एक्सप्लोरर

ये हैं TV के 10 बड़े बजट के शो, जिन्हें लॉकडाउन के बाद कर दिया गया ऑफ एयर

लॉकडाउन की वजह से कई बड़े बजट के शो, जो काफी धूमधाम के साथ लॉन्च किए गए थे उन्हें अचानक बंद करना पड़ा. वहीं कुछ टीवी शो, जिन्हें लॉकडाउन के बाद लॉन्च किया गया था, उन्हें भी काफी झटका लगा और उनके लॉन्च होने के महज दो महीने के अंदर ही उन्हें ऑफ-एयर कर दिया गया.

साल 2020 काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. COVID-19 के बाद लगाए गए लॉकडाउन की वजह से दूसरे उद्योगों की तरह ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है. अभी भी स्थिती संभली नहीं है. कई बड़े बजट के शो, जो काफी धूमधाम के साथ लॉन्च किए गए थे उन्हें लॉकडाउन की वजह से अचानक बंद करना पड़ा. वहीं कुछ टीवी शो, जिन्हें लॉकडाउन के बाद लॉन्च किया गया था, उन्हें भी काफी झटका लगा और उनके लॉन्च होने के महज दो महीने के अंदर ही उन्हें ऑफ-एयर कर दिया गया. चलिए एक नजर डालते हैं ऐसे ही शो की लिस्ट पर जिन्हें महामारी काल में काफी खामियाजा उठाना पड़ा है.

नागिन-4

सुपरनेचुरल शो नागिन के कई सीजन काफी हिट रहे हैं. लेकिन नागिन-4 उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका. इस वजह से निया शर्मा, अनीता हसनंदानी, रश्मि देसाई और विजयेंद्र कुमेरिया जैसी बड़ी स्टार कास्ट होने के बाद भी नागिन 4 जल्द ही बंद कर दिया गया.  टीवी क्वीन एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा भी की थी. शो में कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिले लेकिन दर्शकों ने शो को ज्यादा इंजॉय नहीं किया, इसलिए इसे बंद करना पड़ा और सीजन 5 को पूरी तरह से नए कलाकारों के साथ पेश किया गया.

पटियाला बेब्स

परिधि शर्मा के शो छोड़ने के बाद, डेली सोप पटियाला बेब्स अश्नूर कौर और सौरभ राज जैन के इर्द-गिर्द घूमता रहा. शो का लास्ट एपिसोड 27 मार्च को टेलीकास्ट किया गया था. कोरोनावायरस महामारी की वजह से शो की शूटिंग रुकी हुई थी और बाद में अप्रैल में इसे ऑफ एयर करने का फैसला किया गया.

बेहद-2

बेहद-2 शो का पहला सीज़न काफी हिट रहा था और सीज़न 2 भी सुपरहिट होने की उम्मीद थी. लेकिन जेनिफर विंगेट, शिविन नारंग और आशीष चौधरी जैसी स्टारकास्ट होने के बाद भी शो पहले सीजन की तरह दर्शकों के बीच इंटरेस्ट और थ्रिल क्रिएट करने में फेल रहा. लॉकडाउन में तो इस शो को और ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ा. बाद में शो को बंद कर दिया गया.

नजर-2

सुपरनेचुरल ड्रामा नजर -2 को भी लॉकडाउन के दौरान ऑफ एयर कर दिया गया. दरअसल कोरोना संक्रमण की वजह से लगे लॉकडाउन में फिल्मों और टीवी सीरीयल्स की शूटिंग भी बंद कर दी गई थी. इस वजह स नजर-2 के नए एपिसोड की शूटिंग भी नहीं हो पाई. बाद में शो के मेकअर्स ने इसे बंद ही कर दिया. नजर-2 का सेकेंड सीजन 19 फरवरी 2020 को शुरू हुआ और मार्च 2020 को खत्म हो गया. इस शो में मोना लीसा, श्रुति शर्मा लीड रोल में थे.

पवित्र भाग्य

 इस साल मार्च में लॉन्च किये गए कुनाल जयसिंह और अनेरी वैजानी का शो पवित्र भाग्य  मुश्किल से 6 महीनें भी नहीं चल पाया और कम टीआरपी मिलने की वजह से ऑफ एयर कर दिया गया. यह शो 2 अक्टूबर 2020 को खत्म हुआ है.

दिल जैसे धड़के, धड़कने दो

दिल जैसे धड़के, धड़कने दो शो को भी जल्द ही ऑफ एयर कर दिया गया था. ये शो एक लीप जेनरेशन लेने की प्लानिंग कर रहा था लेकिन अचानक ही सबकुछ कैंसल कर दिया गया और शो को बंद कर दिया गया. यह 10 फरवरी 2020 को लॉन्च किया गया था और 27 मार्च 2020 को कोविड की वजह से इसकी शूटिंग रोक दी गई थी. ऐसी रिपोर्ट थी कि लॉकडाउन के बाद शो फिर से शुरू होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

इशारों-इशारों में

मुदित नायर, सिमरन पेरेनेजा और देबतमा साहा स्टारर शो, इशारों-इशारों में कोविड -19 संकट की वजह से रोक दिया गया था, और बाद में यह घोषणा की गई कि अब यह छोटे पर्दे पर वापस नहीं आएगा. इसका आखिरी एपिसोड 31 मार्च, 2020 को टेलीकास्ट हुआ था.

कसौटी जिंदगी की-2

जब  लॉकडाउन की वजह से कई शो अचानक बंद कर दिए गए थे तो ‘कसौटी ज़िन्दगी की’ ने लॉकडाउन के बाद शूटिंग को फिर से शुरू किया और कई चुनौतियां भी देखीं. जहां सीरीयल के लीड कैरेक्टर पार्थ समथान COVID-19 पॉजिटिव हुए तो वहीं कई और टेलीकास्ट से रिलेटिड दिक्कतें भी आईं. हालांकि एरिका फर्नांडिस और आमना शरीफ ने टेलीकास्ट की समय सीमा को पूरा करने के लिए घर से शूटिंग भी की. लेकिन इस शो की क्वालिटी को काफी नुकसान पहुंचा. दो साल तक काफी अच्छा चलने वाला कसौटी जिंदगी की-2 को भी फाइनली बंद कर दिया गया.

शुभारंभ

टीवी शो, ‘ शुभारंभ’ पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था लेकिन 13 नवंबर को इसे बंद कर दिया गया. हालांकि शो काफी अच्छा कर रहा था लेकिन लॉकडाउन के बाद इसकी टीआरपी मे काफी गिरावट आई. बाद में इस शो को लीड एक्टर अक्शित सुखीजा को कोरोना संक्रमण भी हो गया. फाइनली शो को ऑफ एयर कर दिया गया.

गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान

गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान शो में टीवी के कई पाप्लुर नाम थे जिनमें सुनील ग्रोवर, उपासना सिंह, संकेत भोंसले और सुगंधा मिश्रा शामिल थे. बावजूद इसके ये शो व्यूअर्स की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और लॉन्च किए जाने के दो महीने के अंदर ही इसे ऑफ एयर कर दिया गया.

ये भी पढ़ें बिना क्रेडिट दिए अमिताभ बच्चन ने ट्वीट की कविता, लेखिका की शिकायत के बाद महानायक ने मांगी माफी Bigg Boss 14: राखी सावंत ने खुद को बताया एमबीबीएस डॉक्टर, अब ऐसे बता रही हैं बीमारियों से बचने का उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवांगी जोशी ने की शिल्पा शिंदे की इंसल्ट? 'भाबी जी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस बोलीं- सलमान खान होते तो बात अलग होती
शिवांगी जोशी ने की शिल्पा शिंदे की इंसल्ट? बोलीं- सलमान खान होते तो बात अलग होती
मजबूरी में पति गौरव खन्ना का सरनेम लगा रही हैं आकांक्षा चमोला? Meta को भेजी रिक्वेस्ट
मजबूरी में पति गौरव खन्ना का सरनेम लगा रही हैं आकांक्षा चमोला? Meta को भेजी रिक्वेस्ट
TV Serial Spoilers: रस्सी से बंधे लीला-वसुंधरा के हाथ, मासा और वसुधा को मिला बिजनेस अवॉर्ड
रस्सी से बंधे लीला-वसुंधरा के हाथ, मासा और वसुधा को मिला बिजनेस अवॉर्ड
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget