एक्सप्लोरर

Hindi Diwas 2023: औरंगजेब ने बनवाई थी हिंदी की पहली डिक्शनरी, आखिर क्या है उस किताब में खास?

Aurangzeb Hindi Dictionary: मुगल काल को कई बातों को लेकर याद किया जाता है. क्रूर शासन, आम जनता पर जुल्म और भी बहुत कुछ. क्या आपको पता है कि उसी मुगल काल के एक शासक ने हिंदी डिक्शनरी बनवाई थी.

Aurangzeb Hindi Dictionary: औरंगजेब को मुगल सल्तनत का सबसे क्रूर बादशाह कहा जाता था. उसने वह सब कुछ हासिल किया जो उसे पसंद था. उसने अपने भाई की हत्या कर दी. पिता को जेल में डाल दिया, लेकिन जब बेटों के पालन-पोषण की बात आई तो एक पिता के तौर पर उसने हर वो कोशिश की, जो बेटों को लायक बनाने के लिए किया जा सकता था. आखिरी दिनों में उसे अपने किए पर इतना पछतावा होने लगा कि उसने खुद को पापी तक कह डाला.

यही कारण रहा है कि औरंगजेब को मुगलिया सल्तनत का सबसे जटिल व्यक्तित्व कहा गया है, जिसे समझना आसान नहीं था. उसने एक और काम किया. हिंदी डिक्शनरी बनाई. यह कैसे हुआ और इस काम के पीछे की दिलचस्प कहानी क्या है? आइए जानते हैं. 

इसके लिए की गई उसकी सराहना

3 नवंबर 1618 को जन्मे मुगलों के छठे सम्राट औरंगजेब ने आधी सदी से अधिक समय तक भारतीय उपमहाद्वीप पर शासन किया. अपने समय के सबसे अमीर और शक्तिशाली शासक औरंगजेब के शासन में मुगल साम्राज्य अपने विस्तार के चरम पर पहुंच गया. तमाम बुराइयों के बावजूद औरंगजेब ने एक ऐसा काम भी किया जिसकी सराहना की गई. औरंगजेब ने अपने बेटे को बेहतर शिक्षा देने के लिए हिंदी-फारसी शब्दकोष बनवाया. जिसका नाम 'तोहफतुल-हिन्द' रखा गया.

मुगलों को हिंदी सिखाने वाली डिक्शनरी

इतिहासकार ओम प्रकाश प्रसाद 'औरंगजेब, एक नई दृष्टि' पुस्तक में लिखते हैं कि औरंगजेब के उस शब्दकोष को इस तरह तैयार किया गया था कि कोई भी फारसी जानने वाला व्यक्ति आसानी से हिंदी सीख सके. इसकी एक प्रति हाल ही में पटना की प्रसिद्ध खुदाबख्श खान ओरिएंटल लाइब्रेरी में रखी गई है. इसे वहां आम लोगों के लिए रखा गया है. बादशाह ने अपने तीसरे बेटे आजम शाह के लिए 'तोहफतुल-हिन्द' शब्दकोष बनवाया ताकि वह हिन्दी सीख सके. आज़म शाह का पूरा नाम अबुल फ़ैज़ कुतुबुद्दीन मोहम्मद आज़म था.

1674 में तैयार किया गया था शब्दकोश

औरंगजेब ने मिर्जा खान बिन फखरुद्दीन मुहम्मद को शब्दकोष तैयार करने का आदेश दिया. इस पर कई महीनों तक काम किया गया और 1674 में शब्दकोश तैयार हो गया. आज भी इसकी कई प्रतियाँ पुस्तकालयों में मौजूद हैं. बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खुदा बख्श खान लाइब्रेरी की निदेशक शाइस्ता बेदार का कहना है कि उस शब्दकोष में हिंदी और ब्रजभाषा के शब्दों का इस्तेमाल किया गया था.

शब्दकोष में शब्दों के उच्चारण का तरीका और फिर उसका फ़ारसी अर्थ समझाया गया है. उदाहरण के लिए चंपा के फूल का अर्थ समझाते हुए लिखा है कि ऐसा पीला फूल जिसमें हल्की सफेदी दिखाई देती है. जिसका उपयोग हिंदुस्तानी कवि अपनी प्रेमिका की सुंदरता का वर्णन करने के लिए करते हैं.

ये भी पढ़ें: एक ऐसी फ्लाइट जो टेकऑफ होते ही हो जाती है लैंड, सफर करने के लिए सरकार देती है सब्सिडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के सामने कितनी देर तक टिक सकता है ईरान, देखें दोनों की मिलिट्री पावर
इजरायल के सामने कितनी देर तक टिक सकता है ईरान, देखें दोनों की मिलिट्री पावर
Israel Attack On Iran: ईरान या इजरायल किसकी करेंसी है ताकतवर, जानें डॉलर के मुकाबले कितनी वैल्यू
ईरान या इजरायल किसकी करेंसी है ताकतवर, जानें डॉलर के मुकाबले कितनी वैल्यू
Women's Day 2026: महिला दिवस कब और क्यों मनाते हैं? जानें इस साल की थीम
Women's Day 2026: महिला दिवस कब और क्यों मनाते हैं? जानें इस साल की थीम
Pakistan Afghanistan War: सोवियत रूस से लेकर अमेरिका तक... अब तक कोई क्यों नहीं जीत पाया अफगानिस्तान?
सोवियत रूस से लेकर अमेरिका तक... अब तक कोई क्यों नहीं जीत पाया अफगानिस्तान?

वीडियोज

Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: भारत से अमेरिका अपना हाथ खींच रहा ? । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: America के मूड के हिसाब से भारत को बदलना होगा ? । IOI

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
30 साल के हैं तो कितना लगेगा प्रीमियम, जानें सैलरी के हिसाब से टर्म इंश्योरेंस
30 साल के हैं तो कितना लगेगा प्रीमियम, जानें सैलरी के हिसाब से टर्म इंश्योरेंस
कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी
कॉमर्स से 12वीं करने के बाद आप कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, जल्दी मिलेगी नौकरी
Embed widget