एक्सप्लोरर

कैंसर होने के बाद फिल्म से निकाला गया, जब इस टीवी एक्ट्रेस को करना पड़ा रिप्लेसमेंट का सामना

Hina Khan Cancer: इस एक्ट्रेस को कैंसर की वजह से एक फिल्म से बाहर कर दिया गया था, जिसकी वजह से मेकर्स को कई चीजों का सामना करना पड़ा था. चलिए जानते है कि ये टीवी की पॉपुलर हसीना कौन है.

Hina Khan News: पिछले कुछ सालों में टीवी से लेकर बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्हें फिल्मों और टीवी शो से हटा दिया गया है. कई परेशानी के चलते सेलेब्स को इन चीजों का सामना करना पड़ा है. लेकिन हाल ही में टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस को कैंसर का पता चलने के बाद उन्हें एक फिल्म से हटा दिया गया है. इस फैसले की वजह से एक्ट्रेस के फैंस ने भी मेकर्स को काफी ट्रोल किया. 

कैंसर हुआ तो फिल्म हाथ से निकली

कैंसर की वजह से इस एक्ट्रेस को एक फिल्म से हटा दिया गया था. हाल ही में पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हिना खान को पिछले महीने के आखिर में स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था. एक्ट्रेस ने 28 जून को खुद सोशल मीडिया पर इस बारे में फैंस को बताया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और फैंस को इसके बारे में बताया और कहा कि वह बीमारी से लड़ने के लिए तैयार हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

अब रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हिना को 'राप्चिक रीटा' नाम की फिल्म से बाहर कर दिया गया है, जिसमें वह नजर आने वाली थीं. न्यूज 18 के अनुसार कैंसर के बारे में पता चलने के बाद हिना को फिल्म से बाहर कर दिया गया है और मेकर्स अब उनकी जगह अदा शर्मा को लेने की सोच रहे हैं. 

जब इस हसीना को करना पड़ा रिप्लेसमेंट का सामना

'राप्चिक रीटा' एक एक्शन कॉमेडी है और कहा जाता है कि इसे इस साल के आखिर में या साल 2025 की शुरुआत में डिज्नी + हॉटस्टार पर सीधे ओटीटी रिलीज मिलने की उम्मीद है. फिल्म से हिना को रिप्लेस किए जाने की खबर आने के बाद कई फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'हिना कैंसर से जूझ रही है, क्या उसके ठीक होने का इंतजार नहीं किया जा सकता? ये गलत है', एक दूसरे यूजर ने डिज़्नी प्लस हॉटस्टार को टैग किया और लिखा, 'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', यहां तक ​​कि फिल्म में उनकी कथित रिप्लेसमेंट अदा शर्मा को भी सोशल मीडिया पर कुछ ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

बता दें कि 28 जून को हिना खान ने  सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट किया है और फैंस से प्राइवेसी की रिक्वेस्ट की है. हिना ने पोस्ट करके लिखा- 'मैं सभी अफवाहों को एड्रेस करना चाहती हूं. मैं अपने फैंस और जो मुझसे प्यार करते हैं और केयर करते हैं उन्हें कुछ जरुरी न्यूज बताना चाहती हूं कि मुझे स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर हुआ है. इस चैलेंजिंग बीमारी के बावजूद मैं सभी को ये बताना चाहती हूं कि मैं ठीक कर रही हूं. मैं मजबूत, दृढ़ निश्चय और इस बीमारी से लड़ने के लिए तैयार हूं. मेरा इलाज शुरू हो गया है. मैं इससे लड़ने के लिए जो जरुरी है वो सबकुछ करने के लिए तैयार हूं.' 

 

यह भी पढ़ें:  Watch: Anant की बारात में 'चोली के पीछे क्या है' पर माधुरी ने लगाए ठुमके, बीवी की अदाओं पर लट्टू दिखे डॉ नेने, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
TV Serial Spoilers: दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा
दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget