एक्सप्लोरर

Sheezan Khan Bail: जेल से बाहर निकले शीजान खान तो फूट-फूटकर रो पड़ीं मां, 'अली बाबा' एक्टर का ऐसे किया वेलकम

Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने दिसबंर 2022 को शो अली बाबा के सेट पर सुसाइड कर लिया था. इस मामले में एक्ट्रेस के कथित बॉयफ्रेंड शीजान खान को गिरफ्तार किया गया था.

Sheezan Khan Bail In Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी के सुपरहिट फिक्शन शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के लीड एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) आज 4 मार्च 2023 को जेल से रिहा हो गए हैं. एक्टर से जेल से बाहर निकलने का वीडियो भी सामने आया है जिसमें उनकी फैमिली भी साथ नजर आ रही है. जेल के बाहर शीजान खान की बहनों ने अली बाबा एक्टर का शानदार स्वागत किया. हालांकि, इस मौके पर पूरा परिवार गमगीन नजर आया. 

सेंट्रल जेल से हुई एक्टर की रिहाई

शीजान टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस (Tunisha Sharma Suicide Case) में मुख्य आरोपी थे. इस मामले में शीजान को जेल भेज दिया गया था. करीब 3 महीने बाद एक्टर को थाने सेंट्रल जेल से रिहाई दी गई है. इस पूरे मामले में शीजान का परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा रहा है. सोशल मीडिया पर एक्टर की जेल से रिहाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है. 

एक्टर को देखते ही रोने लगीं बहनें

शीजान को जेल से बाहर निकलता हुआ देखते ही उनकी बहनें फ़लक और शफ़क नाज़ फूट-फूटकर रोने लगी थीं. शीजान की मां ने भी बेटे को गले लगाया और रोने लगी. फलक नाज ने भाई को कैप पहनाई और मीडिया से बचाते हुए दिखीं. वीडियो में शीजान ओलिव ग्रीन कलर की शर्ट पहने हुए और चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रहे हैं. उनके हाथ में काफी सारी किताबें थीं. 

बता दें कि, शीजान को 1 लाख रुपये के मुचलके पर रिहा किया गया है. काफी समय से शीजान की जमानत याचिका खारिज हो रही थी. ऐसे में अब एक्टर की रिहाई पर पूरा परिवार काफी खुश नजर आया.सोशल मीडिया पर शीजान के फैंस भी उनकी घर वापसी पर खुशी जाहिर कर रहे हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews)

आखिर क्या था मामला? 
शीजान खान को 26 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया गया था. एक्टर को उनकी को-स्टार और टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगे थे.शीजान के खिलाफ तुनिषा शर्मा की मां और परिवार ने केस दर्ज करवाया था. बता दें कि, तुनिषा और शीजान का ब्रेकअप हो गया था जिसके चलते एक्ट्रेस ने सुसाइड कर लिया था. 

यह भी पढ़ें- Anushka-Virat के महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने पर Vivek Agnihotri ने दिया ऐसा रिएक्शन, बोले- ‘लोग बदलते हैं’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई नफरत या कड़वाहट नहीं...', 'खतरों के खिलाड़ी 15' में आमने-सामने होंगी रुबीना-जैस्मिन, खत्म होगी पुरानी दुश्मनी!
खतरों के खिलाड़ी 15: आमने-सामने होंगी रुबीना दिलैक और जैस्मिन भसीन, खत्म होगी पुरानी दुश्मनी!
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
Entertainment News Live: 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो...', AICWA को शिल्पा शिंदे ने दिया जवाब, महाराष्ट्र CM से की थी कार्रवाई की अपील
Live: 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो...', AICWA को शिल्पा शिंदे ने दिया जवाब, महाराष्ट्र CM से की थी कार्रवाई की अपील
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget