एक्सप्लोरर
जॉन अब्राहम की एक गलती से आग बबूला हो उठीं बिपाशा बसु, टूट गया था 9 साल का रिश्ता!
दोनों तकरीबन 9 साल तक लिव इन रिलेशन में रहे लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया. ब्रेकअप को लेकर कई कयास लगे. कभी कहा जाता है कि जॉन बिपाशा के साथ चीटिंग कर रहे थे तो कभी कहा गया कि वह कमिटमेंट से डर रहे थे.

बॉलीवुड की बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु 7 जनवरी को 42 साल की हो गई हैं. बिपाशा फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रही हैं. उनका सबसे लंबा अफेयर बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के साथ चला. इनकी लव स्टोरी की बात करें तो कहा जाता है कि 2003 में फिल्म 'जिस्म' के दौरान इन दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं.
दोनों तकरीबन 9 साल तक लिव इन रिलेशन में रहे लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया. ब्रेकअप को लेकर कई कयास लगे. कभी कहा जाता है कि जॉन बिपाशा के साथ चीटिंग कर रहे थे तो कभी कहा गया कि वह कमिटमेंट से डर रहे थे. वजह क्या थी ये तो कोई नहीं जानता लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ था जिसकी वजह से बिपाशा जॉन पर बेहद भड़क गई थी और कहा जाता है कि इसी वजह से उन्होंने जॉन से ब्रेकअप कर लिया था.
दरअसल, 2014 में नए साल की बधाई देते हुए जॉन ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के साथ बिपाशा की जगह प्रिया का नाम लिख दिया था. इतना ही नहीं, उन्होंने प्रिया को प्रिया अब्राहम बताया था. ये पढ़कर बिपाशा का पारा सांतवें आसमान पर पहुंच गया था.
अब आप सोच रहे होंगे कि ये प्रिया कौन हैं तो हम आपको बता दें कि ये वही प्रिया रुंचाल हैं जिनसे बिपाशा से ब्रेकअप के बाद जॉन ने शादी कर ली थी. दोनों ने गुपचुप तरीके से विदेश में शादी की थी. प्रिया पेशे से इंवेस्टमेंट बैंकर हैं. वहीं, बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर को अपना हमसफर चुनते हुए 2016 में उनसे शादी कर ली थी. बिपाशा करण की तीसरी पत्नी बनी थीं.
दोनों तकरीबन 9 साल तक लिव इन रिलेशन में रहे लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया. ब्रेकअप को लेकर कई कयास लगे. कभी कहा जाता है कि जॉन बिपाशा के साथ चीटिंग कर रहे थे तो कभी कहा गया कि वह कमिटमेंट से डर रहे थे. वजह क्या थी ये तो कोई नहीं जानता लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ था जिसकी वजह से बिपाशा जॉन पर बेहद भड़क गई थी और कहा जाता है कि इसी वजह से उन्होंने जॉन से ब्रेकअप कर लिया था.
दरअसल, 2014 में नए साल की बधाई देते हुए जॉन ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के साथ बिपाशा की जगह प्रिया का नाम लिख दिया था. इतना ही नहीं, उन्होंने प्रिया को प्रिया अब्राहम बताया था. ये पढ़कर बिपाशा का पारा सांतवें आसमान पर पहुंच गया था.
अब आप सोच रहे होंगे कि ये प्रिया कौन हैं तो हम आपको बता दें कि ये वही प्रिया रुंचाल हैं जिनसे बिपाशा से ब्रेकअप के बाद जॉन ने शादी कर ली थी. दोनों ने गुपचुप तरीके से विदेश में शादी की थी. प्रिया पेशे से इंवेस्टमेंट बैंकर हैं. वहीं, बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर को अपना हमसफर चुनते हुए 2016 में उनसे शादी कर ली थी. बिपाशा करण की तीसरी पत्नी बनी थीं. और पढ़ें
Source: IOCL

























