एक्सप्लोरर

America Ends Terror Of Dread: गद्दाफी से लेकर ओसामा तक, अमेरिका ने खत्म किया इन तमाम खूंखार लोगों का आतंक

America Ends Terror Of Dread: अमेरिका ने दुनिया से आतंक के कई आकाओं का खात्मा किया है और उनके आतंक से दुनिया को मुक्ति दिलाई है. चलिए उनके नाम जान लेते हैं.

America Ends Terror Of Dread: अमेरिका पर हुए 9/11 हमले के बाद उस देश का रुख कभी भी आतंकियों के लिए सही नहीं रहा है. अमेरिका ने इसके बाद से तमाम आतंकियों को चुन-चुनकर मारा है और दुनिया से उनकी दहशत को कम किया है. लेकिन इन दिनों अमेरिका ने अफगानिस्तान पर काबिज तालिबान के प्रमुख हक्कनी नेटवर्ट के सरगना और तालिबान सरकार में गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी और उसके करीबी नेताओं पर रखे इनाम को हटा दिया है. भले ही अभी तक अमेरिका की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन हक्कानी का नाम मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल है. वैसे इससे पहले अमेरिका दुनिया से तमाम आतंकियों का सफाया कर चुका है. चलिए इस बारे में जान लेते हैं. 

अबू खदीजा का खात्मा

हाल ही में 15 मार्च 2025 को यह खबर आई थी कि अमेरिका ने इराक में ISIS के प्रमुख अब्दुल्ला माकी मुस्लेह अल रिफाई उर्फ अबू खदीजा का खात्मा कर दिया है. इसके साथ एक और आतंकी मारा गया था. अमेरिका ने यह सैन्य ऑपरेशन इराकी और कुर्द बलों के साथ मिलकर पूरा किया था. इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने अबू खदीजा को इराक के साथ-साथ दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी बताया था. 

अल जवाहिरी का खत्म किया आतंक

2 अगस्त साल 2022 को अमेरिका ने अल-कायदा के नेता अयमन अल जवाहिरी को अफगानिस्तान में एक ड्रोन हमले में मार दिया था. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसकी पुष्टि की थी. जो बाइडेन ने कहा था कि जवाहिरी के हाथ अमेरिकी नागरिकों की हत्या के खून से रंगे हुए थे. अब अमेरिकी लोगों को इंसाफ मिल गया है और आतंकवादी नेता अब जिंदा नहीं है. अधिकारियों की मानें तो जब जवाहिरी सुरक्षित घर की बालकनी में था तभी ड्रोन के जरिए दो मिसाइलें दागी गई थीं और उसी में वह मारा गया. अमेरिका जवाहिरी और लादेन को 9/11 हमले का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी मानता था.

सीरिया में आतंकी को मारा

17 फरवरी 2025 को सीरिया में एक एयरस्ट्राइक में अमेरिकी सेना ने अलकायदा के एक आतंकी ग्रप के सीनियर कमांडर को मार गिराया था. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस बात की पुष्टि की थी. अमेरिकी सेना की मानें तो यह ऑपरेटिव आतंकी ग्रुप में एक वरिष्ठ वित्त और रसद अधिकारी था. 

लादेन और गद्दाफी की मौत

अमेरिका पर हुए 9/11 हमले का बदला उसने ओसामा बिन लादेन से 2 मई 2011 को लिया था. अमेरिका ने बड़े ही गोपनीय ढंग से प्लान को अंजाम देकर ओसामा को मारा था. अलकायदा के चीफ पर ढाई करोड़ डॉलर का इनाम था और वह साल 2001 से बचता फिर रहा था. इसी तरह गद्दाफी लीबिया का पूर्व तानाशाह था. उसको भी अमेरिका ने मार गिराया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Environment Day: समुद्र में तैरता कचरे का यह द्वीप है कई देशों से भी बड़ा, जानें कौन फैंकता है यहां कूड़ा
समुद्र में तैरता कचरे का यह द्वीप है कई देशों से भी बड़ा, जानें कौन फैंकता है यहां कूड़ा
World Most Expensive Meat: दुनिया में सबसे महंगा मांस किस जानवर का? कीमत जान उड़ जाएंगे होश
दुनिया में सबसे महंगा मांस किस जानवर का? कीमत जान उड़ जाएंगे होश
Climate Change: रिकॉर्ड तोड़ तापमान की ओर जा रहे हम! जानिए कितने साल बाद आग का गोला बन जाएगी धरती?
रिकॉर्ड तोड़ तापमान की ओर जा रहे हम! जानिए कितने साल बाद आग का गोला बन जाएगी धरती?
How to Open a Restaurant in Delhi: दिल्ली में कैसे खोल सकते हैं अपना रेस्टोरेंट, जानिए किन शर्तों की करनी होती है पूर्ति?
दिल्ली में कैसे खोल सकते हैं अपना रेस्टोरेंट, जानिए किन शर्तों की करनी होती है पूर्ति?

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की पुष्टि की, 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे (05.06.26)
Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
IND vs AFG Test Live Streaming: कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
500 करोड़ी 'जन नायकन' पर मंडराया बड़ा खतरा, थलापति विजय ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को तुरंत पैसे लौटाने का दिया आदेश
थलापति विजय का बड़ा फैसला, 'जन नायकन' के डिस्ट्रीब्यूटर्स को रिफंड होंगे पैसे
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Climate Change: रिकॉर्ड तोड़ तापमान की ओर जा रहे हम! जानिए कितने साल बाद आग का गोला बन जाएगी धरती?
रिकॉर्ड तोड़ तापमान की ओर जा रहे हम! जानिए कितने साल बाद आग का गोला बन जाएगी धरती?
Embed widget