एक्सप्लोरर

Kapil Sharma Career : जब मुसीबत में पड़ गए थे सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा, एक गलती की वजह से बंद हो गया था शो

इंडियन कॉमेडियन और एकटर कपिल शर्मा आज टेलिविजन का एक जाना माना नाम बन चुके है. कपिल की कॉमेडी टाइमिंग इतनी परफेक्ट है कि आम जनता के अलावा बॉलीवुड स्टार्स भी उनके जोक्स पर लोटपोट हो जाते है

Kapil Sharma Biography : 'कॉमडी नाइट्स विद कपिल' से पहले कपिल ने कई लाफ्टर शोज़ किए, लेकिन जिस मुकाम पर आज वो हैं वह सिर्फ और सिर्फ अपनी मेहनत की वजह से हैं. एक वक्त वो भी था जब कपिल की लाइफ आसान नहीं थी. कपिल अमृतसर पंजाब की एक मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं. उनका जन्म 2 अप्रेल 1981 को हुआ. 2007 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ ने उनकी किस्मत को बदलकर रख दिया. उनकी लाइफ को एक अलग ही दिशा दिखाई या यू कहें कि इस शो ने कपिल की किस्मत ही बदल दी. इस पर कपिल ने लोगों के साथ-साथ कई सेलिब्रिटिज़ को भी खूब हंसाया. बाकि कंटेस्टेंट की तरह कपिल ने भी इस शो को जीतने के लिए जी-जान लगा दिया. कपिल इस शो के विनर रहे.

Kapil Sharma Career : जब मुसीबत में पड़ गए थे सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा, एक गलती की वजह से बंद हो गया था शो

कॉमेडी सर्कस
‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के बाद कपिल ने ‘कॉमेडी सर्कस’ में पार्टिसिपेट किया. ये शो पूरे 6 सीजन चला. इस शो के दौरान कपिल की पाप्युलैरिटी काफी बढ़ गई. कपिल ने इस बीच 'झलक दिख लाजा' शो और कई अवॉर्ड शो भी होस्ट किए.

प्रोडक्शन हाउस 
तरक्की की सीढ़ी चढ़ रहे कपिल इतने कम में कहां मानने वाले थे. कपिल ने 2013 में ‘K9’ का प्रोडक्शन बनाया. इस प्रोडक्शन कंपनी के अंदर उन्होंने अपना खुद का शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ लांच किया. इस शो ने आते ही टेलिविजन पर धूम मचा दी. अब तो आलम ये है कि इस शो पर सेलेब्स खुद आते हैं अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए.

Kapil Sharma Career : जब मुसीबत में पड़ गए थे सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा, एक गलती की वजह से बंद हो गया था शो

मुसीबत में पड़े कपिल
इस शो में कई कॉमेडियन थे, जो अपने किरदार में काफी फेमस हुए. जैसे कि सुनील ग्रोवर, जिन्होंने गुत्थी का किरदार निभाया. गुत्थी का ये किरदार इस शो की जान था, लेकिन किसी कारणवश सुनील ने बीच में उनका यह शो छोड़ दिया. लेकिन कपिल हार मानने वालों में से नहीं हैं उन्होंने हार नहीं मानी और रास्ते में आई हर मुश्किल को पार कर गए.

कपिल हुए फेमस 
कपिल की पाप्युलैरिटी टेलिविजन तक ही सीमित नहीं रही. कपिल को 2014 लोक सभा इलेक्शंस के दौरान दिल्ली इलेक्शन कमिशन का ब्रांड अंबैस्डर भी बनाया गया. कपिल की कामयाबी का सिलसिला यहां नहीं रुकने वाला था. 2015 में कपिल ने फिल्म किस किसको प्यार करूं से बॉलीवुड में डेब्यू किया. एक बार तो शो को होस्ट करने वाले कपिल खुद एक शो पर गेस्ट बनकर पहुंचे, ये शो था बिग बी का. कपिल बिग बी के शो 'केबीसी' पर गेस्ट बनकर पहुंचे. इसके बाद कपिल सेलिब्रिटी चैट शो ‘अनुपम खेर शो’ और ‘कॉफी विद करण’ पर भी बतौर गेस्ट नजर आए.

Kapil Sharma Career : जब मुसीबत में पड़ गए थे सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा, एक गलती की वजह से बंद हो गया था शो

डाउनफॉल
इतनी पाप्युलैरिटी मिलने तक तो सब सही चल रहा था, लेकिन अचानक से कपिल का शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' विवादों में घिर गया. मजबूरन कपिल को ये शो बंद करना पड़ा. इसके बाद कपिल ने अपना शो कुछ टाइम बाद सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के साथ मिलकर शुरू किया. इस शो को कपिल ने एकदम नए कॉन्सेप्ट, नए किरदारों के साथ शुरू किया और इसे काफी अच्छा रिस्पांस भी मिला. इसके बाद कपिल यू ही सफलता की सीढ़ी चढ़ते चले गए.

कपिल ने सुनील ग्रोवर को फिर से अपने इस शो पर एक्सेप्ट किया और शो यूं ही चलता चला गया, लेकिन फिर एक दिन कपिल ने नशे की हालत में सुनील ग्रोवर से कुछ बदतमीज़ी की, जिसकी वजह से कपिल को इसका काफी खामियाजा भुगतना पड़ा. फिर से एक बार कपिल की गलती की वजह से उन्हें काफी भारी नुक्सान उठाना पड़ा और उनका शो बंद हो गया. यह कपिल के करयिर का सबसे बुरा समय था.

फिर से सुधरे हालात
सुनील ग्रोवर से गलत सलूक करने पर उनकी पूरी यूनीट उनसे खफा हो गई. कपिल का शो बंद हो चुका था और कपिल एक बार फिर से मुसीबत में दिन बीता रहे थे. ऐसे में कपिल की लाइफ में एक फरिश्ता आया जिसने कपिल की मदद की. यह फरिश्ता और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड दबंग सलमान खान थे. सलमान ने कपिल की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया और कपिल के शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ को प्रोड्यूस किया. फिर धीरे-धीरे यह शो सबका फेवरेट हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन चलाते- चलाते कीचड़ में जा गिरी रुतुजा सावंत, 'दो दुनिया एक दिल' से एक्ट्रेस का बीटीएस वीडियो हुआ वायरल
कीचड़ में जा गिरी रुतुजा सावंत, 'दो दुनिया एक दिल' से एक्ट्रेस का बीटीएस वीडियो हुआ वायरल
‘करण कुंद्रा ने मुझे हल्के में लिया’ कृतिका कामरा ने जब अपने रिश्ते को लेकर किया था चौंकाने वाला खुलासा
‘करण कुंद्रा ने मुझे हल्के में लिया’ कृतिका कामरा ने जब अपने रिश्ते को लेकर किया था चौंकाने वाला खुलासा
प्रियंका चाहर चौधरी संग ब्रेकअप के बाद अंकित गुप्ता कर रहे हैं शादी की तैयारी? खुद दुनिया के सामने बताई सारी प्लानिंग
प्रियंका चाहर चौधरी संग ब्रेकअप के बाद अंकित कर रहे हैं शादी की तैयारी? खुद बताई सारी प्लानिंग
अपने ही बयान से पलटे गौरव खन्ना, 50 लाख रुपये की प्राइज मनी को लेकर अब कह डाली ये बात
अपने ही बयान से पलटे गौरव खन्ना, 50 लाख रुपये की प्राइज मनी को लेकर अब कही ये बात

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
मिडिल ईस्ट जंग का असर, एअर इंडिया, इंडिगो और कतर एयरवेज ने दुबई, अबू धाबी की उड़ानों में की कटौती
मिडिल ईस्ट जंग का असर, एअर इंडिया-इंडिगो-कतर एयरवेज ने दुबई, अबू धाबी की उड़ानों में की कटौती
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, सगाई के 5 महीने बाद चेहरा हुआ रिवील
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, अब मिस्ट्री मैन का चेहरा आया सामने
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
Lemon Coffee For Weight Loss: कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
जिनके पास पहले से है LPG कनेक्शन, PNG लेने के बाद क्या उन्हें भी सरेंडर करना पड़ेगा सिलेंडर? क्या है नया नियम
जिनके पास पहले से है LPG कनेक्शन, PNG लेने के बाद क्या उन्हें भी सरेंडर करना पड़ेगा सिलेंडर? क्या है नया नियम
Embed widget