एक्सप्लोरर

'द कपिल शर्मा शो' को छोड़ने का कोई पछतावा नहीं है: सुनील ग्रोवर

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा से हुए विवाद के बाद सुनील ग्रोवर ने पहली बार शो छोड़ने को लेकर अपनी बात सामने रखी है. सुनील ने साफ कर दिया है कि अब वो फिर से कभी इस शो का हिस्सा नहीं होंगे.

अंग्रेजी अखबार डीएनए को दिए इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने कहा है, ''उन्हें कपिल शर्मा के शो को छोड़ने पर कोई पछतावा नहीं है.'' सुनील का कहना है कि ये शो छोड़ने के बाद उनकी मां उनसे नहीं पूछती हैं कि वो काम पर क्यों नहीं जा रहे हैं.

सुनील ने इस इंटरव्यू में बताया है कि वो काफी लंबे समय से लगातार काम कर रहे थे. ऐसे में अब इस ब्रेक के दौरान उन्हें कुछ अलग सोचने का मौका मिला है. सुनील ने कहा कि वो अब लाइव शो कर रहे हैं और ऐसा करना एक अलग और मजेदार अनुभव है.

सुनील से जब पूछा गया कि आपको शो के 100 एपिसोड का हिस्सा नहीं बन पाने का दुख है, तो सुनील ने जवाब में कहा कि वो शो के 92 एपिसोड का हिस्सा रहे हैं और इसका हिस्सा बनने के लिए वो हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे. साथ ही सुनील ने कहा कि अगर सचिन सिर्फ 100 रन बनाने के बारे में सोचते तो वो कभी महान खिलाड़ी नहीं बन पाते.

सुनील ने बताया है कि उनके पास नया शो करने के लिए कई ऑफर्स हैं, पर अभी सोनी के साथ कॉन्ट्रेक्ट होने के चलते वो अभी कहीं नहीं जा सकते. सुनील ने कहा कि जैसे ही ये कॉन्ट्रेक्ट पूरा हो जाएगा वो आगे के बारे में जानकारी देंगे.

आपको बता दें कि करीब महीनाभर पहले फ्लाइट में कपिल और सुनील ग्रोवर का झगड़ा हो गया था. खबरें थीं कि कपिल शर्मा ने शराब के नशे में सुनील ग्रोवर पर जूता फेंका था. इस घटना के बाद से सुनील ग्रोवर कपिल के शो का हिस्सा नहीं बने हैं.

हाल ही में खबरें सामने आईं थीं कि सुनील को मनाने की नाकामयाब कोशिशें करने के बाद सोनी टीवी जल्द ही सुनील सोनी पर नए शो के साथ नज़र आ सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
'पार्टनर सही हो तो भटकने की गुंजाइश...', करण कुंद्रा ने तेजस्वी संग रिश्ते पर कह दी ऐसी बात
'पार्टनर सही हो तो भटकने की गुंजाइश...', करण कुंद्रा ने तेजस्वी संग रिश्ते पर कह दी ऐसी बात
'बहुत मुश्किल था..' सर्जरी के बाद दर्द से तड़पीं दीपिका कक्कड़, फैंस की वजह से आंखों में आए आंसू
सर्जरी के बाद दर्द से तड़पीं दीपिका कक्कड़, फैंस की वजह से आंखों में आए आंसू
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: नॉयना को उसका सगा ही देगा सबसे बड़ा धोखा, तुलसी के सामने खुलेगा छह साल पुराना राज
नॉयना को उसका सगा ही देगा सबसे बड़ा धोखा, तुलसी के सामने खुलेगा छह साल पुराना राज

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget