एक्सप्लोरर

'मैं दो-तीन साल तक एक्सेप्ट ही नहीं कर पाई...', शालीन भनोट संग टूटी शादी को लेकर बोलीं दलजीत कौर

Dalljiet Kaur: दलजीत कौर प्यार के मामले में अनलकी रही हैं. उन्होंने दो शादियां की और दोनों ही नहीं चली. वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने पहले पति शालीन भनोट संग तलाक को लेकर बात की है.

Dalljiet Kaur On Shalin Bhanot: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियो में छाई रहती हैं. पिछले साल एक्ट्रेस ने केन्या बेस्ड निखिल पटेल के साथ अपनी दूसरी शादी खत्म कर खूब लाइमलाइट बटोरी थी. वहीं अब दलजीत ने अपने पहले पति शालीन भनोट से तलाक के बारे में चुप्पी तोड़ी है.

शालीन भनोट संग शादी टूटने पर दलजीत कौर ने तोड़ी चुप्पी
स्क्रीन के डियर मी पर दलजीत ने शालीन भनौट संग अपनी शादी टूटने को लेकर खुलकर बात की. दलजीत ने बताया कि शालीन के साथ उनका तूफानी रोमांस कुल वधू और नच बलिए के दौरान शुरू हुआ था. एक्ट्रेस ने बताया, “नच बलिए जीतने के कुछ महीनों के भीतर ही हमने शादी कर ली. काश मैं शादी से पहले उसे बेहतर तरीके से जान पाती, अगर मैं ऐसा करती तो ये चीजें नहीं होतीं.''

दलजीत ने आगे बताया कि पहली शादी के टूटने की वजह से उन पर काफी इमोशनल इफेक्ट पड़ा था. एक्ट्रेस ने कहा, “मैं 2-3 साल से ज्यादा समय तक इस बात से इनकार करती रही कि मेरी शादी टूट गई है. 'तलाक' शब्द मेरे साथ ठीक नहीं बैठता; मैं बस टूट जाऊंगी और रोऊंगी. उस समय जायडॉन न्यू बॉर्न था. यह आसान नहीं था. मैंने किसी भी रोमांटिक चीजों से भी परहेज किया क्योंकि, मेरे दिमाग में, मैं अभी भी शादीशुदा थी."

शालीन को नहीं पता होगी बेटे जायडन की उम्र
अपने तलाक के बाद नौ सालों के दौरान, शालीन अपने बेटे जायडन की लाइफ में छिटपुट रूप से शामिल रहे. वहीं दलजीत ने जायडन की भलाई के लिए बाप-बेटे को मिलने से कभी नहीं रोका. लेकिन दलजीत कहती हैं, "अगर आप आज शालीन से पूछें कि जायडन की उम्र कितनी है, तो उसे नहीं पता होगा."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DALLJIET KAUR ੴ (@kaurdalljiet)

बेटे की लाइफ में पिता की कमी दूर करने के लिए दलजीत ने की थी दूसरी शादी
ऑजायडन की लाइफ में पिता की कमी को दूर करने के लिए दलजीत ने दोबारा शादी करने का फैसला किया था. इसे लेकर दलजीत कहती हैं, “ वह (जायडन) दूसरी शादी के लिए एक्साइटेड था क्योंकि उसे पिता होने की कमी महसूस हुई थी. खासकर फादर्स डे जैसे मौकों पर उसे पिता के लिए तरसते देखना दिल तोड़ देने वाला होता था. ऐसा लगता था जैसे मैंने उसे फेल कर दिया.'' हालांकि दलजती की निखिल पटेल संग दूसरी शादी भी टूट गई. अब दलजीत अपनी लाइफ को नए सिरे से शुरू करने में जुट गई हैं और अपने बेटे जायडन की परवरिश पर पूरा ध्यान दे रही हैं. दलजीत कहती हैं, “कोई भी बच्चा इससे गुज़रने का हक़दार नहीं है. जायडन को प्रोटेक्ट करना मेरी प्रायोरिटी थी और मैं ऐसा करती रहूंगी."

ये भी पढ़ें:-Pushpa 2 Box Office Collection Day 29: ये 'पुष्पा 2' नहीं थमने वाली, 29वें दिन भी कर डाला शानदार कारोबार, 1200 करोड़ी बनने से बस इतनी है दूर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंद हो रहा स्मृति ईरानी का शो? अफवाहों पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर कर बताया सच
बंद हो रहा स्मृति ईरानी का शो? अफवाहों पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट में बताया सच
सोनारिका भदौरिया ने महाअष्टमी पर दिखाई बेटी की पहली झलक, फोटोज शेयर कर लिखा, 'हमारी छोटी सी मैया'
सोनारिका भदौरिया ने महाअष्टमी पर दिखाई बेटी की पहली झलक, फोटोज शेयर कर लिखा, 'हमारी छोटी सी मैया'
Navratri 2026: कपिल शर्मा से लेकर मनीष पॉल तक, सेलेब्स ने किया कन्या पूजन
कपिल शर्मा से लेकर मनीष पॉल तक, सेलेब्स ने किया कन्या पूजन
नवरात्रि में दिखा प्रेग्नेंट सुरभि ज्योति का खास अंदाज, अष्टमी पर किया कन्या पूजन, देखें तस्वीरें
नवरात्रि में दिखा प्रेग्नेंट सुरभि ज्योति का खास अंदाज, अष्टमी पर किया कन्या पूजन, देखें तस्वीरें

वीडियोज

Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?
Sandeep Chaudhary: वोट लिया, अब महंगा तेल दिया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | PM Modi | Trump
Iran Israel War: US युद्ध में ऐसा फंसा..निकलना मुश्किल! | Donald Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
Israel US Iran War Live: ईरान के न्यूक्लियर ठिकाने पर इजरायल का हमला, FBI डायरेक्टर की E-Mail आईडी हैक
Live: ईरान के न्यूक्लियर ठिकाने पर इजरायल का हमला, FBI डायरेक्टर की E-Mail आईडी हैक
Dhurandhar 2 OTT Release: क्या 'धुरंधर 2' हो गई है OTT पर रिलीज? जानें कब और कहां देखें
Dhurandhar 2 OTT Release: क्या 'धुरंधर 2' हो गई है OTT पर रिलीज? जानें कब और कहां देखें
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Embed widget