एक्सप्लोरर

तुनिषा शर्मा की मौत के महीनों बाद अली बाबा के गेटअप में नजर आए Sheezan Khan, सीरियल छोड़ने पर कह दी ये बात

Sheezan Khan: रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग के दौरान शीजान खान ने हाल ही में अली बाबा दास्तान-ए-काबुल छोड़ने को लेकर खुलकर बात की.

Sheezan Khan: शीजान खान को तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में कोर्ट से देश से बाहर जाने की परमिशन मिली है. कोर्ट ने उनके करियर को देखते हुए उन्हें ये अनुमति दी है. हालांकि इसके बाद भी शीजान की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं. अब हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें शीजान अली बाबा की कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं. उन्हें फिर शो की कॉस्ट्यूम में देखकर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.

अफ्रीका में कर रहे शूटिंग
शीजान खान कोर्ट से परमिशन मिलने के बाद इन दिनों अफ्रीका में खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग कर रहे हैं. इस दौरान वो अनसीन पिक्चर्स शेयर कर अपने फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं. अब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक पिक्चर शेयर की है जिसमें वो सीरियल अली बाबा की कॉस्ट्यूम पहने नजर आ रहे हैं. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'डर कहीं नहीं है, सिवाय दिमाग के.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sheezan M Khan BABA (@sheezan9)

वीडियो शेयर कर बताई अलीबाबा छोड़ने की वजह
इसके अलावा शीजान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा, 'अलीबाबा दास्तान-ए-काबूल' सीरियल उनके दिल के बहुत करीब है. उनके साथ हुई नाइंसाफी के बाद उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 13 में आने का फैसला लिया है. इस वीडियो में शीजान ने कहा, 'अभी भी जब मैं कहीं जाता हूं तो लोग मुझसे पूछते हैं कि आपने अली बाबा शो को क्यों छोड़ा . इसपर मैं जवाब देते हुए कहता हूं कि मैंने नहीं छोड़ा,  बस एक बंधन से टूटके दूसरे बंधन में आ गए, और क्या. मुझे लगता है कि यही एक कलाकार की खूबी होती है जो अपने आप को एक जगह रोकता नहीं है. आगे बढ़ता रहता है और बढ़ना भी चाहिए, उसी को कला कहते हैं.'

तुनिषा शर्मा ने सेट पर कर लिया था सुसाइड
बता दें कि तुनिशा शर्मा ने 'अली बाबा दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर आत्महत्या कर ली थी. एक्ट्रेस महज 20 साल की थीं. उनके निधन के बाद तुनिशा की मां ने एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड और सीरियल में उनके को-स्टार शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. जिसके बाद पुलिस ने शीजान को धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया था.जिसके 3 महीने तक जेल में बिताने के बाद शीजान खान को कोर्ट ने एक लाख के मुचलके पर जमानत दी है.

यह भी पढ़ें: 'बोरिया बिस्तर समेट लिया..', एयरपोर्ट पर हाथ में तकिया लेकर पहुंची Janhvi Kapoor को मिल रहे ऐसे ताने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसी के साथ भेदभाव...', UGC पर मचे बवाल पर धर्मेंद्र प्रधान का बयान, संविधान का हवाला देकर क्या कहा
'किसी के साथ भेदभाव...', UGC पर मचे बवाल पर धर्मेंद्र प्रधान का बयान, संविधान का हवाला देकर क्या कहा
UGC New Rules: यूजीसी बिल से मचे बवाल पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'एक बेहद ही...'
UGC बिल से मचे बवाल पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया, 'एक बेहद ही सराहनीय कदम'
बांग्लादेश के सामने नई मुसीबत, ICC ने लिया एक्शन, चाहकर भी कुछ नहीं कर पाएगा BCB
बांग्लादेश के सामने नई मुसीबत, ICC ने लिया एक्शन, चाहकर भी कुछ नहीं कर पाएगा BCB
'ये तो बस शुरूआत...', मदर ऑफ ऑल डील्स का ऐलान करते हुए बोलीं EU कमिशन की प्रेसिडेंट उर्सुला
'ये तो बस शुरूआत...', मदर ऑफ ऑल डील्स का ऐलान करते हुए बोलीं EU कमिशन की प्रेसिडेंट उर्सुला

वीडियोज

Ayodhya GST Officer: शंकराचार्य के खिलाफ इस्तीफागुस्से में GST Officer पर जबरदस्त बरसे!
Budget 2026: Joint Income Tax Return से Middle Class को बड़ी राहत | Paisa Live
Vizhinjam Port: India का नया Maritime Hub जो China और Singapore को टक्कर देगा | Paisa Live
₹92 तक टूटा Rupee, Dollar के सामने Middle Class पर सीधा असर | Paisa Live
अनुपमा की शॉल बनी प्रेरणा की दुश्मन, किडनैपर्स ने समझ लिया उसे अपना शिकार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी के साथ भेदभाव...', UGC पर मचे बवाल पर धर्मेंद्र प्रधान का बयान, संविधान का हवाला देकर क्या कहा
'किसी के साथ भेदभाव...', UGC पर मचे बवाल पर धर्मेंद्र प्रधान का बयान, संविधान का हवाला देकर क्या कहा
UGC New Rules: यूजीसी बिल से मचे बवाल पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'एक बेहद ही...'
UGC बिल से मचे बवाल पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया, 'एक बेहद ही सराहनीय कदम'
बांग्लादेश के सामने नई मुसीबत, ICC ने लिया एक्शन, चाहकर भी कुछ नहीं कर पाएगा BCB
बांग्लादेश के सामने नई मुसीबत, ICC ने लिया एक्शन, चाहकर भी कुछ नहीं कर पाएगा BCB
'ये तो बस शुरूआत...', मदर ऑफ ऑल डील्स का ऐलान करते हुए बोलीं EU कमिशन की प्रेसिडेंट उर्सुला
'ये तो बस शुरूआत...', मदर ऑफ ऑल डील्स का ऐलान करते हुए बोलीं EU कमिशन की प्रेसिडेंट उर्सुला
'द 50' में ये 24 फीमेल कंटेस्टेंट्स लगाएंगी एंटरटेमेंट का तड़का, जानें सबसे ज्यादा किसकी है फैन फॉलोइंग
'द 50' में ये फीमेल कंटेस्टेंट्स लगाएंगी एंटरटेमेंट का तड़का, जानें किसके हैं ज्यादा फॉलोवर्स
लगता है लव मैरिज... पत्नी के साथ कड़ाही मांज रहा था पति, वीडियो देख यूजर्स बोले- जोरू का गुलाम 
लगता है लव मैरिज... पत्नी के साथ कड़ाही मांज रहा था पति, वीडियो देख यूजर्स बोले- जोरू का गुलाम 
अब बेटी की शादी टेंशन नहीं, सरकार की ये योजना बनेगी सहारा
अब बेटी की शादी टेंशन नहीं, सरकार की ये योजना बनेगी सहारा
Kidney Disease: साइलेंट किलर है किडनी की बीमारी! शरीर के इन हिस्सों में दर्द हो सकता है खतरे का संकेत, न करें इग्नोर
साइलेंट किलर है किडनी की बीमारी! शरीर के इन हिस्सों में दर्द हो सकता है खतरे का संकेत, न करें इग्नोर
Embed widget