एक्सप्लोरर

9 साल का दूल्हा, 18 साल की दुल्हन, 'पहरेदार पिया की' पर बैन मांग उठी

‘पहरेदार पिया की’ में लड़का राजकुमार रतन सिंह के रोल में बाल कलाकार अफान खान है, वहीं 18 साल की लड़की राजकुमारी दिया सिंह का रोल तेजस्वी प्रकाश अयंगंकर निभा रही है.

मुंबई: सोनी चैनल पर हाल में ही शुरू हुआ सीरियल ‘पहरेदार पिया की’ फिर से सुर्खियों में हैं. यह सीरियल पहली बार दर्शकों के सामने ऐसी कहानी लेकर आया हैं, जिसमें 9 साल का एक लड़का एक 18 साल की लड़की से शादी कर लेता है. ‘पहरेदार पिया की’ में लड़का राजकुमार रतन सिंह के रोल में बाल कलाकार अफान खान है, वहीं 18 साल की लड़की राजकुमारी दिया सिंह का रोल तेजस्वी प्रकाश अयंगंकर निभा रही है.

इस सीरियल की कहानी में जो शादी होती हैं, वह न तो प्यार के चलते होती है न ही किसी समझौते के चलते बल्कि वह उस लड़की के जरिए उस लड़के के पिता को मरते समय दिए गए वचन के जरिए होती है. लड़की उस लड़के का जिन्दगी भर के लिए पहरेदार बनने का वादा उस लड़के के पिता से मरते समय करती है.

अभी हाल ही में आए कुछ एपिसोड में जब सुहागरात और दूसरे सीन्स में छोटे दूल्हे राजकुमार रतन सिंह को अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर लगाया जाना दिखाया गया तो उस समय दर्शकों में काफी गुस्सा देखा गया. अब जब से हनीमून के सिक्वेंस को दिखाने की चर्चा ‘पहरेदार पिया की’ में है, तब से लोगों में गुस्सा और ज्यादा भड़क रहा हैं.

अभी हाल में ही ‘पहरेदार पिया की’ पर बैन लगाने के लिए एक ऑनलाइन पेटीशन फाइल की गई. पेटीशन मानसी जैन नाम की एक महिला के जरिए फाइल की गई हैं और इसमें शो को अप्रिय और पथभ्रष्ट बताया गया है. साथ ही इसमें यह भी कहा गया है कि इस शो का प्रभाव दर्शकों के मन में हमेशा के लिए जगह बना लेगा और हम नहीं चाहते हमारे बच्चें इस प्रकार के शो से प्रभावित हों.

इस ऑनलाइन पेटीशन में सूचना एंव प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी को एड्रेस करते हुए लिखा गया है और इसे अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों का सपोर्ट मिल चुका है.

‘पहरेदार पिया की’ के एक्टर सुयश राय का कहना है कि इन लोगों को यह पेटीशन शुरू किए अभी कितना समय हुआ ही है. उन्होंने कहा, “बताइए, हम लोगों ने सुहागरात में सेक्स करते तो दिखा नहीं दिया जो इतना शोरगुल मचा हुआ है. और यहां हनीमून का कोई सिक्वेंस नहीं है. यह विरोध सिर्फ कल्पनाओं पर आधारित हैं, जो हमारे शो को बन्द कराने के लिए है. यह सिर्फ एक मनोरंजक शो नहीं हैं इसके चलते बहुत से लोगों का जीवनयापन भी होता है.”

दरअसल, ‘पहरेदार पिया की’ कल्पनाओं पर आधारित शो रुढ़िवादी भारतीय समाज की सोच पर चोट करती है. इसमें कहानी नए और पुराने नैतिकताओं और परंपराओं से टकराती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Anupama Spoiler: वसुंधरा को होगी अनुपमा से जलन, अंश सौंपेगा गौतम को बच्चा
वसुंधरा को होगी अनुपमा से जलन, अंश सौंपेगा गौतम को बच्चा
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: नॉयना के झांसे में आएगा गौतम, अपने पेरेंट्स की जिंदगी करेगा बर्बाद
नॉयना के झांसे में आएगा गौतम, अपने पेरेंट्स की जिंदगी करेगा बर्बाद
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान और अभिरा आएंगे एक-दूसरे के करीब, माइरा और मुक्ति भी बनेंगे दोस्त
अरमान और अभिरा आएंगे एक-दूसरे के करीब, माइरा और मुक्ति भी बनेंगे दोस्त
कई जगहों पर बैन हैं सपना चौधरी, हरियाणा की डांसिंग क्वीन का खुलासा, बोलीं- 35 केस हैं दर्ज
कई जगहों पर बैन हैं सपना चौधरी, हरियाणा की डांसिंग क्वीन का खुलासा, बोलीं- 35 केस हैं दर्ज

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: 'भयंकर हमले बाकी...' ईरान संग क्या करेगा अमेरिका? मार्को रूबियो ने बताया जंग के पीछे क्या है प्लान
'भयंकर हमले बाकी...' ईरान संग क्या करेगा अमेरिका? मार्को रूबियो ने बताया जंग के पीछे क्या है प्लान
Israel Iran War: 'प्री-वेडिंग फोटोशूट' के लिए गये UP के पांच लोग दुबई में फंसे, PM मोदी से लगाई गुहार
'प्री-वेडिंग फोटोशूट' के लिए गये UP के पांच लोग दुबई में फंसे, PM मोदी से लगाई गुहार
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
Weather Forecast: होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
United Nations Role: ईरान पर हमलों का विरोध क्यों नहीं कर रहा संयुक्त राष्ट्र, आखिर क्या था इसे बनाने का मकसद?
ईरान पर हमलों का विरोध क्यों नहीं कर रहा संयुक्त राष्ट्र, आखिर क्या था इसे बनाने का मकसद?
यहां जन्मा 5.9 किलो का ‘सुपर बेबी’! अस्पताल में जन्म लेते ही बना रिकॉर्ड, तस्वीरें देख दंग रह गए लोग
यहां जन्मा 5.9 किलो का ‘सुपर बेबी’! अस्पताल में जन्म लेते ही बना रिकॉर्ड, तस्वीरें देख दंग रह गए लोग
Embed widget