एक्सप्लोरर

अयोध्या में जलाए जाएंगे 28 लाख दीये, जानें इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए कितने लीटर लगेगा तेल

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या भव्य दीपोत्सव के लिए तैयार है. यहां सरयू नदी के 55 घाटों पर 28 लाख दीये बिछाए जा चुके हैं. 30 अक्तूबर की शाम को यहां 28 लाख दीये जला कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा.

बीते कुछ वर्षों में अयोध्या की दीपावली की चर्चा पूरी दुनिया में होती है. यहां की दीपावली को अब देश की सबसे भव्य दीपावली के तौर पर देखा जाता है. दरअसल, हर साल उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन करती है.

इस बार भी उत्तर प्रदेश सरकार कुछ ऐसा ही करने जा रही है. सबसे बड़ी बात कि इस बार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 28 लाख दीये सरयू नदी के 55 घाटों पर जला कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगी. चलिए आज इस खबर में आपको बताते हैं कि इसके लिए यूपी सरकार कितने लीटर तेल का इस्तेमाल करेगी.

आज शाम जलेंगे दीये

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या भव्य दीपोत्सव के लिए तैयार है. यहां सरयू नदी के 55 घाटों पर 28 लाख दीये बिछाए जा चुके हैं. आज यानी 30 अक्तूबर की शाम को यहां 28 लाख दीये जला कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा. इसके अलावा 70 एकड़ के रामजन्मभूमि परिसर में स्थित राम मंदिर की भी भव्य सजावट की गई है.

कितना लगेगा ते

28 लाख दीये जलाए जाएंगे तो जाहिर सी बात है कि इसके लिए तेल भी खूब लगेगा. इस बार के दीपोत्सव में खास बात ये है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल दीयों में तेल भरने की क्षमता को 40 मिली लीटर से घटा कर 30 मिली लीटर कर दी गई है. हालांकि, इसके बाद भी इस बार दीयों के लिए इतने तेल का इस्तेमाल किया जा रहा है कि आप सोच भी नहीं सकते. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार दीयों को जलाने के लिए लगभग 91 हजार लीटर सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाएगा.

80 फीसदी होटल बुक

अयोध्या के भव्य दीपोत्सव का आनंद लेने के लिए अगर आप इन दिनों अयोध्या जाने की सोच रहे हैं तो सोच समझ कर फैसला करें. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयोध्या के 80 फीसदी होटल बुक हो चुके हैं. ऐसे में अगर आप प्रीबुकिंग के बगैर अयोध्या जाएंगे तो हो सकता है कि आपको वहां रुकने के लिए कमरा ना मिले. इसके अलावा अगर आपको कमरा मिल भी गया तो हो सकता है कि इसके लिए आपको दो गुनी या तीन गुनी कीमत चुकानी पड़े.

ये भी पढ़ें: क्या हाथ या पैर के बाल शेव करने से वो और ज्यादा घने हो जाते हैं? जान लीजिए सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rishabh Pant Uttarakhand Land : उत्तराखंड में जमीन खरीदना मुश्किल क्यों? ऋषभ पंत को भी मांगनी पड़ी मदद
उत्तराखंड में जमीन खरीदना मुश्किल क्यों? ऋषभ पंत को भी मांगनी पड़ी मदद
IMD के Yellow, Orange और Red Alert का मतलब क्या है, यह कैसे तय होता है?
IMD के Yellow, Orange और Red Alert का मतलब क्या है, यह कैसे तय होता है?
US Birthright Citizenship : क्या है बर्थ टूरिज्म, क्या इतने भर से मिल जाती है अमेरिका की नागरिकता
क्या है बर्थ टूरिज्म, क्या इतने भर से मिल जाती है अमेरिका की नागरिकता
टैरिफ लगाने से कैसे बदलती है सामान की कीमत? समझें पूरा गणित
टैरिफ लगाने से कैसे बदलती है सामान की कीमत? समझें पूरा गणित

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget