एक्सप्लोरर

भारत में कहां छपते हैं नोट? कौन छापता है और कहां से आते हैं कागज-स्याही, यहां पढ़िए

2000 Rupee Note: भारतीय करेंसी छापने का काम भारत सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का होता है. भारत में वर्तमान में चार नोट छापने की प्रेस हैं. 

2000 Rupee Note: 19 मई 2023 को आरबीआई ने 2000 रुपये के नोटों का सर्कुलेशन वापस ले लिया है. हालांकि, 2000 का नोट कई सालों से कम ही देखने को मिल रहा था. कहा तो यह भी जाता था कि RBI ने बहुत पहले ही 2000 के नोटों की छपाई बंद कर दी थी. ऐसे में एक सवाल आपके ज़हन में आ सकता है कि आखिर नोटों की छपाई होती कहां है और इसे कौन करता है?

दरअसल, भारतीय करेंसी छापने का काम भारत सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का होता है. जिसके लिए देशभर में चार प्रिंटिंग प्रेस हैं. यहीं पर नोट छापे जाते हैं और भारतीय करेंसी के सिक्के भी चार मिंट में बनाए जाते हैं.

देश में सिर्फ यहां छपते हैं नोट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में नोट छापने के उद्देश्य से साल 1926 में महाराष्ट्र के नासिक में एक प्रिंटिंग प्रेस शुरू की गयी थी. जिसमें 10, 100 और 1000 के नोट छापने का काम शुरु किया गया था. हालांकि,  तब भी कुछ नोट इंग्लैंड से मंगाए जाते थे. साल 1947  तक नोट छापने के लिए सिर्फ नासिक प्रेस ही कार्यरत थी. उसके बाद साल 1975 में मध्यप्रदेश के देवास में देश की दूसरी प्रेस शुरू की गई और 1997 तक इन दोनों प्रेस से नोट छापे जा रहे थे.

चार जगह छपते हैं नोट

साल 1997 में सरकार ने अमेरिका, कनाडा और यूरोप की कंपनियों से भी नोट मंगवाने शुरू किए. साल 1999 में कर्नाटक के मैसूर में और फिर साल 2000 में पश्चिम बंगाल के सलबोनी में भी नोटों की छपाई के लिए प्रेस शुरू की गई. कुल मिलाकर भारत में वर्तमान में चार नोट छापने की प्रेस हैं. 

देवास और नासिक की प्रेस वित्त मंत्रालय के अधीन काम करने वाली सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में काम करती हैं. वहीं, सलबोनी और मैसूर की प्रेस को भारतीय रिजर्व बैंक की सब्सिडियरी कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड संचालित करती है.

कहां से आता है पेपर?

भारतीय मुद्रा के नोट में इस्तेमाल होने वाला ज्यादातर पेपर जर्मनी, यूके और जापान से आयात किया जाता है. RBI अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय मुद्रा के 80% नोट विदेश से आने वाले कागज पर ही छपते हैं. वैसे भारत के पास भी एक पेपर मिल सिक्योरिटी पेपर मिल (होशंगाबाद) है. जो नोट और स्टांप के लिए पेपर बनान का काम करती है. वहीं, नोटों में लगने वाली स्पेशल स्याही स्विजरलैंड की कंपनी SICPA से मंगाई जाती है.

भारत में भी लगी स्याही बनाने वाली यूनिट

हालांकि, कर्नाटक के मैसूर में भी केंद्रीय बैंक की सब्सिडियरी भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण (BRBNMPL) की स्याही बनाने वाली यूनिट वर्णिका (Vernika) की स्थापना की गयी है. जिसका उद्देश्य देश को नोट छापने के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है.

यह भी पढ़ें - 2000 Rupee Currency: भारत में 2000 के नोट से पहले भी छप चुके हैं ये बड़े नोट, देखकर नहीं होगा यकीन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसी होती है किसी राज्य का नाम बदलने की प्रक्रिया, इसमें लगते हैं कितने दिन?
कैसी होती है किसी राज्य का नाम बदलने की प्रक्रिया, इसमें लगते हैं कितने दिन?
भारतीयों की तुलना में कितने अमीर होते हैं इजरायल के लोग, एक दिन में वहां कितनी होती है कमाई?
भारतीयों की तुलना में कितने अमीर होते हैं इजरायल के लोग, एक दिन में वहां कितनी होती है कमाई?
हर साल 54000 करोड़ रुपये दान कर रहे भारतीय, जानें धर्म के खाते में कितना जाता है पैसा?
हर साल 54000 करोड़ रुपये दान कर रहे भारतीय, जानें धर्म के खाते में कितना जाता है पैसा?
किस देश से भारत को खाली करना पड़ा अपना सैन्य ठिकाना, इस पर कितना पैसा हुआ था खर्च?
किस देश से भारत को खाली करना पड़ा अपना सैन्य ठिकाना, इस पर कितना पैसा हुआ था खर्च?

वीडियोज

Shimla News: तीनों आरोपियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई पुलिस | AI Summit | Congress | Breaking
Jharkhand Fire Breaking: हाईवे पर भिड़े 4 बड़े वाहन, धू-धू कर जले कंटेनर और हाईवा | Dumka | ABP News
Instagram के 'बादशाह' बने PM Modi! Donald Trump और Prabowo Subianto को पछाड़ा | Breaking
Shimla News: हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस को क्यों लिया हिरासत में? देखिए इनसाइड स्टोरी | AI Summit
PM Modi In Israel: इजरायल दौरे का आज दूसरा दिन, राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे पीएम मोदी | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने मानी अपनी गलती, कहा- 'न्यायपालिका का सम्मान, अनजाने में हुआ...'
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने मानी अपनी गलती, कहा- 'न्यायपालिका का सम्मान, अनजाने में हुआ...'
'अंधेरे में काम करने वालों को उजाला...', CM योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
'अंधेरे में काम करने वालों को उजाला...', CM योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
Meghalaya Politics: 'देरी क्यों....' किस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से भिड़ गईं उनकी विधायक पत्नी, विधानसभा में पूछ लिया तगड़ा सवाल
'देरी क्यों....' किस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से भिड़ गईं उनकी विधायक पत्नी, विधानसभा में पूछ लिया तगड़ा सवाल
श्रीलंका की हार से पाकिस्तान की क्यों बढ़ी टेंशन? ग्रुप 2 का सेमीफाइनल समीकरण समझिए
श्रीलंका की हार से पाकिस्तान की क्यों बढ़ी टेंशन? ग्रुप 2 का सेमीफाइनल समीकरण समझिए
Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Day 6: 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' के बीच कांटे की टक्कर, जानें- बुधवार को कितना रहा कलेक्शन?
'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' के बीच चल रही कांटे की टक्कर, जानें- बुधवार का कलेक्शन?
Weather Forecast: यूपी में गर्मी, उत्तराखंड में बारिश, दिल्ली, बिहार, समेत देश में 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट
यूपी में गर्मी, उत्तराखंड में बारिश, दिल्ली, बिहार, समेत देश में 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट
Rinku Singh Father Illness: किस बीमारी से जूझ रहे रिंकू सिंह के पिता, जिसके लिए छोड़ा टी-20 वर्ल्ड कप, यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रहे रिंकू सिंह के पिता, जिसके लिए छोड़ा टी-20 वर्ल्ड कप, यह कितनी खतरनाक?
ढेर सारे भौंकते कुत्तों के बीच छिपी है एक बिल्ली! 99% लोग नहीं ढूंढ पाए, क्या आप ढूंढ पाएंगे?
ढेर सारे भौंकते कुत्तों के बीच छिपी है एक बिल्ली! 99% लोग नहीं ढूंढ पाए, क्या आप ढूंढ पाएंगे?
Embed widget