एक्सप्लोरर

सलमान खान और अनंत अंबानी का यह Video महाकुंभ से संबंधित नहीं है

वायरल वीडियो में सलमान खान, अनंत और राधिका को एक साथ देखा गया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह महाकुंभ का है. विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि इसका महाकुंभ से कुछ लेना-देना नहीं है.

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज). सोशल मीडिया पर सलमान खान, अनंत अंबानी और राधिका अंबानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें साथ में चलते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये तीनों महाकुंभ पहुंचे हैं और वीडियो वहीं का है.

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है. वायरल वीडियो महाकुंभ का नहीं, बल्कि जामनगर का है, जब अंबानी परिवार ने सलमान खान के जन्मदिन का जश्न वहां मनाया था.

क्या हो रहा है वायरल ?
फेसबुक यूजर ‘baba_jay_yogi3490_hindu’ ने 30 जनवरी 2025 को शेयर किया था. वीडियो के ऊपर लिखा हुआ है, “अनंत अंबानी और सलमान खान  महाकुंभ में.”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें.


सलमान खान और अनंत अंबानी का यह Video महाकुंभ से संबंधित नहीं है

पड़ताल
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया. हमें कहीं भी सलमान खान और अनंत अंबानी के महाकुंभ में जाने की कोई खबर नहीं मिली.

इसके बाद हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया. हमें यह वीडियो कई सोशल मीडिया एकाउंट्स पर दिसंबर 2024 में अपलोड मिला. akramvarkati_srk__1763 नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को 30 दिसंबर 2024 को पोस्ट करते हुए लिखा था “Salman Khan in Reliance Greens in Jamnagar.”


सलमान खान और अनंत अंबानी का यह Video महाकुंभ से संबंधित नहीं है

यहाँ से हिंट लेते हुए हमने कीवर्ड सर्च किया. खबरों के अनुसार, जामनगर में अंबानी परिवार ने 27 दिसंबर को सुपरस्टार सलमान खान के 59वें जन्मदिन के अवसर पर एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था.

हमने इस विषय में मुंबई में बॉलीवुड को कवर करने वालीं दैनिक जागरण की वरिष्ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव से भी बात की. उन्होंने बताया, “यह वीडियो दिसंबर 2024 का है, जब अंबानी परिवार ने जामनगर में सलमान खान के जन्मदिन के उपलक्ष में एक पार्टी का आयोजन किया था. इस दौरान सलमान खान, अनंत अंबानी और राधिका अंबानी मॉल भी गए थे, जहाँ सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का टीज़र भी रिलीज़ किया गया था.”

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर baba_jay_yogi3490_hindu के अकाउंट को स्कैन किया. हमने पाया कि यूजर के लगभग 300 फॉलोअर्स हैं.

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सलमान खान, अनंत अंबानी और राधिका अंबानी को एक साथ देखा गया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो महाकुंभ का है. विश्वास न्यूज की जांच में पाया गया कि इसका महाकुंभ से कुछ लेना-देना नहीं है. यह वीडियो जामनगर का है, जब अंबानी परिवार ने सलमान खान के जन्मदिन पर पार्टी आयोजित की थी.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले Vishvas News पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget