एक्सप्लोरर

अब तलाक नहीं लेंगे Charu Ssopa और Rajeev Sen, सोशल मीडिया पर किया शादी निभाने का ऐलान

Charu Asopa-Rajeev sen Marrieage: पिछले कई महीनों से चारु असोपा और राजीव सेन तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे.

Charu Asopa-Rajeev Sen Marrieage: टीवी अभिनेत्री चारु असोपा (Charu Asopa) और राजीव सेन (Rajeev Sen) ने पैचअप कर लिया है. टीवी कपल पिछले कई महीनों से अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में बना हुआ था. दोनों पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. लेकिन अब दोनों ने अपने पैचअप का ऐलान कर दिया है. सोशल मीडिया पर चारू ने एक हैप्पी फैमिली फोटो शेयर कर पति राजीव सेन संग शादी को आगे निभाने की बात कही है.  

चारू ने राजीव को दिया एक और मौका

बता दें कि, तलाक की खबरों के बीच चारू और राजीव ने हाल में गणेश चतुर्थी मनाई है. दोनों बेटी जियाना के साथ फैमिली पिक्स क्लिक करवाते नजर आए. हालांकि इन तस्वीरों के लिए दोनों को यूजर्स जमकर ट्रोल भी किया गया था. अटकलें थी कि कपल एकबार फिर साथ हो सकता है. जैसा कि लोगों का अनुमान था वैसा ही हुआ और चारू ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर बताया कि उन्होंने राजीव के साथ रहने और अपने वैवाहिक जीवन को एक मौका देने का फैसला किया है.

बोलीं चारू- शादी स्वर्ग में होती है

चारू ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखा. उनका कहना है, "शादी स्वर्ग में ही होती हैं लेकिन इस पर काम करना हम पर छोड़ दिया जाता है. हां हमने घोषणा की थी कि हम अपनी शादी को खत्म कर रहे हैं और हमें एहसास हुआ था कि सब खत्म हो चुका है और इससे आगे कुछ भी नहीं है. हम तलाक लेने की सोच रहे थे. हम अपनी बातों से इनकार नहीं करेंगे..अब ये घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने अपनी शादी को कुछ अच्छा होने के लिए बचाए रखने का फैसला किया है."

बेटी जियाना के लिए साथ आए चारू-राजीव

चारू ने लिखा, "हम दोनों को एक खूबसूरत बेटी जियाना का आशीर्वाद मिला है और हम माता-पिता के रूप में उसे सबसे अच्छा देना चाहते हैं. उसकी परवरिश और खुशी हमारी पहली प्राथमिकता है.. हम अपने सभी फैंस को हमेशा एक कपल के रूप में हमारा सपोर्ट करने धन्यवाद देना चाहते हैं .. ज़ियाना को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद. चारु और राजीव."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

दोनों ने साथ मनाई गणेश-चतुर्थी

बीते दिनों चारू ने अपने इंस्टाग्राम पर गणेश उत्सव की तस्वीरें शेयर की थी. इसमें वह पति राजीव सेन और बेटी जियाना के साथ मस्ती करती नजर आईं. पूरा परिवार ट्रेडिशनल आइटफिट में था. चारू और राजीव अपनी बेटी जियाना पर प्यार लुटा रहे थे. एक तरफ चारु असोपा, राजीव सेन से तलाक लेने की बात करते और दूसरी ओर चारू सुहागन अवतार में राजीव के साथ हैप्पी फोटो अपलोड करती नजर आतीं. गणेश चतुर्थी के मौके पर चारु और राजीव को साथ पोज देते देख लोगों को झटका लगा था. लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और ड्रामेबाज बताया. एक ने लिखा ये दोनों सुपर नौटंकी हैं जिन्होंने शादी को मजाक बनाकर रख दिया है.  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

बता दें कि, राजीव सेन अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई हैं. चारू से राजीव ने लव मैरिज की है. दोनों कई बार अपने तलाक की घोषणा कर चुके हैं और बाद में एक हो जाते हैं. 

Ganesh Chaturthi 2022: पति राजीव सेन संग गणेश उत्सव मनाने पर Charu Asopa हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- 'सुपर नौटंकी हैं दोनों' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैशन शो में तेजस्वी प्रकाश ने बिखेरा ग्लैम, अदाओं पर फिदा हुए फैंस, वीडियो वायरल
फैशन शो में तेजस्वी प्रकाश ने बिखेरा ग्लैम, अदाओं पर फिदा हुए फैंस, वीडियो वायरल
रुबीना दिलैक का छलका दर्द, बोलीं-'आत्मा को तोड़ देने वाली हार के बाद फिर से खिलना कैसा दिखता है'
रुबीना दिलैक का छलका दर्द, बोलीं-'आत्मा को तोड़ देने वाली हार के बाद फिर से खिलना..'
करिश्मा कपूर का खुलासा, ऋषि कपूर संग अपनी शादी में बेहोश हो गई थीं नीतू कपूर
करिश्मा कपूर का खुलासा, ऋषि कपूर संग अपनी शादी में बेहोश हो गई थीं नीतू कपूर
'नागिन 7' में नाग गुरु बन अक्षय कुमार ने मारी एंट्री,आहाना के सामने ड्रैगन की खोलेंगे पोल
'नागिन 7' में नाग गुरु बन अक्षय कुमार ने मारी एंट्री,आहाना के सामने ड्रैगन की खोलेंगे पोल

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: राजकुमार राव-सान्या मल्होत्रा की 'टोस्टर' का ट्रेलर | Bollywood Masala | Toaster Trailer
Khabar Filmy Hain: 'टिटहरी'-'सरके चुनर' कंट्रोवर्सी के बाद 'सजन रे' | Bollywood Masala | Badshah | Nora
Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऑपरेशन सिंदूर में नहीं गिरा भारत का राफेल, भ्रम में PAK', US के Ex पायलट ने बताया कैसे इंडिया ने बनाया बेवकूफ
'ऑपरेशन सिंदूर में नहीं गिरा भारत का राफेल, भ्रम में PAK', US के Ex पायलट ने बताया कैसे इंडिया ने बनाया बेवकूफ
Watch: घर पर पार्क करते समय बैक हुई THAR, फर्रुखाबाद में पोते की लापरवाही से दादी की दर्दनाक मौत
घर पर पार्क करते समय बैक हुई THAR, फर्रुखाबाद में पोते की लापरवाही से दादी की दर्दनाक मौत
10 ओवर में थे सिर्फ 35 रन, फिर भी सनराइजर्स हैदराबाद ने बना दिए 156; क्लासेन-रेड्डी चमके
10 ओवर में थे सिर्फ 35 रन, फिर भी सनराइजर्स हैदराबाद ने बना दिए 156; क्लासेन-रेड्डी चमके
ईरान में ‘मिशन इम्पॉसिबल’ जैसा ऑपरेशन, अमेरिकी पायलट को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, जानिए पूरी कहानी
ईरान में ‘मिशन इम्पॉसिबल’ जैसा ऑपरेशन, अमेरिकी पायलट को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, जानिए पूरी कहानी
फटे-पुराने जूतों में नजर आए सलमान खान, बाद में निकले महंगे लग्जरी शूज!
फटे-पुराने जूतों में नजर आए सलमान खान, बाद में निकले महंगे लग्जरी शूज!
NASA Artemis II Mission: 53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
बेटी पैदा हुई तो पिता ने पूरे शहर में यूं मनाया जश्न, चीख चीखकर लोगों को बताया,
बेटी पैदा हुई तो पिता ने पूरे शहर में यूं मनाया जश्न, चीख चीखकर लोगों को बताया, "बेटी हुई है"
Haryana Board Exam 2026: हरियाणा में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, आवेदन शुरू
हरियाणा में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, आवेदन शुरू
Embed widget