एक्सप्लोरर

डिलीवरी के बाद सिसक-सिसककर रोई 'द कपिल शर्मा शो' की ये अदाकारा, बोलीं- 'मैं बहुत दर्द में थी...'

Sugandha Mishra Postpartum Period: 'द कपिल शर्मा शो' एक्ट्रेस ने अपने मां बनने के सफर पर बात की. उन्होंने बताया कि सी-सेक्शन डिलीवरी से लेकर ब्रेस्टफीडिंग तक उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

Sugandha Mishra Postpartum Period: 'द कपिल शर्मा शो' फेम जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं वे हाल ही में पहली बार मां बनी हैं. ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने पोस्टपार्टम पीरियड को लेकर बात की है और बताया है कि कैसे ये उनके लिए दर्द भरा रहा है. सी-सेक्शन डिलीवरी से लेकर बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराने तक इस अदाकारा को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

मदर्स डे के मौके पर 'द कपिल शर्मा शो' फेम एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा ने अपने मां बनने को लेकर बात की. ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सुगंधा ने कहा- 'लोग अक्सर कहते हैं और अब मुझे भी यकीन होने लगा है कि एक बच्चे के साथ मां का भी नया जन्म होता है. लेकिन जब लोग ये कहते थे तो मुझे लगता था कि मैनेज कर लूंगी.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sugganddha Mishra (@sugandhamishra23)

'मैं बहुत दर्द में थी...'
सुगंधा ने आगे कहा- 'अपने मां बनने के सफर में मैंने सब्र करना सीखा है और पहले मैं खुद की फेवरेट थी लेकिन अब मेरी बेटी मेरी फेवरेट हैं.' एक्ट्रेस ने आगे बताया- 'जब मैं एक नई मां के तौर पर जागी तो मेरी लाइफ में सबकुछ बदल चुका था. मैं ब्रेस्टफीडिंग, बच्चे और अपना ख्याल रखने का प्रेशर महसूस कर रही थी. एनीथिसिया के बाद मैं बहुत दर्द में थी. जब मैंने सी-सेक्शन के बाद पहला कदम रखा तो वो बहुत दर्दनाक था.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sugganddha Mishra (@sugandhamishra23)

ब्रेस्टफीडिंग में हुई दिक्कत
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि कैसे वो ब्रेस्टफीडिंग को लेकर भी परेशान रहीं. उन्होंने कहा- 'जब मैंने अपने डॉक्टर से शिकायत की तो वह बहुत ही लापरवाह थी और उन्होंने मुझे लगाने के लिए एक मरहम दिया, लेकिन मुझे दूध पिलाना जारी रखने के लिए कहा. लेकिन मुझे दर्द हो रहा था. बॉडी में हार्मोनल बदलाव होते हैं और आप डिप्रेस हो जाते हैं. इसी वजह से मैं शुरू में बच्चे के साथ जुड़ाव को महसूस नहीं कर सकी.'

न्यू बॉर्न बेटी को हो गया था इंफेक्शन
सुगंधा मिश्रा ने फिर कहा- 'पहले तीन दिनों तक मैं सो नहीं सकी. मेरी बेटी को जन्म के एक हफ्ते बाद इंफेक्शन हो गया. वह एनआईसीयू में थी और मुझे अस्पताल में रहना पड़ा. मैं अपनी बेटी के जन्म के बाद बहुत बुरे दौर से गुजरी और बहुत सी चीजों से जूझ रही थी. मैं पोस्टपार्टम प्रॉब्लम्स से जूझ रही थी, मैं अपने टांके की वजह दर्द में थी और तब मेरी बेटी एनआईसीयू में थी, वह पूरा समय इतना मुश्किल था. वह मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दौर था.'

ये भी पढ़ें: स्ट्रगल के दिनों में गर्लफ्रेंड ने छोड़ा 'डिस्को डांसर' का साथ, सक्सेस के बाद हुई मुलाकात तो एक्टर ने दिया था ऐसा जवाब

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आवेज दरबार की बर्थडे पार्टी में नहीं दिखीं नगमा मिराजकर, फैंस ने पूछा- 'ब्रेकअप हो गया क्या?'
आवेज दरबार की बर्थडे पार्टी में नहीं दिखीं नगमा मिराजकर, फैंस ने पूछा- 'ब्रेकअप हो गया क्या?'
'रामायण' की 'कैकेई' का 38 साल में बदल चुका है पूरा हुलिया, देश छोड़ अब ऐसे कर रही हैं गुजारा
'रामायण' की 'कैकेई' का 38 साल में बदल चुका है पूरा हुलिया, देश छोड़ अब ऐसे कर रही हैं गुजारा
'मर्द की नजर मुझे पता है', पत्नी को बुर्के में रखता है यूट्यूबर, बोला- पर्दे में नहीं रखा तो जन्नत नसीब नहीं होगी
'मर्द की नजर मुझे पता है', पत्नी को बुर्के में रखता है यूट्यूबर, बोला- पर्दे में नहीं रखा तो जन्नत नसीब नहीं होगी
'भूख नहीं लगती, हिल भी नहीं पाती..' दीपिका कक्कड़ ने दिया हेल्थ अपडेट, फैंस को टेंशन
'भूख नहीं लगती, हिल भी नहीं पाती..' दीपिका कक्कड़ ने दिया हेल्थ अपडेट, फैंस को टेंशन

वीडियोज

Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को लगा बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ जो केंट ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 144 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए शानदार मौका
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 144 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए शानदार मौका
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget