एक्सप्लोरर

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीर आखिरी पलों के नाम से शेयर, यह फोटो साल 2021 की है

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की फोटो अक्टूबर 2021 की है, जब उन्हें बीमारी के कारण एम्स, दिल्ली में भर्ती किया था. पुराने फोटो को गलत दावे से किया शेयर.

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़). पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें अस्पताल के बेड पर देखा जा सकता है. वायरल की जा रही इस तस्वीर को उनके आखिरी वक्त की फोटो बताकर शेयर किया जा रहा है.

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की यह तस्वीर अक्टूबर 2021 की है, जब वे बीमारी की वजह से दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराए गए थे. पुरानी फोटो को हालिया बताते हुए भ्रामक दावे के साथ फैलाया जा रहा है.

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक पेज ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा,”दिल्ली : पूर्व PM मनमोहन सिंह का निधन… मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस दिल्ली AIIMS में भर्ती थे मनमोहन सिंह रॉबर्ट वाड्रा ने दी मनमोहन सिंह के निधन की जानकारी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पत्नी एम्स में मौजूद कुछ देर में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचेंगे AIIMS दिल्ली AIIMS के अंदर और बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान को तैनात

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें.

vishvasnews

पड़ताल

डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार शाम को 92 वर्ष की आयु में उम्र संबंधी स्थितियों के कारण दिल्ली के एम्स में निधन हो गया. शनिवार को सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा. सरकार ने उनके निधन पर सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है.

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिये तस्वीर को सर्च किया. सर्च किये जाने पर हमें ये फोटो जी न्यूज़ की वेबसाइट पर 14 अक्टूबर 2021 को अपलोड हुई मिली. यहां खबर में दी गई जानकारी की मुताबिक, ये तस्वीर अक्टूबर 2021 की उस वक्त की है, जब ख़राब सेहत के कारण डॉ. मनमोहन सिंह को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था.  

vishvasnews

सर्च किये जाने पर हमें यह तस्वीर इंग्लिश वेब दुनिया की वेबसाइट और ट्रिब्यून के यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड हुई मिली. 14 अक्टूबर 2021 को छपी इन खबरों में भी दी गई जानकारी के मुताबिक, ये तस्वीर तब की है, जब डॉ मनमोहन सिंह को बुखार और कमजोरी के कारण अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था.

कई अन्य न्यूज रिपोर्ट में भी 2021 में मनमोहन सिंह के अस्पताल में भर्ती होने का जिक्र है.

विश्‍वास न्‍यूज ने यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी से संपर्क किया. उन्होंने भी बताया कि वायरल की जा रही तस्वीर पुरानी है.  

पड़ताल के अंत में भ्रामक पोस्ट करने वाले पेज की जांच की गई. पता चला कि Ambala News Updates नाम के इस पेज को ढाई लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की यह तस्वीर अक्टूबर 2021 की है, जब वे बीमारी की वजह से दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराए गए थे. पुरानी फोटो को हालिया बताते हुए भ्रामक दावे के साथ फैलाया जा रहा है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले Vishvas News पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget