एक्सप्लोरर

बेंगलुरु में बस में आग लगने का वीडियो 'मैग्नेटिक बम' विस्फोट बताकर किया गया शेयर

जांच से साफ़ हो जाता है कि बेंगलुरु में इंजन के ज़्यादा गर्म होने की वजह से सार्वजनिक परिवहन की बस में आग लगने का वीडियो इस ग़लत दावे के साथ शेयर किया गया है कि यह ‘मैग्नेटिक बम विस्फोट’ का दृश्य है. 

फैक्ट चैक

निर्णय [असत्य] 

सेंट्रल बेंगलुरु के डीसीपी ने लॉजिकली फ़ैक्ट्स को बताया कि यह एक आग दुर्घटना थी और मैग्नेटिक बम के विस्फोट का दावा ग़लत है.

दावा क्या है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बस सड़क के बीचों-बीच आग की लपटों में घिरी हुई है और उसमें से घना काला धुआँ निकल रहा है. इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक के बेंगलुरु में इस बस को "मैग्नेटिक बम" से निशाना बनाया गया था, जिसमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के तीन इंजीनियरों के मारे जाने की आशंका है.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर की गई एक पोस्ट में वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है, "भारतीय शहर बेंगलुरु में एक मैग्नेटिक बम ने एक बस को निशाना बनाया जिसमें DRDO के 3 इंजीनियर यात्रा कर रहे थे. तीनों DRDO इंजीनियरों के मारे जाने की आशंका है. यह घटना DRDO HAL तेजस उड़ान परीक्षण सुविधा से 4 किमी पश्चिम में हुई." इस पोस्ट को अब तक 46,000 बार से ज़्यादा देखा जा चुका है. पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. ऐसे ही दावों वाले अन्य पोस्ट यहां और यहां देखे जा सकते हैं. 

बेंगलुरु में बस में आग लगने का वीडियो 'मैग्नेटिक बम' विस्फोट बताकर किया गया शेयर

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट. (स्रोत: एक्स/फ़ेसबुक/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, हमारी जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो में कैद घटना में बस में इंजन के ज़्यादा गर्म होने के कारण आग लग गई थी और इसमें कोई बम विस्फोट नहीं हुआ था.

हमने सच का पता कैसे लगाया? 

हमने वायरल दावे की सत्यता जांचने के लिए खोजबीन शुरू की, तो हमें द टाइम्स ऑफ़ इंडियाहिंदुस्तान टाइम्स और एनडीटीवी द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट मिलीं, जिसमें बताया गया कि जुलाई 9, 2024 को सुबह 9 बजे के आसपास बेंगलुरु के महात्मा गांधी (एमजी) रोड के पास अनिल कुंबले सर्किल पर क़रीब 30 लोगों को ले जा रही बीएमटीसी (बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) की बस में आग लग गई. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि इंजन के ज़्यादा गर्म होने की वजह से आग लगी, लेकिन सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.

हमें बेंगलुरु सिटी के डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (डीसीपी) द्वारा अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर की गई एक पोस्ट (आर्काइव यहां) भी मिला, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि यह बम विस्फोट नहीं था. बयान में लिखा है, “आज सुबह करीब 08:40 बजे अनिल कुंबले सर्किल, एमजी रोड के पास बीएमटीसी की बस में आग लग गई. फायर फोर्स ने आग बुझा दी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. सोशल मीडिया पर मैग्नेटिक बम के बारे में फैलाई जा रही अफ़वाहें ग़लत और निराधार हैं.”

बेंगलुरु में बस में आग लगने का वीडियो 'मैग्नेटिक बम' विस्फोट बताकर किया गया शेयर

डीसीपी बेंगलुरु सेंट्रल द्वारा शेयर की गई पोस्ट का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/डीसीपी सेंट्रल डिवीजन/स्क्रीनशॉट)

लॉजिकली फ़ैक्ट्स ने डीसीपी (सेंट्रल) शेखर एच टेक्कन्नवर से भी बात की, जिन्होंने बताया, "इस घटना में कोई मैग्नेटिक बम शामिल नहीं था. आग हीटिंग के कारण लगी थी." उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ.

हमने आग के कारण की पुष्टि करने के लिए बेंगलुरु साउथ फायर स्टेशन से संपर्क किया. एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर हमें बताया, "इंजन के ज़्यादा गर्म होने के कारण बस में आग लग गई, जिसकी वजह से ड्राइवर द्वारा बस स्टार्ट करने पर शॉर्ट सर्किट हो गया." अधिकारी ने यह भी पुष्टि की कि दुर्घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ.

इसके अलावा, हमने यह जानने के लिए गूगल पर खोज भी की कि क्या ऐसी कोई घटना हुई है जिसमें बेंगलुरु में डीआरडीओ के तीन इंजीनियरों की मौत हो गई हो या उनके मारे जाने की आशंका हो, जैसा कि वायरल पोस्ट में दावा किया गया है. हालांकि, ऐसी किसी घटना के बारे में कोई रिपोर्ट या आधिकारिक प्रेस रिलीज़ नहीं है.

निर्णय

हमारी अब तक की जांच से साफ़ हो जाता है कि बेंगलुरु में इंजन के ज़्यादा गर्म होने की वजह से सार्वजनिक परिवहन की बस में आग लगने का वीडियो इस ग़लत दावे के साथ शेयर किया गया है कि यह ‘मैग्नेटिक बम विस्फोट’ का दृश्य है. 

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा

वीडियोज

अब ₹500 से Microsoft, Apple, Google में निवेश! | NSE IX Global Access | Paisa Live
Oil Shock की चेतावनी! America-Iran Tension से Brent Crude $110? | Paisa Live
Turtle Trading Strategy Explained | 1980s Experiment ने बदल दी Trading की सोच | Paisa Live
PAN Card Rule Change 2026 | 20 Lakh Property Deal पर बड़ी छूट | Affordable Housing Boost | Paisa Live
Panipat IOCL Refinery Strike: मजदूरों ने उठायी आवाज़ | Kumari Selja का ब्यान | Paisa Live
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
इजरायल हर साल 10 हजार भारतीयों को देगा नौकरी? PM मोदी और नेतन्याहू की बैठक में फैसला
इजरायल हर साल 10 हजार भारतीयों को देगा नौकरी? PM मोदी और नेतन्याहू की बैठक में फैसला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget