News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

शादीशुदा होने के बाद भी Meena Kumari आईं थीं Gulzar के करीब, छोड़ गईं थीं अपनी सबसे कीमती चीज

हिंदी सिनेमा की ट्रेजिडी क्वीन मीना कुमारी (Meena Kumari) का नाम मशहूर राइटर गुलजार के साथ भी खूब सुर्खियों में रहा था. उनकी पूरी जिंदगी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं थी.

Share:

Meena Kumari and Gulzar: सुपरस्टार मीना कुमारी (Meena Kumari) ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी. उन्होंने दर्शकों को कई बेहतरीन फिल्मों का तोहफा दिया था. वहीं, फिल्मों के अलावा मीना कुमारी (Meena Kumari) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती थीं. उन्होंने मशहूर डायरेक्टर कमाल अमरोही से शादी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद उनका नाम धर्मेंद्र (Dharmendra) और राइटर गुलजार (Gulzar) के साथ भी काफी चर्चा में रहा था. 


मीना कुमारी को कविता और शायरी लिखने का बहुत शौक था. उन्होंने कैफी आजमी से शायरी के गुण भी सीखे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी शायरी के शौक की वजह से ही मीना गुलजार के नजदीक आईं. दोनों की दोस्ती फिल्म 'बेनजीर' की शूटिंग के दौरान हुई थी. वहीं, मीना कुमारी ने कमाल अमरोही से शादी की लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आनी शुरू हो गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीना कुमारी के पति कमाल अमरोही ने उनकी शायरी को कभी नहीं सराहा. लेकिन कई लोग उनकी शायरी की खूब तारीफ किया करते थे और उन्हीं में से एक थे गुलजार. 


मीना कुमारी लीवर सोरोसिस जैसी बीमारी से जूझ रही थीं. हालांकि, अपने आखिरी दिनों में उन्होंने गुलजार की वजह से फिल्म 'मेरे अपने' साइन की थी लेकिन बीमारी की वजह से वो शूटिंग पर नहीं आ पा रही थीं. लेकिन गुलजार के कहने पर उन्होंने फिल्म पूरी की. अपने निधन से पहले मीना कुमारी ने अपनी लिखी हुई सभी शायरी गुलजार को सौंप दी थी. मीना कुमारी की शायरी को गुलजार ने 'मीना कुमारी की शायरी' नाम से पब्लिश भी किया था. 

यह भी पढ़ेंः

Mumtaz की शादी से टूट गया था Rajesh Khanna का दिल, कह दी थी ये बात

फिल्म पाकीजा में Dharmendra करने वाले थे लीड रोल लेकिन Meena Kumari की वजह से डायरेक्टर ने नहीं दिया काम, एक्टर ने बताई थी वजह

एबीपी शॉर्ट्स और देखें

Published at : 06 Jan 2022 07:09 AM (IST) Tags: Bollywood Gulzar Dharmendra Entertainment meena kumari
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

मंदाना करीमी ने ईरान के शासन को कहा 'कैंसर', इंडिया में प्रोटेस्ट देख बोलीं- मेरा दिल टूट गया

मंदाना करीमी ने ईरान के शासन को कहा 'कैंसर', इंडिया में प्रोटेस्ट देख बोलीं- मेरा दिल टूट गया

सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा

सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा

यूएस-ईरान तनाव के बीच परिवार संग दुबई में फंसे विष्णु मांचु, बोले- हम सुरक्षित हैं

यूएस-ईरान तनाव के बीच परिवार संग दुबई में फंसे विष्णु मांचु, बोले- हम सुरक्षित हैं

'पापा कुछ होगा तो मैं बेड के नीचे छुप जाऊंगी', दुबई में फंसीं एमी विर्क की पत्नी और 6 साल की बच्ची, सिंगर हुए इमोशनल

'पापा कुछ होगा तो मैं बेड के नीचे छुप जाऊंगी', दुबई में फंसीं एमी विर्क की पत्नी और 6 साल की बच्ची, सिंगर हुए इमोशनल

गुरुद्वारे में कीर्तन गाते थे अरिजीत सिंह, पिता बोले- मेरा बेटा मुंबई में नहीं रह सकता

गुरुद्वारे में कीर्तन गाते थे अरिजीत सिंह, पिता बोले- मेरा बेटा मुंबई में नहीं रह सकता

टॉप स्टोरीज

UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना

UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना

जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज, जानें वेन्यू और शेड्यूल समेत फुल डिटेल्स

जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज, जानें वेन्यू और शेड्यूल समेत फुल डिटेल्स

Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल

Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल

दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा

दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा