एक्टिंग में Anupama से भी चार कदम आगे है उनका लाडला, नहीं होता यकीन तो देखें ये वीडियो
Rupali Ganguly Video: अनुपमा फेम रुपाली गांगुली सोशल मीडिया लवर हैं. ऐसे में वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.

Rupali Ganguly Funny Video: स्टार प्लस (Star Plus) पर प्रसारित होने वाला शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में हमेशा ही टॉप पर रहता है. ऐसे में शो में अनुपमा की भूमिका में नजर आने वालीं रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) अलग-अलग वजहों से चर्चा में बनी रहती हैं. रुपाली सिर्फ अपने शोज से रिलेटेड ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. अब हाल ही में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly Son) ने अपने बेटे के संग एक वीडियो शेयर किया है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में सिर्फ रुपाली की ही नहीं बल्कि उनके बेटे की भी शानदार एक्टिंग देखने को मिल रही है.
रुपाली (Rupali Video) की इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि वो बैठकर मेकअप करती दिख रही हैं, उसी दौरान एक्ट्रेस का बेटा वहां आता है, और गले लग जाता है. उसके बाद रुपाली भी अपने बेटे को प्यार से गले लगाती हुई नजर आ रही हैं. फिर एक मजेदार इंसिटेंड देखने को मिलता है. दरअसल तभी रुपाली का बेटा साइड से प्लेट निकाल लेता है और कहने लगता है भूख लगी है. उसके बाद वीडियो में रुपाली को कान पकड़ते हुए देखा जा सकता है और फिर वो अपने बेटे के लिए खाना लाने चली जाती है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें:- Shamita Shetty-Raqesh Bapat Breakup : एक साल भी नहीं चला शमिता शेट्टी और राकेश बापट का रिश्ता, एक्ट्रेस ने अनाउंस किया ब्रेकअप
वीडियो को शेयर करते हुए रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने कैप्शन में लिखा है- मां को एक बार दिन में गले लगाना बहुत ही ज्यादा कीमती होता है. लेकिन देखा जाए तो इसके पीछे कई अलग वजह होती है. क्या है इसके पीछे की वजह एंड तक देखें ? हर मां इस वीडियो से रिलेट कर पाएगी. मेरी फेवरेट जादू की झप्पी. बता दें हाल ही में रुपाली (Rupali) ने अपनी पर्सनल लाफ से जुड़ी कहानी भी शेयर की. इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से उन्हें एक्टिंग अपनी तरफ आकर्षित करता था. लेकिन जब उनके पिता की फिल्में फ्लॉप होने लगीं, तो उन्हें काफी स्ट्रगल किया.
ये भी पढ़ें:- जान से मारने की धमकी के बाद कैटरीना कैफ ने शेयर किया पहला पोस्ट, लिखी ये बात
Source: IOCL






















