एक्सप्लोरर

Bigg Boss के घर में गेम प्लान कैसे बदल देता है कंटेस्टेंट्स की जिंदगी? Ravi Kishan ने खोलकर रख दी हर एक बात

Ravi Kishan Hosting Bigg Boss 18: रवि किशन 'बिग बॉस 18' में वीकेंड का वार होस्ट करते नजर आने वाले हैं. इस दौरान उन्होंने एबीपी न्यूज से बातचीत में बिग बॉस से जुड़े कई सच उजागर किए.

Ravi Kishan Hosting Bigg Boss 18: पिछले हफ्ते बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह रवि किशन, रोहित शेट्टी और एकता कपूर होस्ट करते दिखे थे. इस हफ्ते फिर से सलमान की जगह रवि किशन होस्ट करने वाले हैं. इस दौरान उनसे बिग बॉस के घर के माहौल, गेम प्लान और बाकी चीजों पर एक्टर ने एबीपी न्यूज से बात की.

रवि किशन ने यहां खुलकर बात की. उन्होंने घर के माहौल और मेंबर्स के बारे में बताया. साथ ही, ये भी बताया कि कैसे बिग बॉस सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि लोगों को हील करने का एक सेंटर है.

रवि किशन ने बताईं ये खास बातें
सबसे पहले तो रवि किशन ने 'हाय दइया विद रवि भइया' ये बारे में बताया. उन्होंने बताया कि हाय दइया का मतलब है कि वो बिग बॉस के घर में पूरा रस निकालकर सामने लाने वाले हैं.  उन्होंने कहा कि मैं पहले भी रह चुका हूं वो भी 3 महीने. इसलिए मैं उनके स्ट्रेस को समझता हूं. और जब से मैं आया हूं अब उनका पूरा रस बाहर आ रहा है. मैंने यही कोशिश की है जो कुछ थोड़ा बहुत रह गया हो वो भी बाहर आ जाए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

सीजन 1 से लेकर अब तक क्या-क्या बदलाव हुए हैं बिग बॉस में?
रवि किशन ने इस सवाल के जवाब में कहा कि कोई बदलाव नहीं हुआ. फॉर्मैट वही है. रवि किशन ने बताया कि अंदर जाकर रियल रहना जरूरी है. रवि किशन ने आगे बताया कि जब वो 18 साल पहले आए थे, तब उन्हें कुछ भी नहीं पता था. लेकिन नए लोग तो सब कुछ देखकर आते हैं वो भी फुल तैयारी से. 

बचपना जगाएंगे रवि किशन
रवि किशन ने यहां ये भी बताया कि लोग जबरन में मन में ऐसा सोच लेते हैं कि अब वो बड़े हो गए हैं और उनके पास चिंताएं हैं. और इन सबकी वजह से वो अपने अंदर के बच्चे को दूर कर देते हैं. वो उसी बच्चे को जगाने आए हैं, ताकि लोग उस बच्चे के साथ खुद भी खुश रहें और बाकी लोगों को भी एंटरटेन करें.

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का बच्चा बाहर आ गया है और वो उन झगड़ों को भूलकर मौज कर रहे हैं. बाकी जो लोग बचे हैं वो भी धीरे-धीरे खुल रहे हैं.

प्लानिंग कितनी काम आती है और कितना असर पड़ता है गेम पर
इसके जवाब में रवि किशन ने बताया बिल्कुल असर पड़ता है और बहुत असर पड़ता है. इसका असर जिंदगी पर पड़ता है और लाइफ का पूरा कैरेक्टर बदल जाता है. इसलिए बिग बॉस में रियल रहना जरूरी है.


Bigg Boss के घर में गेम प्लान कैसे बदल देता है कंटेस्टेंट्स की जिंदगी? Ravi Kishan ने खोलकर रख दी हर एक बात

बिग बॉस में कैसे रहना चाहिए?
जब रवि किशन से ये सवाल पूछ गया कि बिग बॉस में कौन से तरीके से रहना कंटेस्टेंट के लिए फायदेमंद हो सकता है, तो उन्होंने बताया जैसे आप हैं वैसे ही रहिए. बिल्कुल असली. आपको स्टैंड लेना है आपको इंटरटेन करना है. समय की जरूरत के हिसाब से काम करना है, फिजिकल नहीं होना है. 

बिग बॉस आपकी लाइफ के ब्लॉकेज दूर करने वाले सेंटर की तरह है जहां आप अपने ट्रॉमा से बाहर निकल सकते हो. उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें यहां अध्यात्म और भगवान शिव से मुलाकात करने का टाइम मिला, क्योंकि यहां बहुत टाइम होता. आपको एक-एक दिन 7 दिन के बराबर लगते.

रवि किशन ने यहां ये भी बताया कि उन्हें शिल्पा शिरोडकर अच्छा करती दिख रही हैं. बाकी लोग भी खुल रहे हैं जैसे रजत, चाहत, अविनाश, विवियन ये सभी अच्छा कर रहे हैं. जिनका खुलना अभी बाकी है वो भी खुलकर सामने आ जाएंगे.

रवि किशन का वर्कफ्रंट

रवि किशन इस दिवाली रिलीज सिंघम अगेन में अहम किरदार में थे. इसके अलावा, वो फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में भी दिखने वाले हैं. इस फिल्म में भी वो अजय देवगन के साथ नजर आएंगे. एक्टर नेटफ्लिक्स के शो मामला लीगल है के दूसरे पार्ट की शूटिंग में भी बिजी हैं.

और पढ़ें: जब सेट पर मेकर्स की इस हरकत से परेशान हो गई थीं रणबीर कपूर की ‘सीता’, घर जाकर फूट-फूटकर रोती थीं एक्ट्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नागिनों' को रॉकेट लॉन्च करते देख दर्शकों का चकराया माथा, कह डाली ये बड़ी बात
'नागिनों' को रॉकेट लॉन्च करते देख दर्शकों का चकराया माथा, कह डाली ये बड़ी बात
'मेरी बॉडी, मेरे कपड़े...', बिकिनी फोटो पर ट्रोल होने पर एक्ट्रेस आरती सिंह ने दिया करारा जवाब
'मेरी बॉडी, मेरे कपड़े...', बिकिनी फोटो पर ट्रोल होने पर एक्ट्रेस आरती सिंह ने दिया करारा जवाब
ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगी अभिरा और अरमान की कहानी खत्म? लीप को लेकर राजन शाही का बड़ा खुलासा
'ये रिश्ता' में होगी अभिरा और अरमान की कहानी खत्म? लीप को लेकर राजन शाही का बड़ा खुलासा
सांप के जहर मामले में 'यूट्यूबर' एल्विश यादव को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला
सांप के जहर मामले में एल्विश यादव को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला

वीडियोज

Alvida Jumma 2026:भारत में मातम, आक्रोश! खामनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय का 'ब्लैक प्रोटेस्ट'
Protest in Israel: EID से पहले अल-अक्सा मस्जिद में फूटा स्थानीयों का गुस्सा! | Donald Trump
US Israel Iran War: खाड़ी देशों में छिड़ेगी Nuclear War? WHO के बयान से हड़कंप | Middle East | Trump
US Israel Iran War: अमेरिका ने सैन्य अभियान में खर्च किए 25 बिलियन डॉलर | Donald Trump l Middle East
ईरान-इजरायल युद्ध का 21वां दिन..तबाही जबरदस्त | Iran US War | Israel attacks Iran | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महंगाई मैन ने दिया एक और झटका', प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने कसा तंज
'महंगाई मैन ने दिया एक और झटका', प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने कसा तंज
Petrol Diesel Price In UP: प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के कीमतें बढ़ी, BJP ने बताया- कब होंगे दाम कम
प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के कीमतें बढ़ी, BJP ने बताया- कब होंगे दाम कम
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
Israel-US Iran War Live: US-इजरायल के झूठ का पर्दाफाश! 'जंग में नई मिसाइलें...', ईरान का चौंकाने वाला बयान
LIVE: US-इजरायल के झूठ का पर्दाफाश! 'जंग में नई मिसाइलें...', ईरान का चौंकाने वाला बयान
IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, देखें वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर
IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, देखें वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर
'ईरान में जंग लोगों की सोच से पहले ही....', होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशी की खबर, दुनिया को मिलेगी राहत
'ईरान में जंग लोगों की सोच से पहले ही....', होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशी की खबर, दुनिया को मिलेगी राहत
Bihar Board Result 2026: इस हफ्ते जारी हो सकता है बिहार बोर्ड का रिजल्ट, यहां जानें पूरी डिटेल्स
इस हफ्ते जारी हो सकता है बिहार बोर्ड का रिजल्ट, यहां जानें पूरी डिटेल्स
बेंगलुरु के ऑटो में लटका मिला Meta का ID कार्ड, वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर उठने लगे सवाल
बेंगलुरु के ऑटो में लटका मिला Meta का ID कार्ड, वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर उठने लगे सवाल
Embed widget