एक्सप्लोरर

Vikram Batra के Parents ने की फिल्म Shershaah की तारीफ, कहा- Dimple Cheema को हमने समझाया लेकिन उसने तय कर लिया था

Vikram Batra Parents on Dimple Cheema: कारगिल युद्ध के हीरो विक्रम बत्रा (Vikram Batra) की लाइफ पर बनी फिल्म 'शेरशाह' (Shershaah) लोगों को खूब पसंद आ रही है.

Vikram Batra Parents on Dimple Cheema: फिल्म 'शेरशाह' (Shershaah) में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने कारगिल युद्ध के हीरो विक्रम बत्रा (Vikram Batra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने उनकी मंगेतर डिंपल चीमा (Dimple Cheema) का किरदार निभाया है. विष्णु वर्धन के जरिए निर्देशित इस फिल्म से कैप्टन विक्रम बत्रा (Vikram Batra) के माता-पिता गिरिधर लाल और कमल कांता बत्रा काफी खुश हैं. हाल ही में विक्रम बत्रा के पिता ने एक इंटरव्यू में फिल्म 'शेरशाह' को लेकर बात की और कहा कि 'शेरशाह' एक बहुत अच्छी तरह से बनाई गई फिल्म है. मुझे लगता है कि सिद्धार्थ और कियारा ने बहुत अच्छा काम किया है. सिद्धार्थ की एंट्री भी बहुत अच्छी है. विष्णु वर्धन ने इसे बहुत अच्छी तरह से डायरेक्ट किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

यह पूछे जाने पर कि क्या परिवार फिल्म की कास्टिंग में शामिल था? गिरिधर लाल बत्रा ने कहा, 'कई नाम सामने आए लेकिन आखिरकार सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और कियारा आडवाणी के नाम पर मुहर लगाई गई. हमारी तरह सिद्धार्थ भी पंजाबी खत्री हैं. हम उसे कास्ट करने के विकल्प से खुश थे. कियारा आडवाणी एक अच्छी एक्ट्रेस हैं जो फिल्म में अच्छी लगी हैं. फिल्म मेकर्स ने हमें अपनी कास्टिंग के बारे में जानकारी दी थी.'

विक्रम बत्रा के पिता ने यह भी बताया कि कैसे बायोपिक को लेकर परिवार में आशंकाएं थीं. उन्होंने कहा, 'हां, हमें थोड़ी झिझक थी लेकिन हमने ऐसी ही झिझक तब भी जाहिर की थी, जब जेपी दत्ता 'एलओसी कारगिल' के लिए हमारे पास आए थे. हमने उनसे कहा था कि कृपया कुछ भी गलत तरीके से न दिखाएं, जिससे कोई भी ऊंगली उठे सके.'

वहीं, दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी विक्रम और डिंपल की प्रेम कहानी की तारीफ की है, जो फिल्म 'शेरशाह' का एक अहम हिस्सा है. विक्रम के माता-पिता ने डिंपल चीमा के बारे में भी बात की और कहा, 'विक्रम के निधन के बाद उन्होंने कभी शादी नहीं करने की कसम खाई थी. वो हमारे जन्मदिन पर साल में लगभग दो बार फोन करती है.' 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

उन्होंने कहा, 'मैंने और मेरी पत्नी और डिंपल के माता-पिता दोनों ने जोर देकर कहा कि 1999 के कारगिल युद्ध में विक्रम की मृत्यु के बाद वह अपनी लाइफ के साथ आगे बढ़ें, लेकिन वो उसकी यादों के साथ जीना चाहती थी. विक्रम ने हमें डिंपल और उनके शादी करने के इरादे के बारे में बताया था. मैंने उनसे कहा कि मैं उनके फैसले में उनके साथ हूं. मुझे शुरू से ही पता था कि डिंपल बहुत इज्जतदार लड़की है जो रिश्तों को समझती है. कारगिल युद्ध के बाद हमने उसे शादी करने के लिए कहा क्योंकि उसके पास आगे पूरी जिंदगी है. उसके माता-पिता ने भी उसे यही समझाया. लेकिन उसने हमसे कहा कि वह शादी नहीं करेगी और अपनी बची हुई जिंदगी विक्रम की यादों के साथ जिएगी.'

यह भी पढ़ेंः

Money Heist 5: Alvaro Morte का खुलासा, शूटिंग के आखिरी दिन ऐसे रोया जैसे 'कल होगा ही नहीं'

Sara Ali Khan का Workout देख उड़ जाएंगे अच्‍छे अच्‍छों के होश, Figure Maintain करने के लिए करती हैं इतनी मेहनत

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मजबूरी में पति गौरव खन्ना का सरनेम लगा रही हैं आकांक्षा चमोला? Meta को भेजी रिक्वेस्ट
मजबूरी में पति गौरव खन्ना का सरनेम लगा रही हैं आकांक्षा चमोला? Meta को भेजी रिक्वेस्ट
'क्यूट इमेज' वाली एक्ट्रेस पैसों के लिए लड़कों संग बनाती है फिजिकल रिलेशन, तान्या पुरी का बड़ा खुलासा
'क्यूट इमेज' वाली एक्ट्रेस पैसों के लिए लड़कों संग बनाती है रिलेशन, तान्या पुरी का बड़ा खुलासा
Gen Z को 'गटर जेनरेशन' कह चुकीं कंगना रनौत के बदले सुर, अब जेन जी को बता रहीं 'देश की बड़ी ताकत'
जेन जी को 'गटर जेनरेशन' कह चुकीं कंगना रनौत के बदले सुर, अब जमकर की तारीफ
TV Serial Spoilers: रस्सी से बंधे लीला-वसुंधरा के हाथ, मासा और वसुधा को मिला बिजनेस अवॉर्ड
रस्सी से बंधे लीला-वसुंधरा के हाथ, मासा और वसुधा को मिला बिजनेस अवॉर्ड

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget