एक्सप्लोरर

जब काम के बदले इस TV ‘विलेन’ के साथ डायरेक्टर ने की गंदी हरकत, एक्टर ने कहा- ‘मैं बहुत रोया और हेल्पलेस फील कर रहा था’

TV Actor On Casting Couch: 'चाशनी' में नेगेटिव रोल प्ले करने वाले एक्टर जतिन सिंह जामवाल ने खुलासा किया है कि वह कास्टिंग काउच का सामना कर चुके हैं. एक बार तो वह बिल्कुल टूट गए थे.

Chashni Actor Jatin Singh Jamwal On Casting Couch: स्टार प्लस शो ‘चाशनी’ (Chashni) में विलेन का किरदार निभा चुके जतिन सिंह जामवाल (Jatin Singh Jamwal) ने कुछ समय पहले ही शो से किनारा किया है. अब एक्टर काम की तलाश में आए दिन ऑडिशन दे रहे हैं. अपने हालिया इंटरव्यू में जतिन ने एक शॉकिंग खुलासा किया है और कहा है कि ‘चाशनी’ के बाद उन्हें लगा कि काम मिल जाएगा, लेकिन काम के बदले उन्होंने कई बार कास्टिंग काउच का सामना किया.

कास्टिंग काउच का शिकार हुए ‘चाशनी’ एक्टर

जतिन सिंह ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में बताया कि वह कास्टिंग काउच का दर्द झेल चुके हैं. जतिन ने कहा, “चाशनी को छोड़ने के बाद मैं हर दिन ऑडिशन के लिए जा रहा था और कास्टिंग एजेंट्स मुझसे से अजीब रिक्वेस्ट करते थे. भगवान की कृपा से मुझे बैक टू बैक दो शोज मिले. मैं खुश था कि यहां इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत को सराहा गया और अच्छा काम पाने के लिए अच्छे ऑडिशन ही काफी थे, लेकिन मैं अपने दूसरे शो के बाद तीन साल तक पर्दे से दूर रहा.”

काम की बजाय कॉफी पर बुलाए जाते थे एक्टर

जतिन सिंह ने बताया कि कैसे ऑडिशन के लिए डायरेक्टर्स कॉफी पर बुलाते थे. एक्टर ने कहा, “मैं इसलिए तीन सालों तक पर्दे से दूर रहा, क्योंकि लोगों को मेरे ऑडिशन से ज्यादा कॉफी के लिए मिलने में ज्यादा दिलचस्पी थी. दो शो करने के बाद मुझे उम्मीद थी कि मुझे काम आसानी से मिल जाएगा, लेकिन मैं गलत था. मैं सिर्फ लीड रोल्स के पीछे नहीं भाग रहा था. कई बार मैंने ऑडिशन के लिए ट्राई किया, मेरी प्रोफाइल, फोटोज और ऑडिशनिंग वीडियोज की बजाय, मुझे सामने से बोला जाता था कि चलो कॉफी पर मिलते हैं.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝑱𝒂𝒕𝒊𝒏 𝒔𝒊𝒏𝒈𝒉 𝒋𝒂𝒎𝒘𝒂𝒍 (@jatin_singh_jamwal)

जतिन सिंह ने शेयर किया कास्टिंग काउच का एक्सपीरियंस

जतिन ने इंटरव्यू में कास्टिंग काउच का बुरा एक्सपीरियंस भी शेयर किया. उन्होंने कहा, “एक जाने-माने कास्टिंग डायरेक्टर हैं, जो ओटीटी शोज के लिए काम करते हैं. एक बार मैंने उन्हें कॉल किया और मैंने उन्हें एक का रेफ्रेंस दिया, जिसे हम दोनों जानते हैं. उन्होंने मुझे व्हॉट्सएप पर मैसेज किया और एक सेल्फी मांगी और मैंने दे दी. जिसे काम चाहिए वह हर तरह से हाथ पैर मारता है. उस कास्टिंग एजेंट ने मुझे मैसेज किया कि तुम शाम को क्या कर रहे हो और एक मीटिंग फिक्स की. हम एक कॉफी शॉप पर मिले.”

खूब रोए थे जतिन

जतिन ने आगे बताया, “हम नॉर्मली बैठे हैं और उस कास्टिंग डायरेक्टर ने अपना हाथ मेरी गोद में रख दिया. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि पब्लिक प्लेस पर मैं कैसे रिएक्ट करूं. मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की कि आप चीजों को गलत तरीके से ले रहे हैं और मैं इसके लिए कंफर्टेबल नहीं हूं. उनका जवाब था- यहां ऐसा ही होता है और मैं भाग गया. मैं घर पर खूब रोया और कई दिनों तक हेल्पलेस महसूस कर रहा था.”

जतिन ने बताया एक और इंसिडेंट

जतिन ने ये भी बताया कि एक और इंसिडेंट हुआ, जब उन्हें एक कास्टिंग डायरेक्टर ने अंडरवियर में उनसे फोटो मांगी और एक्टर ने उन्हें दे दी. फिर उस डायरेक्टर ने उन्हें जवाब देना बंद कर दिया. कई बार उन्हें ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिया गया और वह खुद के टैलेंट पर शक करने लगे थे. हालांकि, बाद में उन्होंने यूट्यूब चैनल खोला और वहां से अपने टैलेंट को नई उड़ान दी.

यह भी पढ़ें- Dipika Kakar की ननद Saba का हुआ मिसकैरेज, पति ने सुनाई Bad न्यूज, प्रेग्नेंसी में आई थीं ये दिक्कतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: रणविजय को मिलेगी कर्मों की सजा, नॉयना को एक शख्स करेगा ब्लैकमेल
रणविजय को मिलेगी कर्मों की सजा, नॉयना को एक शख्स करेगा ब्लैकमेल
स्टार प्लस का मोस्ट अवेटेड शो ‘तारा’ अब अपना जलवा बिखेड़ने को है तैयार, जानें कब होगा शो ऑनएयर
स्टार प्लस का मोस्ट अवेटेड शो ‘तारा’ अब अपना जलवा बिखेड़ने को है तैयार, जानें कब होगा शो ऑनएयर
TV TRP Report: टीवी पर 'तुलसी' ने जमाई धाक, नए शो ने बिगाड़ा 'अनुपमा' का खेल, जानें- टॉप 10 शोज की लिस्ट
टीवी पर 'तुलसी' ने जमाई धाक, नए शो ने बिगाड़ा 'अनुपमा' का खेल, जानें- टॉप 10 शोज की लिस्ट
Anupama Spoiler: पराग पर लगेगा धोखाधड़ी का आरोप, गौतम और माही मनाएंगे जीत का जश्न
पराग पर लगेगा धोखाधड़ी का आरोप, गौतम और माही मनाएंगे जीत का जश्न

वीडियोज

Crime News: बेवफा का 'यार'...दिलजले साजन का 'शिकार' ! | Sansani
BMC Budget 2026-27 | ₹80,952 Crore | Roads, Water, Health & Infrastructure Highlights | Paisa Live
Avimukteshwaranand Controversy: गुप्त दरवाजे, स्वीमिंग पूल और खजाना! आश्रम पर चौंकाने वाला खुलासा
Chitra Tripathi: उमर खालिद से कैसे जुड़े राहुल के तार? | Delhi AI Summit | Himachal Police
Bharat Ki Baat: उमर खालिद से राहुल की तुलना! | Rahul Gandhi | BJP Poster | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने किया खुली जंग का ऐलान, टारगेट पर- काबुल, कंधार, 133 को मारने का दावा
पाकिस्तान ने किया खुली जंग का ऐलान, टारगेट पर- काबुल, कंधार, 133 को मारने का दावा
'जो बच्चा हमारे पास कभी आया ही नहीं उसके साथ...', अग्रिम जमानत पर सुनवाई से पहले बोले अविमुक्तेश्वरानंद
'जो बच्चा हमारे पास कभी आया ही नहीं उसके साथ...', अग्रिम जमानत पर सुनवाई से पहले बोले अविमुक्तेश्वरानंद
'कौन देख रहा...', NCERT के चैप्टर में गलती पर गुस्से में PM मोदी, बड़ा कदम उठाएगी सरकार
'कौन देख रहा...', NCERT के चैप्टर में गलती पर गुस्से में PM मोदी, बड़ा कदम उठाएगी सरकार
IND vs ZIM: टीम इंडिया का दमदार शो! इन 5 खिलाड़ियों ने मिलकर जिम्बाब्वे को किया पस्त
टीम इंडिया का दमदार शो! इन 5 खिलाड़ियों ने मिलकर जिम्बाब्वे को किया पस्त
'द केरल स्टोरी 2' आज नहीं होगी रिलीज, फिल्म की हो चुकी थी एडवांस बुकिंग, कोर्ट ने लगाई 15 दिन की रोक
'द केरल स्टोरी 2' आज नहीं होगी रिलीज, फिल्म की हो चुकी थी एडवांस बुकिंग, कोर्ट ने लगाई 15 दिन की रोक
Weather Forecast: दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक भीषण गर्मी...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कौन से 5 राज्यों में होगी बारिश!
दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक भीषण गर्मी...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कौन से 5 राज्यों में होगी बारिश!
Types Of Passport: क्यों होते हैं अलग-अलग रंगों के पासपोर्ट? जानें इसके पीछे की वजह
क्यों होते हैं अलग-अलग रंगों के पासपोर्ट? जानें इसके पीछे की वजह
क्या वजन घटाने में बेअसर है इंटरमिटेंट फास्टिंग? स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
क्या वजन घटाने में बेअसर है इंटरमिटेंट फास्टिंग? स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
Embed widget