एक्सप्लोरर

एलियंस को लेकर बड़ा खुलासा, यूएफओ एक्सपर्ट का दावा- ये बहुत पहले से धरती पर आते रहे हैं और...

यूएफओ एक्सपर्ट मैल्कम रॉबिंस ने हाल ही में द डेली स्टार से बातचीत करते हुए कहा कि एलियंस हमारी धरती पर आदिकाल से आ रहे हैं. एलियंस के पृथ्वी पर आने की शुरुआत उस दौर से है, जब इंसान गुफाओं में रहते थे.

आपने फिल्मों में और कहानियों में दूसरी दुनिया और एलियन के बारे में खूब सुना और देखा होगा. जैसे ही हम अपनी दुनिया से बाहर की बात करते हैं लोगों में दिलचस्पी और ज्यादा बढ़ जाती है. हालांकि, इस पर विश्वास कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है. लेकिन हमें यह भी सोचना चाहिए कि अगर इस पूरे ब्रह्मांड में एक पृथ्वी जैसा ग्रह है और उस पर कई तरह के जीव हैं, तो कहीं ना कहीं ऐसे ही और भी ग्रह होंगे और उन पर भी इंसान और जानवरों जैसे कई जीव होंगे.

हालांकि, वह हमसे कितना ज्यादा आधुनिक और विकसित हैं, इस बारे में भले ही हमें अभी तक कुछ नहीं पता है. हो सकता है कि वह हमसे ज्यादा विकसित हों या फिर हो सकता है कि वह हमसे ज्यादा बहुत ज्यादा पीछे चल रहे हों. लेकिन यूएफओ एक्सपर्ट मैल्कम रॉबिंस की माने तो कई एलियंस समुदाय हमसे बहुत ज्यादा आगे हैं और वह धरती पर आदि काल से आते रहे हैं.

क्या एलियन पृथ्वी वासियों के लिए खतरा हो सकते हैं

यूएफओ एक्सपर्ट मैल्कम रॉबिंस ने हाल ही में द डेली स्टार से बातचीत करते हुए कहा कि एलियंस हमारी धरती पर आदिकाल से आ रहे हैं. एलियंस के पृथ्वी पर आने की शुरुआत उस दौर से है, जब इंसान गुफाओं में रहते थे. उनका कहना है कि एलियंस का पृथ्वी पर आना कोई शांतिपूर्ण एजेंडा नहीं हो सकता. हालांकि, अब पूरी दुनिया में मैल्कम के इस बात के बाद चर्चा होने लगी है कि क्या वाकई में एलियंस पृथ्वी के लिए खतरा बन सकते हैं. जो लोग मैल्कम रॉबिंस को नहीं जानते, आपको बता दें मैल्कम ने अब तक एलियंस और यूएफओ पर लगभग 10 किताबें लिखी हैं और यह पूरी दुनिया में इस मामले के एक्सपर्ट बताए जाते हैं.

अमेरिकी सेना इसे मानने से इंकार करती है

अमेरिकी सेना जो दुनिया में किसी भी सेना से कई गुना ज्यादा ताकतवर और आधुनिक है, वह एलियंस और यूएफओ की मौजूदगी को नहीं मानती. उसका मानना है कि पृथ्वी पर अब तक इस तरह की कोई गतिविधि नहीं हुई है, जिसका संबंध यूएफओ से हो. साल 2021 में अमेरिकी सैन्य रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया था कि अब तक जिन यूएफओ घटनाओं का जिक्र किया गया, वह सभी विदेशी गतिविधियों का भी हिस्सा हो सकती हैं, जो कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं.

क्या अमेरिका कुछ छुपा रहा है

अमेरिकी सेना और वहां के खुफिया विभाग पर इस तरह के कई आरोप पहले भी लग चुके हैं कि वह एलियंस से संबंधित कई जानकारियों को छुपा रही है. दरअसल, अमेरिका में कई ऐसी गुप्त जगहें हैं जहां किसी का भी जाना नहीं हो सकता. उस जगह पर सिर्फ कुछ चुने हुए ही लोग जाते हैं. ऐसी ही एक जगह है एरिया 51. इस जगह पर कोई भी नहीं जा सकता. यहां तक कि सेटेलाइट के माध्यम से भी आप यहां की तस्वीरें नहीं ले सकते. अब सवाल उठता है कि आखिरकार अमेरिका पूरी दुनिया से ऐसी कौन सी चीज छुपा रहा है, जिस पर से अगर पर्दा उठ गया तो पूरी दुनिया में हंगामा मच जाएगा.

ये भी पढ़ें: आपके पास किस राज्य का सिक्का है... उत्तर बताएंगे ये खास निशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
Kurds In Iran: कौन हैं 4 मुस्लिम मुल्कों में रहने वाले कुर्द, जानें ईरान के लिए कैसे बन सकते हैं काल?
कौन हैं 4 मुस्लिम मुल्कों में रहने वाले कुर्द, जानें ईरान के लिए कैसे बन सकते हैं काल?
आम आदमी ज्यादा से ज्यादा कितना पेट्रोल खरीद सकता है, क्या है कानून?
आम आदमी ज्यादा से ज्यादा कितना पेट्रोल खरीद सकता है, क्या है कानून?
US Wars History: दुनिया के कितने देशों को तबाह कर चुका अमेरिका, किस नंबर पर आता है ईरान?
दुनिया के कितने देशों को तबाह कर चुका अमेरिका, किस नंबर पर आता है ईरान?

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget