एक्सप्लोरर

VIDEO: कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने सुनाई आपबीती, बताया कैसे बाहर के लोगों के साथ मिलकर मां ने किया टॉर्चर

पिछले कई दिनों से गायब कॉमेडियन सिद्धार्थ ने सामने आकर अपनी परेशानियों के बारे में बताया है और अपनी मां पर कई आरोप भी लगाए हैं.

नई दिल्ली: टीवी इंडस्ट्री के कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर पिछले कई दिनों से गायब थे. कहीं उनके बारे में कोई खबर नहीं थी लेकिन अब हास्य कलाकार सिद्धार्थ सागर ने खुद दुनिया के सामने आकर अपने गायब होने की वजहों का खुलासा किया है. कॉमेडी सर्कस में स्टैंडअप कॉमेडी और सेल्फी मौसी के किरदार के लिए पहचाने जाने वाले हास्य कलाकार सिद्धार्थ सागर ने दुनिया के सामने आकर अपनी जिंदगी के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. सिद्धार्थ ने कहा, ''मुझे रिहैब में डाल दिया गया था. इतना मारा की मुंह से खून निकल जाता था."

पिछले दिनों सिद्धार्थ की एक दोस्त ने सोशल मीडिया पर उनके लापता होने की जानकारी दी और बताया कि नवंबर के बाद से सिद्धार्थ की कोई खबर नहीं है. इसके बाद सिद्धार्थ सामने आए और बताया कि वो अपने मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. सिद्धार्थ की माने तो उनकी सारी परेशानियों की वजह उनकी मां हैं. सिद्धार्थ ने कहा, "मेरी मां और कुछ बाहर के लोगों ने मिलकर मुझे मेंटल असाइल्म में डाल दिया था और मुझे बाईपोलर डिस्ऑर्डर की दवाईयां दीं जिससे मेरी सोचने की क्षमता कम हो गई थी."

'कसौटी जिंदगी की' का ये स्टार मना रहा है बाली में हनीमून, रशियन सुपरमॉडल पत्नी के साथ पोस्ट की तस्वीरें

इसके आगे सिद्धार्थ ने बताया, "वो आधी रात को घर से निकाल देती थीं और पैसों का हिसाब नहीं देती थीं. मेरी मां शुरू से ही पैसों को लेकर रोक-टोक करती थीं. मुझे अपना भी लोन भरना होना था और उनका भी ऐसे में मुझे बिना बताए दवाईयां दी गईँ".

आपको बता दें कि नंवबर से यानि पिछल चार महीनों से सिद्धार्थ की जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है. सिद्धार्थ ने बताया कि उनकी मां ने ये सब कुछ सिर्फ और सिर्फ प्रापर्टी और पैसों के लिए किया. सिद्धार्थ ने अपनी आप बीती सुनाते हुए कहा, "पिछले चार महीने में मैं सिर्फ मेंटल असाइल्म जाता था, रिहैब जाता था, मुझसे प्रापर्टी पर साइन करवाया जाता था. मेरी गाड़ी बेच दी गई. प्रापर्टी और पैसों को लेकर मेरे साथ बहुत कुछ गलत हुआ. मेरे लिए ये सब देखना बहुत मुश्किल था क्योंकि मैं हंसने हसाने वाला हूं कभी ये सब नहीं देखा."

कॉमेडियन सिद्धार्थ ने बताया कि उनकी मां ने कुछ लोगों के साथ मिलकर साजिश के तहत पहले उनको बाइपोलर डिस्ऑर्डर की दवाईयां दी जिससे उनका स्वास्थ पर असर दिखने लगा और फिर उनको मेंटल असाईल्म भिजवा दिया. वहां से जब सिद्धार्थ किसी तरह निकले तब उनको इलाज के लिए रिहैब सेंटर भेज दिया गया जहां उनके साथ मार-पिटाई हुई. सिद्धार्थ को ये यकीन दिलाने की कोशिश हुई कि वो बीमार और उस बीमारी का इलाज भी करवाया गया जबकि असल में सिद्धार्थ बिल्कुल नॉर्मल थे.

प्रत्यूषा बनर्जी को इंसाफ न मिलने से निराश हैं काम्या पंजाबी, पोस्ट में कही ये बड़ी बात

अपनी मां के बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ ने बताया कि ये सब उनके लिए बर्दाश्त करना इसलिए भी मुश्किल है क्योंकि उनके साथ ये सब करने वाली उनकी मां थीं. उन्होंने कहा, "अपनी मां से ज्यादा किसी को प्यार नहीं किया वो मेरी लिए सब कुछ थीं, जब रिहैब सेंटर गया तो मैंने मां से बात करने के लिए बोला तो मुझे बहुत मारा गया. मेरी मां डिस्टर्ब हैं शायद और उनको ट्रीटमेंट की जरूरत है. वो किसी से प्रभावित हैं जिसको खत्म करने की जरूरत है"

सिद्धार्थ ने सामने आकर अपनी परेशानियों के बारे में बताया है और अपनी मां पर कई आरोप भी लगाए हैं लेकिन इस पर उनकी मां की अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर पर हुआ हमला, यहां जानें पूरा मामला
जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर पर हुआ हमला, यहां जानें पूरा मामला
भव्य गांधी नहीं हैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पहले टपु, ये रिश्ता फेम मोहसिन खान ने किया खुलासा
भव्य गांधी नहीं हैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पहले टपु, ये रिश्ता फेम मोहसिन खान ने किया खुलासा
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार, बताई वजह
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार, बताई वजह
रामानंद सागर के रामायण में किसने कुंभकर्ण की भूमिका निभाकर जीता था दर्शकों का दिल, यहां जानें पूरी डिटेल्स
रामानंद सागर के रामायण में किसने कुंभकर्ण की भूमिका निभाकर जीता था दर्शकों का दिल, यहां जानें

वीडियोज

Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu
55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: आप किस पक्ष में हैं? अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
आप किस पक्ष में हैं? US-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले, 'गिनती शुरू करने से पहले चुनाव आयोग से इजाजत लेनी होगी'
Live: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले, 'गिनती शुरू करने से पहले चुनाव आयोग से इजाजत लेनी होगी'
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
भारत में कितने तरह के होते हैं पेट्रोलियम पदार्थ, उनका कहां-कहां और कितना होता है इस्तेमाल?
भारत में कितने तरह के होते हैं पेट्रोलियम पदार्थ, उनका कहां-कहां और कितना होता है इस्तेमाल?
Embed widget