एक्सप्लोरर

राज्यसभा में आंबेडकर की तस्वीर को विपक्षी सांसदों की बेंच पर रखने का दावा फर्जी, असली तस्वीर कर्नाटक विधानसभा की

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल पोस्ट भ्रामक निकला. जांच में पता चला कि यह तस्वीर राज्यसभा की नहीं, बल्कि कर्नाटक के बेलगावी में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान की है.

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर (साजन कुमार/प्रत्यूष रंजन पीटीआई फैक्ट चेक) : देश में संविधान और डॉ. भीमराव आंबेडकर पर जारी राजनीतिक बहस के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हुई है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने अपनी बेंच पर बी. आर. आंबेडकर की तस्वीरें रखी थीं. 

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल पोस्ट भ्रामक निकला. जांच में पता चला कि यह तस्वीर राज्यसभा की नहीं, बल्कि कर्नाटक के बेलगावी में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान की है.

दावा: 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर 'लव दत्ता आईएनसी' नाम के एक यूजर ने 19 दिसंबर को एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "राज्यसभा में विपक्षी दल की बेंच पर बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर. जय भीम." 

इस पोस्ट को अब तक तीन हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर कई अन्य यूजर्स इस तस्वीर को समान दावे के साथ शेयर कर रहे हैं. पोस्ट का लिंकआर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें.


राज्यसभा में आंबेडकर की तस्वीर को विपक्षी सांसदों की बेंच पर रखने का दावा फर्जी, असली तस्वीर कर्नाटक विधानसभा की

कई अन्य यूजर्स भी इस तस्वीर को समान दावे के साथ शेयर कर रहे हैं, जिसे यहां और यहां क्लिक कर देखें.

पड़ताल: 

वायरल तस्वीर को ‘रिवर्स सर्च’ करने पर हमें ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की वेबसाइट पर 19 दिसंबर 2024 को प्रकाशित एक खबर मिली. इसमें बताया गया है कि कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों ने अपनी बेंच पर डॉ. बी. आर. आंबेडकर की तस्वीरें रखी थीं. इस खबर में वायरल तस्वीर भी लगी थी. पूरी रिपोर्ट यहां क्लिक कर पढ़ें.


राज्यसभा में आंबेडकर की तस्वीर को विपक्षी सांसदों की बेंच पर रखने का दावा फर्जी, असली तस्वीर कर्नाटक विधानसभा की

 

जांच के दौरान हमें यह तस्वीर कांग्रेस पार्टी और कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर भी मिली. उन्होंने 19 दिसंबर को इस तस्वीर को कर्नाटक विधानसभा का बताकर शेयर किया था. पोस्ट का लिंक यहां और यहां क्लिक देखें.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए इसे कर्नाटक का बताया. पोस्ट का लिंक यहां देखें.

हमारी अब तक की जांच से यह साफ है कि वायरल तस्वीर कर्नाटक विधानसभा की है, न कि राज्यसभा की. यूजर इस तस्वीर को गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं. 

दावा

"राज्यसभा में विपक्षी दल की बेंच पर बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर. जय भीम."

तथ्य

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल दावा गलत साबित हुआ.

निष्कर्ष

वायरल तस्वीर कर्नाटक विधानसभा की है, न कि राज्यसभा की. यूजर इस तस्वीर को गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले Press Trust of India पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Election 2026: 'BJP लोगों को मछली, मांस और अंडा...' पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में ममता बनर्जी का जोरदार हमला
'BJP लोगों को मछली, मांस और...' बंगाल की रैली में ममता का पलटवार, केंद्र को लेकर क्या कहा?
निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग तेज, JDU नेता श्याम रजक बोले- उनमें मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण
निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग तेज, JDU नेता श्याम रजक बोले- उनमें मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
धुरंधर: द रिवेंज या Duffer, Shahid Kapoor या Salman Khan, Makers ने किया बड़ा खुलासा
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026: 'BJP लोगों को मछली, मांस और अंडा...' पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में ममता बनर्जी का जोरदार हमला
'BJP लोगों को मछली, मांस और...' बंगाल की रैली में ममता का पलटवार, केंद्र को लेकर क्या कहा?
निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग तेज, JDU नेता श्याम रजक बोले- उनमें मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण
निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग तेज, JDU नेता श्याम रजक बोले- उनमें मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
ईरान युद्ध के बीच भारत बढ़ाया मदद का हाथ, श्रीलंका को दिया 38000 मीट्रिक टन पेट्रोलियम
ईरान युद्ध के बीच भारत बढ़ाया मदद का हाथ, श्रीलंका को दिया 38000 मीट्रिक टन पेट्रोलियम
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कैसा रहा BSEB Matric का परिणाम
बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कैसा रहा BSEB Matric का परिणाम
आसमान के सितारे कहां हो रहे गायब, इससे हमारी पृथ्वी को कितना नुकसान?
आसमान के सितारे कहां हो रहे गायब, इससे हमारी पृथ्वी को कितना नुकसान?
Embed widget