एक्सप्लोरर

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान 'यूपी सरकार के पांच लाख कंडोम बांटने' का दावा पूरी तरह गलत

बूम ने पाया कि वायरल खबर फर्जी है. सरकार और प्रयागराज मेला प्रशासन ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है.

CLAIM 

यूपी सरकार महाकुंभ मेले में पांच लाख कंडोम बांटेगी. 

FACT CHECK 

बूम को महाकुंभ मेला क्षेत्र के एसएसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि सरकार द्वारा मेले में कंडोम बांटने का दावा गलत है. 

प्रयागराज महाकुंभ मेले में पांच लाख कंडोम बांटने के दावे से एक फेक न्यूजपेपर कटिंग सोशल मीडिया पर वायरल है. इस खबर में बताया गया कि यूपी सरकार कुंभ मेले में पांच लाख कंडोम बांटेगी. 

बूम ने अपनी जांच में पाया कि यह खबर फर्जी है. यूपी सरकार या प्रयागराज मेला प्रशासन ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है. महाकुंभ मेला क्षेत्र के एसएसपी राजेश द्विवेदी ने बूम को बताया कि सरकार द्वारा मेले में कंडोम बांटने का दावा गलत है. 

एक्स पर एक यूजर ने इस न्यूजपेपर क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, 'चरस,गांजा,भांग के बाद अब कंडोम भी आखिर ये किस तरह का मेला है?'


प्रयागराज महाकुंभ के दौरान 'यूपी सरकार के पांच लाख कंडोम बांटने' का दावा पूरी तरह गलत

(आर्काइव लिंक

कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम पर भी यह पेपर क्लिप वायरल है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hukamaram Maghvanshi (@hukamaram_kuwait)

 

(आर्काइव लिंक

फैक्ट चेक 

बूम ने वायरल दावे की पड़ताल की तो पाया कि यह न्यूजपेपर कटिंग 2019 में प्रयागराज में हो रहे कुंभ मेले के समय भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. तब कई फैक्ट चेकर्स ने इस न्यूजपेपर कटिंग का फैक्ट चेक भी किया था. 

हमने पाया कि वायरल न्यूजपेपर कटिंग की इस खबर में सूत्र का नाम नहीं दिया गया था. प्रयागराज कुंभ मेला 2019 में भी कंडोम बांटे जाने का दावा झूठा था. हमें इस दावे की पुष्टि करने वाली कोई भी विश्वसनीय खबर नहीं मिली. 

हमने इस न्यूज पेपर क्लिप की खोज की तो पाया कि जनवरी 2019 में इसे आजाद सिपाही नाम के एक न्यूज पोर्टल ने प्रकाशित किया था. हालांकि इस खबर को अब डिलीट कर दिया गया है लेकिन इस खबर के आर्काइव वर्जन को देखा जा सकता है.


प्रयागराज महाकुंभ के दौरान 'यूपी सरकार के पांच लाख कंडोम बांटने' का दावा पूरी तरह गलत

इसके बाद हमने प्रयागराज महाकुंभ 2025 में सरकार द्वारा कंडोम बांटे जाने को लेकर मीडिया रिपोर्ट सर्च कीं लेकिन हमें कोई भी ऐसी विश्वसनीय खबर नहीं मिली. 

हमने प्रयागराज मेला 2025 की आधिकारिक वेबसाइट, एक्स हैंडल और कुंभ मेला पुलिस के एक्स हैंडल को भी चेक किया वहां भी ऐसी कोई खबर नहीं मिली. हमें उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (UPSACS) की वेबसाइट पर भी इससे संबंधित नोटिफिकेशन नहीं मिला. 

इसके बाद हमने प्रयागराज मेला 2025 को कवर कर रहे दैनिक भास्कर के पत्रकार राजेश साहू से बात की. उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, स्वच्छता और स्वास्थ्य के मद्देनजर हेल्थ बूथ बनाए गए हैं जहां पर सैनिटरी नैपकिन को प्रदान किए जाने की सुविधा है लेकिन कंडोम बांटे जाने जैसी बात नहीं है. 

अधिक स्पष्टिकरण के लिए हमने महाकुंभ मेला क्षेत्र के एसएसपी राजेश द्विवेदी से भी संपर्क किया. उन्होंने कहा कि मेले में कंडोम बांटे जाने का दावा गलत है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Box Office: 'धुरंधर 2' की सुनामी में बपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
'धुरंधर 2' की सुनामी में बपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
Donald Trump On NATO: जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
CCTV लगाने से पहले संभल जाएं! सरकार ले आई नए नियम, अब एक गलती और लग सकता है भारी जुर्माना
CCTV लगाने से पहले संभल जाएं! सरकार ले आई नए नियम, अब एक गलती और लग सकता है भारी जुर्माना
Embed widget