एक्सप्लोरर

हर साल रक्षाबंधन पर होता है भद्रा का जिक्र, आखिर यह बला क्या है?

भारत में रक्षाबंधन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों हर साल इस दिन भद्रा काल होता है, जिसमें राखी बांधने की मनाही होती है. जानिए सही मुहूर्त क्या होता है.

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का त्योहार है. इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधती है और भाई अपने अपनी बहन की रक्षा करने का प्रण लेता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर हर साल आखिर क्यों रक्षाबंधन के भद्रा का जिक्र होता है. आज हम आपको बताएँगे कि आखिर भद्रा क्या होता है. 

रक्षाबंधन

हर साल की तरह इस साल भी रक्षाबंधन त्योहार को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर है. इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त सोमवार को मनाया जाने वाला है. इस बार भी रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहने वाला है. भद्रा काल के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. लेकिन सवाल ये है कि आखिर भद्रा काल को अशुभ क्यों माना जाता है और हर साल रक्षाबंधन पर भद्रा काल क्यों रहता है. आज हम आपको बताएंगे कि भद्रा काल क्या होता है. 

भगवान सूर्य की पुत्री हैं भद्रा

भद्रा  भगवान सूर्य की पुत्री और शनि देव की बहन हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि वे अपने भाई शनि देव की तरह ही सख्त हैं. इनके कठोर स्वभाव को नियंत्रित करने के लिए भगवान ब्रह्मा ने उन्हें समय की गणना के एक महत्वपूर्ण अंग विष्टि करण में स्थान दिया. इस काल को भद्राकाल माना जाता है और इसमें पूजा आदि करने की मनाही होती है. रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं और उन्हें राखी बांधती हैं. इस कारण भद्राकाल में राखी नहीं बांधनी चाहिए. हिंदू मान्यताओं के मुताबिक रावण की बहन ने उसे भद्राकाल में राखी बांधी थी, जिसके बाद उसका वध हो गया था.

राखी पर क्यों है भद्राकाल

बता दें कि भद्रा का संयोग कुछ खास तिथियों पर ही बनता है. जैसे-चतुर्थी, अष्टमी, एकादशी और पूर्णिमा। रक्षाबंधन सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, ऐसे में रक्षाबंधन के दिन भद्राकाल भी होता है. पूर्णिमा के दिन भद्रा पृथ्वी पर रहती है, इसलिए इस दौरान कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए. वहीं रक्षाबंधन पर भद्रा प्रारंभ होने का समय सुबह 5.53 बजे से है, इसके बाद दोपहर 1.32 बजे तक रहेगी. यह भद्रा पाताल लोक में निवास करेगी. हिंदू धर्म में रक्षाबंधन पर राखी बांधने से पहले भद्रा काल का विचार जरूर किया जाता है. इसके बाद ही राखी बांधा जाता है. रक्षाबंधन का त्योहार बनाने से पहले आपको भी मुहूर्त देख लेना चाहिए, जिससे सही मुहूर्त पर ही बहन भाई को राखी बांधे.  

ये भी पढ़ें: 15 अगस्त की रात आजादी मिलने के बाद सेंट्रल हॉल में सबसे पहले बजाया गया था ये वाद्य यंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
अमेरिका और इजरायल से कितने दिन जंग लड़ सकता है ईरान, जानें उसके पास कितना गोला-बारूद?
अमेरिका और इजरायल से कितने दिन जंग लड़ सकता है ईरान, जानें उसके पास कितना गोला-बारूद?
World Luxurious Prison: इस देश की जेल के आगे फीके पड़ जाएंगे होटल, जानें क्या है इनके आलिशान होने की वजह
इस देश की जेल के आगे फीके पड़ जाएंगे होटल, जानें क्या है इनके आलिशान होने की वजह
कहां है भारत की आखिरी सड़क और कहां होती है यह खत्म, जान लीजिए जवाब
कहां है भारत की आखिरी सड़क और कहां होती है यह खत्म, जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
ईरान पर हमला करने की ट्रंप की पावर रोकने की कोशिश फेल, संसद में पास नहीं हो पाया प्रस्ताव, जानें क्या हुआ
ईरान पर हमला करने की ट्रंप की पावर रोकने की कोशिश फेल, संसद में पास नहीं हो पाया प्रस्ताव, जानें क्या हुआ
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
IND vs ENG Semifinal Live: आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, कब-कहां देखें लाइव
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
Trump on Middle East War: जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
झारखंड के ‘टार्जन’ ने कर दिखाया कमाल, मारुति 800 को बना दिया लेम्बोर्गिनी जैसी सुपरकार, वीडियो वायरल
झारखंड के ‘टार्जन’ ने कर दिखाया कमाल, मारुति 800 को बना दिया लेम्बोर्गिनी जैसी सुपरकार
Embed widget