एक्सप्लोरर

Alibaba शो में Tunisha Sharma के कैरेक्टर को कौन करेगा रिप्लेस? मेकर्स ने लिया ये बड़ा फैसला

Ali Baba: Dastan-E-Kabul: तुनिषा शर्मा का टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के मेकर्स ने घोषणा की है कि शो ऑफ एयर नहीं होगा और ना ही तुनिषा शर्मा के कैरेक्टर को रिप्लेस किया जाएगा.

Tunisha Sharma Show Ali Baba: Dastan-E-Kabul: सोनी सब पर प्रसारित होने वाला शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) और शीजान खान (Sheezan Khan) लीड रोल में नजर आ रहे थे. हालांकि, जब से तुनिषा ने शो के सेट पर खुदकुशी की है, तब से कयास लगाए जा रहे थे कि शो अब ठप्प होने वाला है. हालांकि, अब मेकर्स का कहना है कि न ही शो बंद होगा और ना ही तुनिषा शर्मा के कैरेक्टर को रिप्लेस किया जाएगा.

नहीं बंद होगा ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’

तुनिषा शर्मा के निधन और शीजान खान के जेल जाने के बाद ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ (Ali Baba: Dastan-E-Kabul) के फैंस को तगड़ा झटका लगा था. लोगों को लग रहा था कि शो ऑफ एयर हो जाएगा. ये शो 22 अगस्त 2022 को ही शुरू हुआ था, ऐसे में इतनी जल्दी डिब्बा बंद होना मेकर्स के लिए भी एक शॉक की तरह था. हालांकि, प्रोडक्शन टीम और चैनल ने फैसला किया है कि ये शो बंद नहीं होगा. चैनल के एक अधिकारी ने इस खबर पर मुहर भी लगा दी है. अधिकारी का कहना है, “शो निश्चित रूप से ऑफ-एयर नहीं हो रहा है. ये जारी रहेगा.”

तुनिषा शर्मा का कैरेक्टर नहीं होगा रिप्लेस

यही नहीं, शो के साथ-साथ मेकर्स का ये भी फैसला है कि वह तुनिषा शर्मा के कैरेक्टर रिप्लेस नहीं करेंगे. कहा जा रहा है कि शो में एक नया ट्रैक लाया जाएगा, जिसमें वे किसी एक्टर को नया कैरेक्टर निभाने के लिए कास्ट करेंगे. शीजान खान की भी शो में वापसी पर शंका है. हाल ही में, कहा जा रहा था कि शीजान खान की जगह एक्टर अभिषेक निगम लेंगे, लेकिन उनकी मां ने इन खबरों को खारिज कर दिया था.

फिलहाल, ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ की शूटिंग जारी है. शो के सेट पर तुनिषा शर्मा के फांसी लगाने के बाद अब वहां पर शूटिंग नहीं हो रहा है. घटनास्थल के कुछ किलोमीटर दूरी पर शो की शूटिंग की जा रही है.

बता दें कि, 24 दिसंबर 2022 को तुनिषा शर्मा ने फांसी लगाकर जान दे दी थी. एक्ट्रेस की मां के आरोप और केस फाइल के बाद शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. 31 दिसंबर 2022 से शीजान 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं.

यह भी पढ़ें- Tunisha Sharma के लिए पोस्ट करने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं शीजान की बहन फलक, यूजर ने कहा- ‘मासूम चेहरे के पीछे काला दिल’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन चलाते- चलाते कीचड़ में जा गिरी रुतुजा सावंत, 'दो दुनिया एक दिल' से एक्ट्रेस का बीटीएस वीडियो हुआ वायरल
कीचड़ में जा गिरी रुतुजा सावंत, 'दो दुनिया एक दिल' से एक्ट्रेस का बीटीएस वीडियो हुआ वायरल
‘करण कुंद्रा ने मुझे हल्के में लिया’ कृतिका कामरा ने जब अपने रिश्ते को लेकर किया था चौंकाने वाला खुलासा
‘करण कुंद्रा ने मुझे हल्के में लिया’ कृतिका कामरा ने जब अपने रिश्ते को लेकर किया था चौंकाने वाला खुलासा
प्रियंका चाहर चौधरी संग ब्रेकअप के बाद अंकित गुप्ता कर रहे हैं शादी की तैयारी? खुद दुनिया के सामने बताई सारी प्लानिंग
प्रियंका चाहर चौधरी संग ब्रेकअप के बाद अंकित कर रहे हैं शादी की तैयारी? खुद बताई सारी प्लानिंग
अपने ही बयान से पलटे गौरव खन्ना, 50 लाख रुपये की प्राइज मनी को लेकर अब कह डाली ये बात
अपने ही बयान से पलटे गौरव खन्ना, 50 लाख रुपये की प्राइज मनी को लेकर अब कही ये बात

वीडियोज

सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
'अभी बिल अपडेट करो वरना गैस बंद', मुंबई में घरेलू गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर 70 हजार की ठगी
'अभी बिल अपडेट करो वरना गैस बंद', मुंबई में घरेलू गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर 70 हजार की ठगी
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
Oscars Awards 2026: भारत में ऑस्कर अवॉर्ड्स कब और कहां देखे सकेंगे? यहां जानें पूरी डिटेल्स
भारत में ऑस्कर अवॉर्ड्स कब और कहां देखे सकेंगे? यहां जानें पूरी डिटेल्स
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
Embed widget