एक्सप्लोरर

'रीटा रिपोर्टर' के पति मालव ने क्यों छोड़ा था शो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah? एक्ट्रेस ने बताया असल कारण

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: प्रिया ने शो में रीटा रिपोर्टर का रोल निभाया था. वहीं उनके पति शो के डायरेक्टर थे. हालांकि, अब दोनों इस शो का हिस्सा नहीं हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने शो के साथ-साथ अपने कैरेक्टर्स के कारण भी चर्चा में रहता है. शो ने फिर से टीवी टीआरपी में मजबूती पकड़ी है लेकिन आए दिन शो में काम करने वाले एक्ट्रेस किसी ना किसी मुद्दे पर अपना बयान देते रहते हैं. शो में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभा चुकीं प्रिया अहूजा आए दिन मेकर्स और शो में ट्रीटमेंट को लेकर शिकायत करती रहती हैं.

उनके पति और शो में कभी डायरेक्टर रहे मालव रजदा को लेकर भी उन्होंने फिर एक बार बयान दिया है. बता दें कि 10 सालों तक प्रिया के हसबैंड यानी मालव इस कॉमेडी शो के डायरेक्टर रहे हैं. 

दोनों हाल में ही लव हुआ के नए एडिशन में नजर आए. इस दौरान प्रिया ने एक बात साफ की मालव के डायरेक्टर होने के बाद भी उन्होंने एक बार फिर शो में अतिरिक्त स्क्रीन टाइम की डिमांड नहीं रखी थी. प्रिया ने कहा कि लोग जानते थे कि मैं डायरेक्टर की बीवी हूं और मुझे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ एकदम अलग रखना था. 

'मैंने कभी डिमांड नहीं की'

प्रिया ने कहा- मैंने तारक मेहता के दिनों में कभी भी मालव से नहीं कहा कि शो के राइटर्स को मेरे रोल को लेकर कुछ कहो या फिर मुझे एक्स्ट्रा स्क्रीन टाइम दो. ये मेरा प्रोफेशन है, मेरा काम है. जब मैं मालव से मिली तो उस वक्त मैं पहले से ही शो का हिस्सा थी. वो मुझे शो में नहीं लेकर आए. इसलिए मेरा ट्रैक उनकी जिम्मेदारी नहीं थी. मैंने हमेशा बहुत सी चीजों को किस्मत और हार्ड वर्क पर छोड़ दिया है. बाकी प्रोड्यूसर्स की कॉल पर है, हम उसमें ज्यादा कुछ नहीं कर सकते.

'मैं निराश हुई'
प्रिया ने कहा- मैं काफी निराश हूं. पहले ट्रैक अच्छा कर रहा था, पर बाद में मुझे लगा कि मुझे एवॉइड किया जा रहा है. डायरेक्टर की बीवी होने के कारण ऐसा हो रहा था. मैंने उनसे (असित मोदी) कहा कि बतौर आर्टिस्ट मैं शो में और दिखना चाहूंगी पर कभी मालव से नहीं कहा. 

मालव के शो छोड़ने का कारण
बातचीत के दौरान प्रिया ने शो से मालव के बाहर जाने को लेकर नए खुलासे भी किए. उन्होंने कहा- हर कोई अच्छा और बुरा वक्त देखता है. हम इससे अलग नहीं हैं. दिक्कत तब होती है जब काम और उसका फस्ट्रेशन घर आने लगता है. फिर मैंने मालव से कहा- ये हम दोनों को प्रभावित कर रहा है. हमें एक दूसरे से प्यार है. अब तुम्हें इसे छोड़ देना चाहिए. अच्छा है कि घर पर रहो. बाहर से निगेटिविटी ना लेकर आओ. मालव भी समझ गए कि कैसे उनका काम बतौर इंसान पर उन पर निगेटिव प्रभाव डाल रहा है. 

ये भी पढ़ें- 16 की उम्र में मिला था रिजेक्शन, शाहरुख खान और रजनीकांत के साथ किया काम, 2023 में बना सबसे महंगा खलनायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पीएम नरेंद्र मोदी जी को सैल्यूट..' रुपाली गांगुली ने अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के बीच भारत में रहने पर जताई खुशी
रुपाली गांगुली ने अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के बीच भारत में रहने पर जताई खुशी
'फेक न्यूज' फैलाने वालों पर भड़कीं अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका, बोलीं- 'दुबई में अभी सब नॉर्मल है'
'फेक न्यूज' फैलाने वालों पर भड़कीं अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका, कही ये बात
अली खामेनेई की मौत से दुखी हुईं फरहाना भट्ट, हिना खान के पति रॉकी जायसवाल, बोले-‘जो आपके देश के खिलाफ खड़ा है'
अली खामेनेई की मौत से दुखी हुईं फरहाना भट्ट, रॉकी जायसवाल, बोले-‘जो आपके देश के खिलाफ खड़ा है'
Anupama Spoiler: वसुंधरा को होगी अनुपमा से जलन, अंश सौंपेगा गौतम को बच्चा
वसुंधरा को होगी अनुपमा से जलन, अंश सौंपेगा गौतम को बच्चा

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
Happy Holi 2026 Wishes in Bhojpuri: इस बार अपनों को भोजपुरी में भेजें दिल छूने वाले होली मैसेज और कोट्स
इस बार अपनों को भोजपुरी में भेजें दिल छूने वाले होली मैसेज और कोट्स, आ जाएगा मजा
UP Jobs 2026: यूपी में फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
यूपी में फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
Embed widget