एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव के साथ CM योगी की महाकुंभ में ली गई सेल्फी का दावा करती ये तस्वीर है AI जनरेटेड

पीटीआई फैक्ट चेक की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ. हमारी जांच में पता चला कि वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है, जिसे यूजर्स गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं.

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (गौरव ललित/प्रत्यूष रंजन, पीटीआई फैक्ट चेक): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और  यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की एक कथित तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है. तस्वीर में सीएम योगी सपा नेता अखिलेश यादव के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर को शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे है कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अखिलेश यादव के साथ सीएम योगी ने सेल्फी ली.

पीटीआई फैक्ट चेक की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ. हमारी जांच में पता चला कि वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है, जिसे यूजर्स गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं.

दावा:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर यूजर टिंकू यादव ने 26-1-2025 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “प्रयागराज महाकुंभ में अखिलेश भैया के साथ योगी जी ने ली सेल्फी कमेंट कर बताएं सही है या गलत (jay shree hanuman ji maharaj)” पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें.

अखिलेश यादव के साथ CM योगी की महाकुंभ में ली गई सेल्फी का दावा करती ये तस्वीर है AI जनरेटेड

वहीं, एक अन्य यूजर समाजवादी एक सोच ने 17-1-2025 को  वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “इस तस्वीर पर आप क्या कहेंगे?” पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें.

अखिलेश यादव के साथ CM योगी की महाकुंभ में ली गई सेल्फी का दावा करती ये तस्वीर है AI जनरेटेड

पड़ताल:

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क ने वायरल तस्वीर का सच जानने के लिए संबंधित कीर्वड से सर्च किया लेकिन हमें एक भी ऐसी खबर नहीं मिली, जो वायरल दावे की पुष्टि करती हो. तस्वीर को ध्यान से देखने पर हमें वायरल तस्वीर के AI निर्मित होने संभावना लगी.

जांच को बढ़ाते हुए हमने एआई डिटेक्टर टूल Sightengine की मदद  से स्कैन किया. जांच में सामने आया कि इस तस्वीर को संभवतः एआई टूल्स के जरिये  तैयार किया गया है. Sightengine  पर मिले रिजल्ट के अनुसार, वायरल तस्वीर 78 प्रतिशत AI निर्मित है. रिजल्ट का स्क्रीनशॉट यहां देखें.

अखिलेश यादव के साथ CM योगी की महाकुंभ में ली गई सेल्फी का दावा करती ये तस्वीर है AI जनरेटेड

वहीं, वायरल तस्वीर का सच जानने के लिए हमने एक अन्य एआई डिटेक्टर टूल ‘Wasitai’ की सहायता ली, "Wasit" के अनुसार भी ये तस्वीर संभवतः AI निर्मित है.  रिजल्ट का स्क्रीनशॉट यहां देखें.

अखिलेश यादव के साथ CM योगी की महाकुंभ में ली गई सेल्फी का दावा करती ये तस्वीर है AI जनरेटेड
अखिलेश यादव के साथ CM योगी की महाकुंभ में ली गई सेल्फी का दावा करती ये तस्वीर है AI जनरेटेड

हमने सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा नेता अखिलेश यादव के सभी सोशल मीडिया को अकाउंट्स को खंगाला, हमें वायरल हो रही ये तस्वीर कहीं पर भी नहीं मिली. हमारी अब-तक की जांच से यह साफ है कि सीएम योगी और अखिलेश यादव की वायरल हो रही यह सेल्फी संभवतः एआई टूल्स की मदद से तैयार की गई है और इसे गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

दावा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा नेता अखिलेश यादव के साथ ली सेल्फी.

तथ्य

पीटीआई फैक्ट चेक की जांच में वायरल दावा फर्जी निकला.

निष्कर्ष

हमने सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा नेता अखिलेश यादव के सभी सोशल मीडिया को अकाउंट्स को खंगाला, हमें ये तस्वीर कहीं पर भी नहीं मिली. हमारी अब तक की जांच से यह साफ है कि सीएम योगी और अखिलेश यादव की वायरल हो रही यह सेल्फी संभवतः एआई टूल्स की मदद से तैयार की गई है और इसे गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले Press Trust of India पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यही सही मौका...', खामेनेई की मौत से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू के बीच क्या हुई बात, मास्टर प्लान लीक
'यही सही मौका...', खामेनेई की मौत से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू के बीच क्या हुई बात, मास्टर प्लान लीक
जेल में बंद उमर खालिद को भेजा जाएगा राज्यसभा? मुस्लिम संगठनों की मांग से बढ़ी हलचल
जेल में बंद उमर खालिद को भेजा जाएगा राज्यसभा? राजस्थान में मुस्लिम संगठनों की मांग से बढ़ी हलचल
ट्रंप के शांति वाले ऐलान के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ईरान, अमेरिका को दिया अल्टीमेटम- 'गारंटी दो वरना, सिर के बदले सिर...’
ट्रंप के शांति वाले ऐलान के बाद ईरान का US को अल्टीमेटम- 'गारंटी दो वरना, सिर के बदले सिर...'
कार्तिक त्यागी ने एक ओवर में लिए तीन विकेट, आखिरी ओवर में रन आउट से हुआ मैच का फैसला
कार्तिक त्यागी ने एक ओवर में लिए तीन विकेट, आखिरी ओवर में रन आउट से हुआ मैच का फैसला

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यही सही मौका...', खामेनेई की मौत से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू के बीच क्या हुई बात, मास्टर प्लान लीक
'यही सही मौका...', खामेनेई की मौत से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू के बीच क्या हुई बात, मास्टर प्लान लीक
जेल में बंद उमर खालिद को भेजा जाएगा राज्यसभा? मुस्लिम संगठनों की मांग से बढ़ी हलचल
जेल में बंद उमर खालिद को भेजा जाएगा राज्यसभा? राजस्थान में मुस्लिम संगठनों की मांग से बढ़ी हलचल
ट्रंप के शांति वाले ऐलान के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ईरान, अमेरिका को दिया अल्टीमेटम- 'गारंटी दो वरना, सिर के बदले सिर...’
ट्रंप के शांति वाले ऐलान के बाद ईरान का US को अल्टीमेटम- 'गारंटी दो वरना, सिर के बदले सिर...'
कार्तिक त्यागी ने एक ओवर में लिए तीन विकेट, आखिरी ओवर में रन आउट से हुआ मैच का फैसला
कार्तिक त्यागी ने एक ओवर में लिए तीन विकेट, आखिरी ओवर में रन आउट से हुआ मैच का फैसला
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
India-US Relations: पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
Heatwave And Nervous System: आपके नर्वस सिस्टम के लिए क्यों खतरनाक हैं आने वाली गर्मियां, जानें किन बीमारियों का खतरा?
आपके नर्वस सिस्टम के लिए क्यों खतरनाक हैं आने वाली गर्मियां, जानें किन बीमारियों का खतरा?
Rajasthan RBSE 10th Results 2026 Today Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, देखें इसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक
RBSE 10th Results 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, देखें इसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक
Embed widget