं. आदित्य कहते हैं, "पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. ऐसे में सूरज पर लगे इतने गंभीर इल्जामों के बारे में पुलिस को भनक तक नहीं लगी? ऐसे कैसे संभव है? मैं तो चाहता हूं कि सुशांत सिंह की मौत के मामले की सीबीआई जांच हो ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए और सुशांत के परिवार को भी तसल्ली मिले."

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बेटे सूरज को घसीटे जाने पर आदित्य पांचोली की तीखी प्रतिक्रिया

आदित्य ने कहा कि उनके बेटे सूरज पर जिया खान सुइसाइड मामले में पहले से ही काफी दबाव है और ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान मामले में उसपर इल्जाम लगाने से वो मानसिक तौर पर काफी विचलित हो गया है. आदित्य कहते हैं, "ऐसे मैंने और पत्नी जरिना ने सूरज को समझाते हुए कहा कि इस कुछ दिनों तक होनेवाली बातें हैं. ऐसे में हमने उसे अपना संतुलन बनाये रखने और काम पर ध्यान लगाने की सलाह दी है. लेकिन कल को अगर सूरज ने अपने साथ कुछ कर लिया तो उसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा? इंसान इसी तरह के दबाव से डिप्रेशन में चला जाता है."

जिया खान की आत्महत्या मामले में सूरज पर चल रहे मुकदमे के बारे में आदित्य ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "सूरज को 8 सालों से बुरा-भला कहा जा रहा है, सोशल मीडिया पर उसे गालियां दी जा रहीं हैं. अगर सूरज गुनहगार है, तो उसे सजा होगी और वो फैसला हमें मंजूर होगा. अगर वो निर्दोष है, तो कानून उसे छोड़ देगी."

आदित्य ने इस पूरे‌ मामले में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, " इस देश में कानून का राज है. जंगल राज तो नहीं है कि कोई भी किसी का रेप कर दे और कोई किसी का मर्डर करके बच जाए. आखिर हम एक सभ्य समाज में रहते हैं. कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो, कानून तो सबके लिए एक है. ऐसे में सभी को जांच के नतीजों का इंतजार करना चाहिए और किसी के बारे में ऊलजलूल बातें करने से बचना चाहिए."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Entertainment News Live: नीता अंबानी के NMACC के जश्न में डूबा बॉलीवुड, 'धुरंधर' से लेकर सलमान तक सब पहुंचे
Live: नीता अंबानी के NMACC के जश्न में डूबा बॉलीवुड, 'धुरंधर' से लेकर सलमान तक सब पहुंचे
4000 करोड़ की 'रामायण' पर बड़ा रिस्क, मेकर्स ने 700 करोड़ का OTT ऑफर रिजेक्ट किया
4000 करोड़ की 'रामायण' पर बड़ा रिस्क, मेकर्स ने 700 करोड़ का OTT ऑफर रिजेक्ट किया
'चाय नहीं, डिशवॉशर है', चंकी पांडे और भावना ने फराह खान को बनाया अप्रैल फूल, वायरल हुआ वीडियो
'चाय नहीं, डिशवॉशर है', चंकी पांडे और भावना ने फराह खान को बनाया अप्रैल फूल, वायरल हुआ वीडियो
Bollywood Box Office Collection: अकेले ‘धुरंधर 2’ ने बचाई बॉलीवुड की इज्जत, फर्स्ट क्वार्टर में 14 में से सिर्फ 3 फिल्में सक्सेसफुल
2026 बॉक्स ऑफिस: अकेले ‘धुरंधर 2’ ने बचाई बॉलीवुड की इज्जत, 14 में से सिर्फ 3 फिल्मों ने कमाया प्रॉफिट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi
Bharat Ki Baat: ट्रंप का सबसे बड़ा भ्रम आज टूटेगा! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Iran Israel War Update: बंधक बने पायलट पर ईरान ने रखा बड़ा इनाम! | Middle East | Iran- Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले से महंगाई की मार झेर रहा पाकिस्तान, अब इस देश ने कह दिया 2 अरब डॉलर कर्ज चुकाओ, अब क्या विकल्प
पहले से महंगाई की मार झेर रहा पाकिस्तान, अब इस देश ने कह दिया 2 अरब डॉलर कर्ज चुकाओ, अब क्या विकल्प
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
UP Board Result 2026: कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें
कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें
इंडोर में पौधों को रखना है हेल्दी तो कौन-सी मिट्टी चुनें? जान लीजिए काम की बात
इंडोर में पौधों को रखना है हेल्दी तो कौन-सी मिट्टी चुनें? जान लीजिए काम की बात
Embed widget