एक्सप्लोरर

Wood Of God: हीरे से भी बेशकीमती है यह लकड़ी, क्यों बढ़ती जा रही डिमांड और क्या है इसकी खासियत

Wood Of God: दुनिया में एक खास तरह की लकड़ी मिलती है जिसे अगरवुड कहा जाता है. इसका इस्तेमाल परफ्यूम या धूप बनाने में करते हैं. लेकिन लकड़ी की कीमत हीरे से भी ज्यादा है.

Wood Of God: दुनिया भर में तमाम तरह की लकड़ियां मिलती हैं, जिनका अलग-अलग इस्तेमाल किया जाता है. इन लकड़ियों से फर्नीचर, सजावट का सामान या डेली इस्तेमाल होने वाले सामान बनाए जाते हैं. लेकिन दुनिया में एक ऐसी लकड़ी है, जिसकी कीमत हीरे और सोने से भी महंगी है. इसका नाम है अगरवुड. यह दुनिया की सबसे दुर्लभ और सबसे महंगी बिकने वाली लकड़ी है. इसकी लकड़ी एक्वीलेरिया के पेड़ से मिलती है. इसको एलोववुड या फिर ईगलवुड भी कहा जाता है. अगरवुड की लकड़ी को वुड्स ऑफ द गॉड कहते हैं. 

कितनी है अगरवुड की कीमत

अगरवुड की असली लकड़ी की कीमत 1 लाख डॉलर यानि करीब 73 लाख 50 हजार रुपये प्रति किलोग्राम है. अगरवुड के पेड़ मुख्य रूप से दक्षिण पूर्व एशिया, चीन, अरब और जापान के साथ-साथ भारत के जंगलों में पाए जाते हैं. इसकी लकड़ी का इस्तेमाल इत्र बनाने में किया जाता है. हालांकि इत्र बनाने के लिए इसकी एक लंबी और जटिल प्रक्रिया है. इसके लिए एक्वीलेरिया के हरे पेड़ की लकड़ियों की धातु की गर्म छड़ से या फिर ड्रिल की मदद से कई सारे छेद किए जाते हैं. इन छेदों में एक खास फंगस इंजेक्ट किया जाता है. यह फंगस पेड़ के अंदर फैलता जाता है. पेड़ समझता है कि यह उसके लिए एक खतरा है और वह अपनी रक्षा के लिए डार्क ब्लैक कलर का रेजिन बनाना शुरू करता है. 

किस काम आती है इसकी लकड़ी

यही रेजीन धीरे-धीरे पेड़ की लकड़ी को अगरवुड में बदल देता है. इसकी लकड़ी को निकालने के बाद इसका इस्तेमाल इत्र बनाने में किया जाता है. इस लकड़ी के गोंद से ऑड ऑयल निकाला जाता है. यह एक खास तरीके का एशेंशियल ऑयल है, जिसका इस्तेमाल सिर्फ परफ्यूम बनाने में किया जाता है. आज के दौर में इस तेल की कीमत 25 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा है. इसके अलावा कोरिया में इस पौधे का इस्तेमाल औषधीय शराब बनाने और अरब में इसका इस्तेमाल इत्र बनाने के लिए किया जाता है. भारत की बात करें तो यहां पर यह पेड़ असम में पाया जाता है. असम को ही अगरवुड कैपिटल ऑफ इंडिया कहते हैं. 

इसकी खुशबू की कोई बराबरी नहीं

मिडिल ईस्ट के देशों में इस लकड़ी के छोटे हिस्से को मेहमान नवाजी के लिए जलाया जाता है. इसके अलावा कपड़ों और परफ्यूम के रूप में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. अगरवुड की खेती करने वालों की मानें तो इसकी धूप की बराबरी दुनिया का कोई सेंट नहीं कर सकता है. वो बताते हैं कि इसको जलाने के बाद इसकी मीठी-मीठी खुशबू होती है. इसका थोड़ा सा धुआं एक बंद कमरे को कम से कम चार-पांच घंटे खुशबूदार बनाए रखता है. हालांकि अब अलग-अलग कारणों के चलते इन पेड़ों की संख्या कम होती जा रही है, जो कि इसके लिए खतरा है. 

खतरे में है आस्तित्व

जो पेड़ बचे हैं, उनमें प्राकृतिक तरीके से फंगल इंफेक्शन की दर कम हो चुकी है. विशेषज्ञों की मानें तो बचे हुए पेड़ों में सिर्फ दो प्रतिशत में ही प्रकृतिक रूप से ऐसा होता है. बाकी तो कृत्रिम तरीके से इसे बनाया जाता है. इस इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की मानें तो नेचुरल अगरवुड के सामने इसकी क्वालिटी कम होती है. नेचुरल अगरवुड तो कृत्रिम से 100 गुना महंगा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fuel Safety: क्या पानी की टंकी या किसी बर्तन में भरवा सकते हैं पेट्रोल, क्या है नियम?
क्या पानी की टंकी या किसी बर्तन में भरवा सकते हैं पेट्रोल, क्या है नियम?
बीच समंदर में कैसे स्थिर रहता है इतना भारी जहाज, क्या शिप रुकने पर भी चालू रहता है इंजन?
बीच समंदर में कैसे स्थिर रहता है इतना भारी जहाज, क्या शिप रुकने पर भी चालू रहता है इंजन?
Central Schemes Rules: क्या केंद्र की योजनाओं को लागू करने से रोक सकती है राज्य सरकार, पश्चिम बंगाल में कौन-कौन सी स्कीम नहीं चलती?
क्या केंद्र की योजनाओं को लागू करने से रोक सकती है राज्य सरकार, पश्चिम बंगाल में कौन-कौन सी स्कीम नहीं चलती?
ईरान में कितने हो जाते हैं इजरायल के 10000, जानें इससे यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
ईरान में कितने हो जाते हैं इजरायल के 10000, जानें इससे यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget