एक्सप्लोरर

महाकुंभ का नहीं है सुरक्षाबलों पर चप्पल फेंकने का ये वीडियो

वायरल वीडियो में एक मैदान में भारी संख्या में भीड़ दिख रही है. भीड़ के आगे बैरिकेडिंग की गई है, जिसके आस-पास लोग धक्का-मुक्की कर रहे हैं.

CLAIM:वीडियो कुंभ के मेले का है जहां जनता ने सेना के जवानों पर चप्पल फेंकी.
FACT CHECK: वायरल वीडियो पटना में फिल्म पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान हुए हंगामे का है.

सोशल मीडिया पर महाकुंभ में जनता द्वारा सुरक्षाबलों को चप्पल मारने के दावे से एक वीडियो वायरल हो रहा है. बूम ने जांच की तो पाया कि यह वीडियो प्रयागराज महाकुंभ से जुड़ा नहीं है.

सुरक्षाबलों और भीड़ के बीच हुई झड़प का यह वायरल वीडियो नवंबर 2024 में बिहार में हुए एक इवेंट के दौरान का है. दरअसल दक्षिण भारत के जाने-माने अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अपनी आने वाली फिल्म पुष्पा 2 का ट्रेलर लॉन्च करने पटना स्थित गांधी मैदान पहुंचे थे और उनको देखने आई भीड़ बेकाबू हो गई थी.

वायरल वीडियो में एक मैदान में भारी संख्या में भीड़ दिख रही है. भीड़ के आगे बैरिकेडिंग की गई है, जिसके आस-पास लोग धक्का-मुक्की कर रहे हैं. कुछ सुरक्षाकर्मी बैरिकेडिंग पर चढ़कर उन्हें काबू करने की कोशिश कर रहे हैं. इसी क्रम में भीड़ में कुछ लोग सुरक्षाकर्मियों पर चप्पल फेंकते भी नजर आ रहे हैं.

एक्स पर एक वेरिफाइड यूजर ने वीडियो को महाकुंभ के दावे से शेयर करते हुए लिखा, 'कुंभ में राष्ट्रवादी और सनातनी लोगों ने आर्मी वालों पर चप्पलें फेंकी! ये मुसलमान होते तो आज सभी सरकारी मीडिया चैनलों पर यही खबर होती, लेकिन इस धर्म के लोगों को ये सब अलाउड है शायद #KumbhMela2025

महाकुंभ का नहीं है सुरक्षाबलों पर चप्पल फेंकने का ये वीडियो

 यह भी पढ़ें -महाकुंभ से जोड़कर वायरल गाजीपुर में गंगा में उतराती लाशों का वीडियो पुराना है

फैक्ट चेक: वीडियो महाकुंभ से जुड़ा नहीं है

वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें यूट्यूब पर यह वीडियो मिला. यहां वीडियो को पटना के गांधी मैदान का बताया गया था. इसके मुताबिक यह पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च के दिन की घटना है.

हमें इंस्टाग्राम के एक पोस्ट में भीइससे मिलते-जुलते विजुअल वाला एक वीडियो मिला. 17 नवंबर को किए गए इस पोस्ट में भी इसे पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का बताया गया था.

महाकुंभ का नहीं है सुरक्षाबलों पर चप्पल फेंकने का ये वीडियो

आगे हमने इससे संबंधित न्यूज रिपोर्ट्स की भी तलाश की. लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 17 नवंबर 2024 को पटना के गांधी मैदान में पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान प्रशंसकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हो गई. इस लॉन्च के मौके पर अभिनेता अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना पटना पहुंचे थे.

उनको देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ जुट गई. लोग सितारों के करीब जाने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश करने लगे. सुरक्षाकर्मियों के रोके जाने पर उन्होंने उनपर जूते-चप्पल फेंके. इस दौरान भीड़ पर काबू पाने के लिए सुरक्षाकर्मी लाठीचार्ज करते भी देखे गए. हालांकि अधिकारियों ने लाठीचार्ज की खबरों का खंडन किया था.

18 नवंबर की प्रभात खबर की रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ दर्शक बैरिकैडिंग को तोड़कर मोबाइल टावर पर भी चढ़ गए थे. भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश में कई बार लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा था. नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्थिति इतनी खराब हो गई कि भीड़ को रोकने के लिए बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस को बुलाना पड़ा.

संबंधित खबरें यहां, यहां और यहां देखी जा सकती हैं. इन सभी खबरों में वायरल वीडियो से मेल खाते विजुअल्स मौजूद हैं.

महाकुंभ का नहीं है सुरक्षाबलों पर चप्पल फेंकने का ये वीडियो

घटना से संबंधित नवंबर 2024 की ANI और बिहार तक की वीडियो रिपोर्ट में भी इसकी झलकियां देखी जा सकती हैं. इससे स्पष्ट है कि पटना में पिछले साल नवंबर में हुई घटना के वीडियो को गलत तरीके से प्रयागराज में जारी महाकुंभ से जोड़ा जा रहा है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget