एक्सप्लोरर

KBC 14: इन आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाए ये दो कंटेस्टेंट, लाखों गंवाने के बाद मिले सिर्फ 10 हजार रुपये

Kaun Banega Crorepati 14: 'कौन बनेगा करोड़पति 14' में दो कंटेस्टेंट आए, लेकिन दोनों एक लाख 60 हजार रुपये के सवाल पर गलती कर बैठे. आइए जानते हैं क्या थे सवाल.

Kaun Banega Crorepati 14 Update: सोनी टीवी का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में कई कंटेस्टेंट्स की किस्मत का ताला खुल जाता है और वे लखपति या फिर करोड़पति बन जाते हैं. यह एक ऐसा शो है, जो आम आदमी को मोटी रकम जीतने का मौका देता है, बशर्ते आपकी जनरल नॉलेज मजबूत होनी चाहिए. ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ ने अभी तक कई कंटेस्टेंट को लाखपति दिए हैं, लेकिन कुछ कंटेस्टेंट एक छोटी सी चूक करके बड़ी रकम भी गंवा देते हैं. केबीसी 14 (KBC 14) के लेटेस्ट एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ. यहां दो कंटेस्टेंट आए और दोनों ने लाइफलाइन का इस्तेमाल करने के बाद भी गलत जवाब दे दिया.

दरअसल, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के द्वारा होस्ट किए जाने वाले ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) के बीते एपिसोड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सबसे तेज जवाब देकर कानपुर के रहने वाले अनिल माथुर आए, जोकि एक टीचर थे. उनके बाद अहमदाबाद की रहने वाली अनुश्री धतिंगण पहुंचीं. अनुश्री पेशे से बैंकर हैं.

अनिल से पूछा गया एक लाख 60 हजार का सवाल

31 अगस्त 2022 के एपिसोड में कानपुर के अनिल माथुर ने हॉटसीट की शोभा बढ़ाई. उन्होंने सारा गेम अच्छा खेला, लेकिन एक लाख 60 हजार रुपये का गलत जवाब देकर वह आगे नहीं बढ़ पाए. सवाल था, “इनमें से कौन से भारतीय अकादमी पुरस्कार समारोह के समय अपना ऑस्कर लेने के लिए व्यक्तिगत रूप से मौजूद नहीं थे?” ऑप्शन दिए गए थे, पहला- एआर रहमान, दूसरा- भानू अथैया, तीसरा- सत्यजीत रे, चौथा- रेसुल पुकुट्टी. इसका सही जवाब था सत्यजीत रे.

दो लाइफलाइन बाद भी दिया गलत जवाब

अनिल इसका सही जवाब नहीं दे पाए. उन्होंने 50-50 लाइफलाइन ली, एआर रहमान और सत्यजीत रे के ऑप्शन आए और अनिल ने एआर रहमान का नाम लिया. वीडियो ए फ्रेंड को कॉल भी किया था, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा. वह गेम हार गए और सिर्फ 10 हजार रुपये लेकर घर गए. वह थोड़ा इमोशनल भी हो गए थे. साथ ही कहा था कि, वह कुछ तो घर लेकर जा रहे हैं, यही उनके लिए काफी है.

अनुश्री भी एक लाख 60 हजार के सवाल का नहीं दे पाईं जवाब

अनिल के बाद हॉटसीट पर गुजरात की अनुश्री हॉटसीट पर बैठीं. उन्होंने भी शुरू में अच्छा गेम खेला था, लेकिन एक लाख 60 हजार के सवाल पर गलती कर दी. उनसे सवाल किया गया था, “इनमें से किस राज्य की तटरेखा है और हिमालय का एक छोटा सा हिस्सा भी इससे होकर गुजरता है?” ऑप्शन थे, पहला- महाराष्ट्र, दूसरा- पश्चिम बंगाल, तीसरा- सिक्किम, चौथा- अरुणाचल प्रदेश. इसका सही जवाब पश्चिम बंगाल था. हालांकि, अनुश्री गलत जवाब देकर हार गईं. 50-50 लाइफलाइन लेने के बाद दो ऑप्शन पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश बचे थे. अनुश्री ने अरुणाचल प्रदेश को चुना, जबकि सही जवाब पश्चिम बंगाल थे. वह भी 10 हजार रुपये लेकर घर गईं. अगले एपिसोड में वेट लिफ्टर कोमल गुप्ता के साथ गेम शुरू होगा.

यह भी पढ़ें

Ganesh Chaturthi 2022: नील भट्ट, पायल रोहतगी से लेकर गोपी बहू तक....टीवी स्टार्स ने ऐसे किया गणपति बप्पा का वेलकम

इन गलतियों की वजह से हुआ था Divyanka Tripathi और Sharad Malhotra के रिश्ते का अंत, ब्रेकअप से टूट गई थीं एक्ट्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन चलाते- चलाते कीचड़ में जा गिरी रुतुजा सावंत, 'दो दुनिया एक दिल' से एक्ट्रेस का बीटीएस वीडियो हुआ वायरल
कीचड़ में जा गिरी रुतुजा सावंत, 'दो दुनिया एक दिल' से एक्ट्रेस का बीटीएस वीडियो हुआ वायरल
‘करण कुंद्रा ने मुझे हल्के में लिया’ कृतिका कामरा ने जब अपने रिश्ते को लेकर किया था चौंकाने वाला खुलासा
‘करण कुंद्रा ने मुझे हल्के में लिया’ कृतिका कामरा ने जब अपने रिश्ते को लेकर किया था चौंकाने वाला खुलासा
प्रियंका चाहर चौधरी संग ब्रेकअप के बाद अंकित गुप्ता कर रहे हैं शादी की तैयारी? खुद दुनिया के सामने बताई सारी प्लानिंग
प्रियंका चाहर चौधरी संग ब्रेकअप के बाद अंकित कर रहे हैं शादी की तैयारी? खुद बताई सारी प्लानिंग
अपने ही बयान से पलटे गौरव खन्ना, 50 लाख रुपये की प्राइज मनी को लेकर अब कह डाली ये बात
अपने ही बयान से पलटे गौरव खन्ना, 50 लाख रुपये की प्राइज मनी को लेकर अब कही ये बात

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल, जानें
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल?
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं" मुंबई लोकल में छपरियों को स्टंट करता देख भड़के यूजर्स
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
Embed widget