एक्सप्लोरर

बाबर से लेकर बहादुरशाह जफर तक, कहां है किस मुगल बादशाह की कब्र?

Mughal Emperors Tombs: भारत में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले मुगल साम्राज्य की स्थापना करने वाले बाबर से लेकर बहादुरशाह जफर तक कहां हैं इन बड़े बादशाहों की कब्रें. चलिए आपको बताते हैं 

Mughal Emperors Tombs: सन् 1526 में भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना हुई थी. तैमूर के वंशज बाबर ने इसकी स्थापना की थी. 1526 से शुरू होकर 1857 यानी तकरीबन 323 सालों तक शासन किया. 1857 में मुगल साम्राज्य के आखिरी बादशाह बहादुर शाह जफर द्वितीय को हटाए जाने के साथ ही मुगल साम्राज्य का पतन हो गया था.

बाबर, हुमायूँ, अकबर, जहाँगीर, शाहजहाँ, औरंगज़ेब, बहादुर शाह समेत कुल 19 बादशाहों ने मुगल काल में साम्राज्य संभाला था. इन बादशाहों के मरने के बाद कुछ की भव्य कब्रें बनवाई गईं. तो कुछ को मुश्किल से दो गज जमीन हासिल हुई. कहां हैं बाबर से लेकर बहादुरशाह जफर तक बड़े बादशाहों की कब्रें. चलिए आपको बताते हैं 

भारत में नहीं बाबर की कब्र

मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने साल 1526 से लेकर 1530 तक राज किया था. 1530 में 47 साल की उम्र में आगरा में बाबर की मौत हो गई थी. लेकिन बाबर की कब्र में आगरा या दिल्ली में न होकर अफगानिस्तान में है. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में "बाग-ए-बाबर" नाम के एक बगीचे में बाबर की कब्र है. 

 

दिल्ली में हुमायूं की कब्र 

बाबर के बेटे हुमायूं ने दो बार शासन किया. बाबर की मौत के बाद साल 1530 से लेकर 1540 तक फिर दोबारा 1555 से लेकर 1556 में अपनी मौत के समय तक. हुमायूं की मौत 47 साल की उम्र में दिल्ली में हुई थी. हुमायूं की कब्र भी दिल्ली में है. जो आज दिल्ली का एक फेमस टूरिस्ट प्लेस है. यह हुमायूं का मकबरा नाम से दिल्ली के निज़ामुद्दीन क्षेत्र में है. इसे मुग़ल वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण माना जाता है. 

आगरा में अकबर कब्र

मुगल काल के सबसे प्रभावशाली और सबसे मशहूर बादशाह अकबर को माना जाता है. 1556 में हुमायूं की मौत के बाद महज 13 साल की उम्र में अकबर ने राजगद्दी संभाली थी. अकबर ने कुल 39 साल राज किया. 1605 में 67 साल की उम्र में फतेहपुर सीकरी में अकबर की मौत हो गई थी. आगरा के सिकंदर में अकबरा की कब्र है. जिसे भव्य तरीके से बनाया गया है. 

यह भी पढ़ें: ईरान और पाकिस्तान ने मिलकर की थी बलूचिस्तान पर एयर स्ट्राइक, इतने लोगों की हुई थी मौत

लाहौर में जहांगीर की कब्र

अकबर की मौत के बाद मुगल साम्राज्य की बागडोर जहांगीर के हाथों में आ गई थी 1605 से लेकर 1627 तक जहांगीर ने शासन किया. 58 साल की उम्र में जहांगीर की मौत हुई थी. पाकिस्तान के लाहौर में बने शाहदरा बाग में जहांगीर की कब्र है. 

ताजमहल में शाहजहां की कब्र 

दुनिया को सातवां अजूबा देने वाले मुगल बादशाह शाहजहां की कब्र उसी खूबसूरत ताजमहल में है. जो उन्होंने अपनी बीवी मुमताज महल के लिए बनवाया था. ताजमहल में मुमताज महल की कब्र के बगल में शाहजहां की कब्र है. 

यह भी पढ़ें: Mughal Princess Jahanara Begum: बेहद खूबसूरत थी इस मुगल शासक की बेटी, शहजादी की एक झलक के लिए तरसते थे लोग

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र

शाहजहां के बेटे औरंगजेब की कब्र महाराष्ट्र में है. औरंगाबाद के पास खुलदाबाद में एक साधारण सी जगह कब्र है.  बता दें इन दिनों महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर खूब विवाद छिड़ा हुआ है. 

बहादुरशाह जफर 

मुगलकाल के आखिरी बादशाह बहादुरशाह जफर के आखिरी दिन बड़ी बुरी हालत में बीते थे. 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजों ने बहादुरशाह जफर को रंगून (यांगून) में भेज दिया था. वहीं उनकी मौत हुई थी. बहादुरशाह जफर कब्र म्यांमार में है. 

यह भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के पांच सबसे बड़े हाईजैक, जब आतंकियों ने एक साथ की सैकड़ों लोगों की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Helium Gas Production: दुनिया में कौन है हीलियम गैस का बादशाह, भारत में कितना होता है प्रोडक्शन?
दुनिया में कौन है हीलियम गैस का बादशाह, भारत में कितना होता है प्रोडक्शन?
Attack On AWACS: ईरानी हमले में तबाह हो गया अमेरिका का AWACS, जानें इसकी कीमत और खासियत
ईरानी हमले में तबाह हो गया अमेरिका का AWACS, जानें इसकी कीमत और खासियत
1 दिन के लिए बंद हो जाए इंटरनेट तो क्या-क्या थम जाएगा, जानें इस पर कितनी डिपेंड है दुनिया
1 दिन के लिए बंद हो जाए इंटरनेट तो क्या-क्या थम जाएगा, जानें इस पर कितनी डिपेंड है दुनिया
Mars Colony: कहां तक पहुंचा स्पेस में कॉलोनी बनाने का काम, जानें कब से इंसान होने लगेंगे मंगल पर शिफ्ट?
कहां तक पहुंचा स्पेस में कॉलोनी बनाने का काम, जानें कब से इंसान होने लगेंगे मंगल पर शिफ्ट?

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Vs Pakistan Fighter Jet: राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
'उनके चेहरे पर…', इस्तीफे को लेकर कैसा था CM नीतीश कुमार का रिएक्शन? इस नेता ने बताया
'उनके चेहरे पर…', इस्तीफे को लेकर कैसा था CM नीतीश कुमार का रिएक्शन? इस नेता ने बताया
Explained: पिछले 3 महीनों की खपत से तय होगा आपका अगला गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार की नई LPG पॉलिसी के बारे में जानें सबकुछ
3 महीनों की खपत से तय होगा अगला गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार की नई LPG पॉलिसी के बारे में जानें सबकुछ
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Fighter Jet Power: राफेल से कितना खतरनाक KF-21? एशिया के इन देशों ने खरीदने के लिए लगाई लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन
राफेल से कितना खतरनाक KF-21? एशिया के इन देशों ने खरीदने के लिए लगाई लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन
JEE Mains 2026: JEE Mains Session 2 का एडमिट कार्ड जारी,ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
JEE Mains Session 2 का एडमिट कार्ड जारी,ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
BA.3.2 Covid Variant: कैसे हैं Cicada कोविड स्ट्रेन के लक्षण, जिसकी वजह से तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस?
कैसे हैं Cicada कोविड स्ट्रेन के लक्षण, जिसकी वजह से तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस?
Embed widget