एक्सप्लोरर

पंजाब में एक महिला किसान को पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारने का पुराना वीडियो फिर से वायरल

वायरल वीडियो पंजाब के गुरदासपुर में 18 मई 2023 को भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन का है. भूमि अधिग्रहण करने गई टीम की किसानों से नोंक-झोंक के बाद पुलिसकर्मी ने महिला किसान को थप्पड़ मार दिया था.

CLAIM पंजाब पुलिस के एक सिपाही ने एमएसपी को लेकर आंदोलन कर रही महिला किसान को थप्पड़ मार दिया. 
FACT CHECK बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो 18 मई 2023 को पंजाब के गुरदासपुर जिले में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान का है.

सोशल मीडिया पर एक महिला किसान पर हाथ उठाते पुलिसकर्मी का वीडियो पंजाब-हरियाणा सीमा (शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर) पर बैठे किसानों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद से वायरल है.

बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो पंजाब के गुरदासपुर में 18 मई 2023 को भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन का है. भूमि अधिग्रहण करने गई टीम की किसानों से नोंक-झोंक होने के बाद पुलिसकर्मी ने महिला किसान को थप्पड़ मार दिया था.

पंजाब पुलिस ने बीते 13 महीनों से एमएसपी की गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन पर बैठे किसानों को शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाना शुरू कर दिया है. इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई है. किसानों के तंबुओं-टेंट को हटाने के लिए पंजाब पुलिस ने बुलडोजर एक्शन भी किया है.

एक फेसबुक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'महिला किसान को MSP देती हुई केजरीवाल की पंजाब पुलिस, पर तानाशाह तो मोदी जी है भाई'.

पंजाब में एक महिला किसान को पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारने का पुराना वीडियो फिर से वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी यह वीडियो इसी दावे के साथ वायरल है.

वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया. सर्च के दौरान हमें एक एक्स यूजर का 18 मई 2023 को फुल फ्रेम में अपलोड किया गया वीडियो मिला.

कैप्शन में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पंजाब के गुरदासपुर जिले में किसान भूमि अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, इस दौरान पंजाब पुलिस के एक सिपाही ने महिला किसान को थप्पड़ मार दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 12 यात्री
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 12 यात्री
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- 'ईरान को डर.... हम उन्हें मार डालेंगे'
तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- 'ईरान को डर.... हम उन्हें मार डालेंगे'
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 12 यात्री
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 12 यात्री
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- 'ईरान को डर.... हम उन्हें मार डालेंगे'
तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- 'ईरान को डर.... हम उन्हें मार डालेंगे'
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
GLP-1 Weight Loss Drugs: GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
UP Jobs 2026: सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Embed widget