एक्सप्लोरर

'इस वजह से सारी दुनिया से अपना दर्द छिपाया था'...सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर पहली बार बोलीं Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill On Sidharth Shukla: शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की लव स्टोरी बिग बॉस हाउस से शुरू हुई थी. इस जोड़ी की क्यूट बॉन्डिंग को फैंस का भरपूर प्यार मिला था.

Shehnaaz Gill On Sidharth Shukla: पंजाबी अभिनेत्री और सोशल मीडिया स्टार शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) ने पहली बार दिवंगत अभिनेता और बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की मौत पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. सोशल मीडिया पर शहनाज, सिद्धार्थ की मौत के बाद नॉर्मल दिखने और काम शुरू करने पर जमकर ट्रोल हुई थीं. इस घटना पर अब अभिनेत्री ने अपना पक्ष रखा है. शहनाज का कहना है कि, उस समय उन्होंने किसी वजह से सारी दुनिया से अपना दर्द छिपा लिया था. हालांकि सिद्धार्थ को खोने के बाद वह बुरी तरह टूट गई थीं. 

शहनाज गिल क्यों हुई थीं ट्रोल

साल 2021 में टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक मौत (Sidharth Shukla Death) हो गई थी. 40 वर्षीय अभिनेता को हार्ट अटैक हुआ था. बिग बॉस शो ने सिद्धार्थ को खूब पॉपुलैरिटी दी थी. उनके करोड़ों फैंस बन चुके थे. घर-घर में सिद्धार्थ फेमस हो गए थे. ऐसे में सिड के अचानक गुजर जाने से पूरे देश में उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था. बिग बॉस में सिद्धार्थ की जोड़ी शहनाज गिल के साथ बनी थीं. दोनों की लव स्टोरी और क्यूट बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई.

ऐसे में सिद्धार्थ की मौत के बाद शुरुआती कुछ दिनों में, शहनाज़ मुश्किल से बाहर निकलीं और कुछ समय के लिए अपनी फिल्म 'हौंसला रख' का प्रचार करने से भी इंकार कर दिया था. लेकिन फिर शहनाज ने काम पर वापसी की. शहनाज जैसे ही काम पर लौटी और नॉर्मल दिखीं. सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

लोगों के सामने रोओगे तो वो आप पर हंसेंगे

अब एक इंटरव्यू में शहनाज ने इस पर अपना पक्ष रखा है. शहनाज़ ने कहा कि, "मैंने  जानबूझकर अपनी भावनाओं को सबके सामने जाहिर नहीं किया था. हालांकि मैं बहुद दर्द से गुजर रही थी." शहनाज़ ने बॉलीवुड बबल से कहा, “दुनिया के आगे रोओगे तो लोग बोलेंगे सहानुभूति बटोर रही है. लोग आपको कमजोर समझेंगे और मैं कमजोर नहीं रही हूं. हालांकि, मैंने कभी भी अपनी भावनाओं को छिपाने की कोशिश नहीं की. मैंने अकेले इस दर्द को झेला, तकलीफ का सामना किया था और मैं बिल्कुल ठीक हूं."

म्यूजिक वीडियो पर भी दी सफाई

सिद्धार्थ की मौत (Sidharth Shukla Demise) के बाद शहनाज़ ने उन्हें एक म्यूजिक वीडियो 'यहीं हैं' के साथ श्रद्धांजलि दी थी. इस वीडियो पर बहुत से लोगों ने प्यार लुटाया था कुछ ने शहनाज पर सिद्धार्थ की मौत को भुनाने का आरोप लगाया था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शहनाज ने कहा, "लोग पूरी कहानी नहीं जानते हैं, तो वे इसके बारे में कुछ कैसे कह सकते हैं?  हुआ ये कि मैं अपने काम को फिर से शुरू करना चाहती थी, वापसी करना चाहती थी. फिर जब आप किसी की बहुत इज्जत करते हो, अगर आप उसके लिए कुछ नहीं करते हैं, तो फिर आप आगे कैसे बढ़ेंगे? तो, यह गाना सिद्धार्थ के सम्मान के लिए था. और ठीक है, जो लोग इसके बारे में कुछ नहीं जानते हैं, हम उनके कहने पर दुखी क्यों हों. उनके पास जो भी ज्ञान है वो अपने पास रखें."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

सिडनाज़ के नाम से फेमस हुई ये जोड़ी

बता दें कि, सिद्धार्थ और शहनाज़ की मुलाकात 2019 में बिग बॉस में (Big Boss) हुई थी. इस जोड़ी को सोशल मीडिया ने सिडनाज़ (Sidnaaz) नाम दिया था. ऐसी अफवाहें थीं कि वे डेटिंग कर रहे थे लेकिन दोनों साइड से इसे कंफर्म नहीं किया गया था. हालांकि शहनाज की तरफ से ये कंफर्म था क्योंकि वह पब्लिकली सिड के लिए अपना प्यार जता चुकी थीं. बता दें कि, शहनाज़ जल्द ही बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली से हिंदी फ़िल्मों में डेब्यू करने वाली हैं. 

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीच मझधार में मेकर्स का हाथ छोड़ने वाले 6 बड़े TV स्टार्स, हिना खान से दिशा वकानी तक, कई नाम शामिल
बीच मझधार में मेकर्स का हाथ छोड़ने वाले टीवी स्टार्स, हिना खान से दिशा वकानी तक, कई नाम शामिल
41 की उम्र में फिर दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट, बिजनेसमैन इश्माएल विलियम संग करेंगी क्रिश्चियन वेडिंग
41 की उम्र में दूसरी शादी करने जा रही हैं जेनिफर विंगेट, सिंगापुर के बिजनेसमैन से करेंगी क्रिश्चियन वेडिंग
जेनिफर विंगेट और करन सिंह ग्रोवर की शादी क्यों टूटी थी? एक्टर ने खुद बताई थी वजह!
जेनिफर विंगेट और करन सिंह ग्रोवर की शादी क्यों टूटी थी? एक्टर ने खुद बताई थी वजह!
कौन हैं सिंगापुर के विलियम इश्मेल जिसने शादी कर रही हैं जेनिफर विंगेट, दूसरी शादी का पूरा प्लान आया सामने
कौन हैं विलियम इश्मेल जिसने शादी कर रही हैं जेनिफर विंगेट, दूसरी शादी का पूरा प्लान आया सामने

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA Bloc Meeting LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
Karuppu OTT Release:'करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे सूर्या और तृषा की ये धमाकेदार फिल्म?
करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
Israel Iran War Live Updates: 'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
American Tourist in Bihar: US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
AI In Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
Embed widget