एक्सप्लोरर

नहीं, पंकज त्रिपाठी ने बीजेपी को वोट न देने की अपील नहीं की, यह वीडियो एडिटेड है

वीडियो में, मूंगफली बेचने वाले की पोशाक पहने पंकज त्रिपाठी अपना फ़ोन चेक करते हैं और कैमरे की तरफ़ देखते हैं, और कहते हैं, "हम मूंगफली बेचते हैं, अपना अक्ल नहीं.

फैक्ट चेक

निर्णय [फ़ेक]

वायरल वीडियो एडिटेड है. असल वीडियो में अभिनेता पंकज त्रिपाठी लोगों को यूपीआई भुगतान में धोखाधड़ी से सावधान रहने की सलाह देते नज़र आते हैं.

दावा क्या है?

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले, आम आदमी पार्टी (आप) के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने दिसंबर 5, 2024 को अभिनेता पंकज त्रिपाठी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दावा किया गया है कि अभिनेता ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ख़िलाफ़ प्रचार किया है. वीडियो में पंकज त्रिपाठी लोगों से बीजेपी को वोट न देने की अपील करते हुए नज़र आ रहे हैं.

वीडियो में, मूंगफली बेचने वाले की पोशाक पहने पंकज त्रिपाठी अपना फ़ोन चेक करते हैं और कैमरे की तरफ़ देखते हैं, और कहते हैं, "हम मूंगफली बेचते हैं, अपना अक्ल नहीं. ये मैसेज देखिये. भाजपा वालों ने भेजा है, कह रहे हैं हम विकास करेंगे. अरे! हमको मालूम नहीं है क्या?इधर हम इन्हें वोट देंगे, उधर सरकारी पैसा गायब. मूंगफली वाला हूं, मूर्ख नहीं हूं... याद रहे, अगर भाजपा के लोग कोई लालच दे, तो कहो मैं मूर्ख नहीं हूं." हालांकि, पोस्ट को कुछ ही समय बाद हटा दिया गया था, लेकिन पोस्ट के आर्काइव के अनुसार, इसे 65,000 से ज़्यादा बार देखा गया, 1,000 से ज़्यादा लाइक मिले और 400 से ज़्यादा बार रीपोस्ट किया गया.

आम आदमी पार्टी से जुड़े कई अन्य एक्स अकाउंट ने भी वीडियो शेयर किया. इन पोस्ट्स के आर्काइव वर्ज़न यहांयहां और यहां देखे जा सकते हैं.

 

नहीं, पंकज त्रिपाठी ने बीजेपी को वोट न देने की अपील नहीं की, यह वीडियो एडिटेड हैवायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

 

हालांकि, हमारी जांच में सामने आया कि वीडियो में छेड़छाड़ की गई है. असल वीडियो में पंकज त्रिपाठी को यूपीआई स्कैम्स को लेकर लोगों को आगाह करते हुए दिखाया गया है. 

हमने सच का पता कैसे लगाया?

वायरल वीडियो को रिवर्स इमेज सर्च के ज़रिये खोजने पर, हमें असल वीडियो मिला, जिसे सितंबर 23, 2024 को यूपीआई चलेगा (आर्काइव यहां) चैनल द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया था. “मूंगफलीवाला | फर्जी लॉटरी लिंक | UPI सुरक्षा जागरूकता” शीर्षक वाला यह वीडियो यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) स्कैम्स के बारे में जन जागरूकता अभियान का हिस्सा था.

मूल वर्ज़न में, पंकज त्रिपाठी यूपीआई भुगतान को बढ़ावा देते हुए लोगों को संभावित धोखाधड़ी के बारे में चेतावनी देते हैं. वो कहते हैं , “हम मूंगफली बेचते हैं, अपना अक्ल नहीं. ये मैसेज देखिये - कहते हैं, 'लॉटरी लगी है, लिंक क्लिक करके यूपीआई पिन डालो पैसा मिलेगा!' अरे! हमको मालूम नहीं है क्या? इधर यूपीआई पिन डाला, और उधर पैसा गायब. मूंगफली वाला हूं, मूर्ख नहीं हूं. याद रहे, यूपीआई कहता है - अगर कोई  लालच दे,तो कहो, ‘मैं मूर्ख नहीं हूं.’”

कई विसंगतियों से पता चलता है कि वीडियो को डिजिटल रूप से बदला गया है. वायरल वीडियो में 0:09 पर त्रिपाठी अपने मोबाइल स्क्रीन पर “बीजेपी को वोट दें” संदेश दिखाते हैं, लेकिन यह टेक्स्ट एडिटिंग की मदद से अलग से जोड़ा गया है. असल वीडियो में, स्क्रीन पर सफ़ेद बैकग्राउंड और काले रंग का टेक्स्ट दिखाई देता है, जिस पर “विनर” लिखा है.

 

नहीं, पंकज त्रिपाठी ने बीजेपी को वोट न देने की अपील नहीं की, यह वीडियो एडिटेड हैवायरल वीडियो और मूल विज्ञापन के बीच तुलना दिखाने वाला स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/यूट्यूब/स्क्रीनशॉट)

 

इसके अलावा, वायरल वीडियो में लिप-सिंक मूल क्लिप से मेल नहीं खाता, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पंकज त्रिपाठी को बीजेपी के ख़िलाफ़ प्रचार करते दिखाने के लिए वीडियो में हेरफेर किया गया है.

वीडियो में, ऑडियो भी पंकज त्रिपाठी की आवाज़ से मिलता-जुलता है, जिससे संकेत मिलता है कि इसे क्लोन करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया गया है. ऑनलाइन डीपफेक डिटेक्शन टूल ट्रूमीडिया ने क्लिप में हेरफेर के महत्वपूर्ण सबूत पाए, जिसमें एक डिटेक्टर ने 85 प्रतिशत संभावना जताई कि ऑडियो एआई टूल द्वारा बनाया गया था.

निर्णय

अभिनेता पंकज त्रिपाठी का एक एडिटेड वीडियो इस ग़लत दावे के साथ शेयर किया गया कि उन्होंने लोगों से बीजेपी को वोट न देने की अपील की है. असल में, वीडियो में वह लोगों को यूपीआई धोखाधड़ी के प्रति सतर्क करते नज़र आते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा

वीडियोज

Prof Harsh V Pant Interview: पाक की उपद्रवी हरकतें नजरअंदाज करना होगा ? । IOI
Prof Harsh V Pant Interview: पाक की उपद्रवी हरकतें नजरअंदाज करना होगा ? । Ideas Of India Summit
अब ₹500 से Microsoft, Apple, Google में निवेश! | NSE IX Global Access | Paisa Live
Oil Shock की चेतावनी! America-Iran Tension से Brent Crude $110? | Paisa Live
Turtle Trading Strategy Explained | 1980s Experiment ने बदल दी Trading की सोच | Paisa Live
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
इजरायल हर साल 10 हजार भारतीयों को देगा नौकरी? PM मोदी और नेतन्याहू की बैठक में फैसला
इजरायल हर साल 10 हजार भारतीयों को देगा नौकरी? PM मोदी और नेतन्याहू की बैठक में फैसला
‘रंग लगाने’ के नाम पर लड़कियों से छेड़छाड़, वृंदावन का वीडियो वायरल; भड़के यूजर्स
‘रंग लगाने’ के नाम पर लड़कियों से छेड़छाड़, वृंदावन का वीडियो वायरल; भड़के यूजर्स
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?
Embed widget