एक्सप्लोरर

जब 'चुपके चुपके' के सेट पर अमिताभ और धर्मेंद्र पर चिल्ला पड़े थे ऋषिकेश मुखर्जी, पढिए इस मजेदार किस्‍से के बारे में

Chupke Chupke Set Story: ऋषिकेश मुखर्जी एक डायरेक्‍टर की तुलना में एक हेडमास्‍टर ज्‍यादा हुआ करते थे, जो सभी को निर्देश देते और डांटते रहते थे. ऐसा ही एक किस्‍सा आपके सामने है.

When Hrishikesh Mukherjee Scolded Amitabh Bachchan Dharmendra: फिल्‍मी इंडस्‍ट्री से जुड़े कई दिलचस्‍प किस्‍से समय-समय पर सामने आते रहते हैं. फिल्‍मकार ऋषिकेश मुखर्जी (Hrishikesh Mukherjee) के बारे में तो खूब कहानियां हैं. चलिए आज उनकी यादगार फिल्‍म ‘चुपके चुपके’ के दौरान के एक किस्‍से से आपको रूबरू कराते हैं.

ऋषिकेश मुखर्जी अपने समय में एक तेज-तर्रार निर्देशक के रूप में जाने जाते थे. एक बार जाने-माने कॉमेडी अभिनेता असरानी ने बताया था कि किस तरह ऋषिकेश एक डायरेक्‍टर की तुलना में एक हेडमास्‍टर ज्‍यादा हुआ करते थे, जो सभी को निर्देश देते और डांटते रहते थे. यहां तक कि अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) और धर्मेंद्र (Dharmendra ) को भी. 

आउटफिट को लेकर थे उलझन में 

2016 में असरानी (Asrani) ने एक इंटरव्‍यू में ‘चुपके चुपके’ के सेट पर हुए एक ऐेसे ही वाकये के बारे में बताया था. उस वक्‍त अमिताभ बच्‍चन और धर्मेंद्र एक सीन के लिए आउटफिट को लेकर उलझन में थे, क्‍योंकि ऋषिकेश ने इस बारे में दोनों को कुछ भी नहीं बताया था. सवाल पूछने पर वह भड़क गए. फिर क्‍या था..दोनों अभिनेताओं को खूब फटकार लग गई. 

असरानी ने कहा था, ‘’उस वक्‍त बजट की दिक्‍कत होती थी. हम लोग पुरानी फिल्‍मों के कपड़े इस्‍तेमाल किया करते थे. मैं सामान्‍यत: फिल्‍मों में सूट नहीं पहना करता था और इस बार मैं एक पहन रहा था. धर्मेंद्र डर गए और उन्‍होंने पूछा, क्‍या चल रहा है? क्‍या सीन है? कैसे तुम्‍हें एक सूट मिल गया और मुझे एक ड्राइवर का ड्रेस? सूट तो अपने बाप को भी नहीं देगा ऋषिकेश मुखर्जी.’’ 

सवाल पूछने पर पड़ी थी खूब फटकार

धर्मेंद्र के सवाल पर ऋषिकेश चिल्‍ला पड़े. उन्‍होंने कहा, ‘ऐ, धर्मेंद्र, तुम असरानी से क्‍या पूछ रहे हो? सीन के बारे में? अगर तुम्‍हें कहानी का कोई सेंस होता तो क्‍या तुम तब हीरो होते?’’ 

असरानी ने यह भी बताया कि किस तरह यही सवाल अमिताभ ने भी पूछा था कि कैसे वह आज सूट में नजर आ रहे हैं. यह किसका ऑफिस है? अमिताभ को सवाल पूछते भी ऋषिकेश ने देख लिया और बोले, ‘’हे अमित, तुम असरानी से क्‍या पूछ रहे हो? स्‍टोरी या सीन के बारे में? धरम, उसे बताओ, मैंने तुम्‍हें क्‍या बोला. तुम लोग..अगर जरा भी कहानी का सेंस होता तो फिल्‍मों में हीरो का रोल प्‍ले नहीं कर रहे होते. चलो काम पर वापस जाओ.’’ 

आपको बता दें कि 1975 में रिलीज हुई ‘चुपके चुपके’ (Chupke Chupke) एक सदाबहार कॉमेडी फिल्‍म है, जो हर उम्र के दर्शक वर्ग को हंसाने-गुदगुदाने में कामयाब रही. ऋषिकेश मुखर्जी (Hrishikesh Mukherjee) द्वारा निर्देशित इस फिल्‍म में अमिताभ (Amitabh Bachchan), धर्मेंद्र (Dharmendra) और असरानी के अलावा अहम भूमिकाओं में शर्मिला टैगोर, जया बच्‍चन, ओम प्रकाश, उषा किरण, जैसे जानेमाने सितारे थे.

यह भी पढ़ें: लाल रंग के हिजाब में लिपटीं Rashmika Mandanna ने दी ईद की मुबारकबाद, जानिए इस तस्‍वीर के पीछे की कहानी

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय देवरकोंडा के भाई आनंद ने किया 'वदिना' का परिवार में स्वागत, रश्मिका मंदाना के लिए किया खास पोस्ट
विजय देवरकोंडा के भाई आनंद ने किया 'वदिना' का परिवार में स्वागत, रश्मिका मंदाना के लिए किया खास पोस्ट
Dostana 2: करण जौहर की मूवी में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, अब जल्द ही शुरू होगी शूटिंग
करण जौहर की मूवी में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, अब जल्द ही शुरू होगी शूटिंग
Ideas of India 2026 में शामिल होंगे अदनान सामी, अपने म्यूजिक से लगाएंगे ईवेंट में चार चांद
Ideas of India 2026 में शामिल होंगे अदनान सामी, अपने म्यूजिक से लगाएंगे ईवेंट में चार चांद
Ideas of India 2026: कंगना रनौत से लेकर अनिल कपूर तक, एबीपी नेटवर्क के ईवेंट में शामिल होंगे ये सेलेब्स
Ideas of India 2026: कंगना रनौत से लेकर अनिल कपूर तक, एबीपी नेटवर्क के ईवेंट में शामिल होंगे ये सेलेब्स

वीडियोज

Crime News: बेवफा का 'यार'...दिलजले साजन का 'शिकार' ! | Sansani
BMC Budget 2026-27 | ₹80,952 Crore | Roads, Water, Health & Infrastructure Highlights | Paisa Live
Avimukteshwaranand Controversy: गुप्त दरवाजे, स्वीमिंग पूल और खजाना! आश्रम पर चौंकाने वाला खुलासा
Chitra Tripathi: उमर खालिद से कैसे जुड़े राहुल के तार? | Delhi AI Summit | Himachal Police
Bharat Ki Baat: उमर खालिद से राहुल की तुलना! | Rahul Gandhi | BJP Poster | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखोई, राफेल के बाद अब तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, हादसों के बीच द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
सुखोई, राफेल के बाद अब तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, हादसों के बीच द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? MEA ने दिया जवाब
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
F 22 Raptor Price: कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
Embed widget