एक्सप्लोरर

Dipika Kakar ने परिवार के साथ मनाया अपना 38वां बर्थडे, पति शोएब इब्राहिम ने दिया महंगा तोहफा तो खुशी से झूम उठी एक्ट्रेस

Dipika Kakar Birthday: दीपिका कक्कड़ 6 अगस्त 2024 को 38 साल की हो गई हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने पूरे परिवार के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. वहीं दीपिका को शोएब से खास सरप्राइज भी मिला.

Dipika Kakar Birthday Bash: घर-घर में सिमर के नाम से पहचान बनाने वाली टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ 6 अगस्त 2024 को 38 साल की हो गई हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने पूरे परिवार के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. अपने बर्थडे पर दीपिका कक्कड़ बेहद खुश थीं क्योंकि उनके पति शोएब इब्राहिम ने उनके बर्थडे पर उन्हें एक लग्जरी स्लिंग बैग देकर सरप्राइज दिया था. शोएब ने खुशी के पलों को अपने व्लॉग पर शेयर किया, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे है. 

दीपिका कक्कड़ ने परिवार के साथ मनाया अपना 38वां बर्थडे

शेयर किए गए व्लॉग में देखा गया कि दीपिका ने अपने जन्मदिन के लिए एक डिनर सेट चाहने का जिक्र किया, लेकिन शोएब उन्हें कुछ और अलग गिफ्ट देना चाहते थे. वह दीपिका के लिए गिफ्ट खरीदने के लिए अपनी मां के साथ बाहर निकले. शोएब की मां ने बर्थडे पर दीपिका को कुछ और देने के बजाय एक अच्छा गिफ्ट देने के लिए कहा. उन्होंने दीपिका के लिए एक सूट खरीदा. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

दीपिका का बर्थडे सरप्राइज

दीपिका शॉक्ड रह गईं जब शोएब ने उन्हें कुछ बर्थडे पर खास गिफ्ट दिया, उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें लगा कि उन्होंने उन्हें कुछ भी नहीं दिया है. दीपिका ने शोएब से मजाकिया अंदाज में कहा, 'बड़ी अच्छी एक्टिंग कर ली आप ने. मुझे इस बार सच में लगा के आप कुछ नहीं लाये. मैंने तो डिनर सेट मांगा था.'

 

बर्थडे पर दीपिका के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस नारंगी रंग के फूलों वाले सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. शोएब ने दीपिका के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी बीवी के लिए अपना प्यार दिखाया. बर्थडे डिनर के लिए दीपिका ने ब्लू साड़ी पहनी थी. शोएब ने लिखा, 'मैं अपनी पूरी जिंदगी आपके साथ किसी और से बेहतर व्यवहार करने की कोशिश में लड़ूंगा.. क्योंकि मैं आपको खुश देखना चाहता हूं, यही मेरे लिए मायने रखता है.. जन्मदिन मुबारक हो दीपिका, आपको हमारे साथ पाकर भाग्यशाली हूं.'

पति ने ये गिफ्ट देकर एक्ट्रेस को कर दिया खुश

बता दें कि खुद स्लिंग बैग के शौकीन न होने के बावजूद शोएब ने दीपिका के लिए एक लग्जरी स्लिंग बैग चुना. उन्होंने देखा कि ये आजकल काफी ट्रेंड में हैं और चाहते थे कि दीपिका के पास लेटेस्ट फैशन एक्सेसरी हो. लग्जरी स्लिंग बैग को देख दीपिका कक्कड़ भी काफी खुश हो गई. बर्थडे पर शोएब ने दीपिका के लिए एक खास केक बनवाया था. दीपिका की लेट नाइट बर्थडे सेलिब्रेशन में परिवार के अलावा शोएब के कुछ दोस्त भी शामिल हुए थे. 

 

यह भी पढ़ें:  कभी वकील हुआ करता था ये एक्टर, 'दंगल' से किया धमाकेदार डेब्यू, अब लोगों को कॉमेडी से हंसा-हंसाकर कर रहा है लोट-पोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: अनु को आएगा राजनंदिनी का डरावना सपना, वसुधा की प्रेग्नेंसी का झूठ पकड़ेगी दादी सा
अनु को आएगा राजनंदिनी का डरावना सपना, वसुधा की प्रेग्नेंसी का झूठ पकड़ेगी दादी सा
'लोग सिर्फ उनका मुखौटा देखते हैं...', शिवांगी जोशी पर भड़कीं आंचल खुराना
'लोग सिर्फ उनका मुखौटा देखते हैं...', शिवांगी जोशी पर भड़कीं आंचल खुराना
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?
Bigg Boss 20: सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम
सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget