Armaan Malik Vlog: अरमान मलिक का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है. जिसमें उनके घर में तूफान आने से काफी टेंशन दिखाई दे रही है. अरमान मलिक के जिम में तूफान से सारे इक्यूपमेंट्स हिल रहे हैं. अरमान मलिक जिम में ही हैं. जिसकी वजह से उनकी दोनों पत्नियां काफी परेशान नजर आ रही हैं. इस बीच दोनों के बच्चे रोने लगते हैं. लेटेस्ट वीडियो में उनकी दोनों पत्नियां अपने बच्चों को लेकर परेशान नजर आ रही हैं. दोनों रातभर सोई नहीं और इसी का एक व्लॉग उन्होंने शेयर किया है.

नींद के चक्कर में पायल और गोलू की हुई लड़ाईदरअसल कृतिका और पायल को बच्चों के चक्कर में रातभर जागना पड़ा, फिर जब वो सोए तो उनकी कॉलोनी का पावर कट हो गया. ऐसे में पायल की नींद पूरी नहीं हो पाई, लेकिन कृतिका कुछ देर सोती हैं तो उनका बेटा जाग जाता है जिस वजह से उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती.. जिसके बाद कृतिका पायल से बोलती हैं कि उन्हें बिल्कुल फिक्र नहीं है कि उनकी नींद पूरी नहीं हुई है बिल्कुल और वो यहां बैठी हैं. जिसके बाद दोनों की थोड़ी बहस होती है. हालांकि पायल कृतिका को सोने के लिए बोल देती हैं. तूफान के चलते उनके घर में काफी गंदगी फैल जाती है जिसे अरमान मलिक की बहन साफ करती नजर आती हैं. पायल और कृतिका फिलहाल अपने बच्चों को लेकर खासा व्यस्त चल रही हैं.

 

अरमान ने की हैं दो शादियांअरमान मलिक ने दो शादियां की हैं. 2011 में वह पायल के साथ शादी के बंधन में बंधे, फिर उन्होंने 2018 में कृतिका से शादी की थी. सौतन होने के बावजूद पायल और कृतिका के बीच बेशुमार प्यार है. पायल और कृतिका एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं. दोनों एक-दूसरे के साथ हर सुख-दुख में खड़ी रहती हैं.

यह भी पढ़ें: बिग बॉस 7 फेम Ajaz Khan को मिली जमानत, ड्रग्स केस में दो साल से काट रहे थे सजा