एक्सप्लोरर

ये हैं भारत के सबसे बड़े भूतिया गांव, रात में बाहर निकलने से भी डरते हैं लोग

भारत के इन भूतिया गांवों में भूत-प्रेत और आत्माओं से जुड़ी कथाएं और घटनाएं स्थानीय लोगों की सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा हैं. अक्सर इनमें अजीबोगरीब घटनाएं भी होती हैं जो उन्हें खौफनाक बना देती हैं.

भारत में भूतिया गांवों की कहानियां अक्सर रहस्यमय और दिलचस्प होती हैं. ये गांव न केवल लोक कथाओं और परंपराओं से जुड़े होते हैं, बल्कि अक्सर इनमें अजीबोगरीब घटनाएं भी होती हैं, जो उन्हें खौफनाक बना देती हैं. भारत के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे गांव मौजूद हैं जहां रात के समय बाहर निकलना एक साहसिक काम से कम नहीं होता है. यहां हम कुछ प्रमुख भूतिया गांवों के बारे में चर्चा करेंगे, जिनकी वजह से लोग रात में बाहर निकलने से भी डरते हैं. चलिए जानते हैं भारत के भूतिया गांव के बारे में इस गांव के देखने भारत के साथ दुनियाभर के पर्यटक इस गांव को देखने आते हैं.

भूतिया जगह, कैलाश पर्वत 

कैलाश पर्वत, जो तिब्बत की पवित्र भूमि पर स्थित है, एक अनोखा और रहस्यमय स्थल है. इसे हिंदू, बौद्ध, जैन, और बोन धर्मों द्वारा अत्यधिक श्रद्धा और सम्मान के साथ देखा जाता है. कैलाश पर्वत की ऊंचाई लगभग 6,638 मीटर (21,778 फीट) है और यह तिब्बत के पश्चिमी भाग में स्थित है. इस पर्वत को भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है. हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव और देवी पार्वती इस पर्वत पर निवास करते हैं.

इसके बारे में कई मान्यताएं और कहानियां प्रचलित हैं. माना जाता है कि कैलाश पर्वत पर एक स्थान है जिसे सबसे भूतिया माना जाता है. नॉर्थ पोल से 6666 किलोमीटर और साउथ पोल से करीब 13 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी पर एक जगह है. जिसे सबसे भूतिया जगह माना जाता है. कैलाश पर्वत पर जाने वाले लोग के अनुसार वहां पर नाखून और बाल भी तेजी से बढ़ते हैं, साथ में वहां जाने पर उम्र भी तेजी से बढ़ती है.

राक्षस झील 
भगवान भोले का निवास स्थान कहे जाने वाले कैलाश पर्वत के करीब दो झील हैं. पहली- कैलाश मानसरोवर और दूसरी- राक्षस झील या राक्षस ताल (Rakshastal). पुराणों और तमाम ग्रंथों में मानसरोवर झील को भगवान ब्रह्मा के मन से उत्पन्न बताया जाता है, तो दूसरी तरफ राक्षस झील उतनी ही रहस्यमय है. जैसा कि आप नाम से पता चलता है, राक्षस ताल का शाब्दिक अर्थ है “राक्षसों की झील” या ” शैतान की झील “. यह झील तिब्बत के उच्च पर्वतीय क्षेत्र में स्थित है और धार्मिक मान्यताओं और भूतिया कहानियों के कारण विशेष महत्व रखती है. राक्षसताल की झील की गहराई और अद्वितीयता इसे एक विशेष धार्मिक और रहस्यमय स्थल बनाती है. राक्षस ताल एक अर्धचंद्राकार खारे पानी की झील है. अर्धचंद्राकार आकार अंधेरे का प्रतीक होता है. रिपोर्ट के अनुसार यह वही स्थान है, जहां लंका के राजा रावण ने भगवान शिव की तपस्या की और उनकी पूजा आराधना की थी. इस जगह को  भूतिया जगह माना जाता है.

रुपकुंड, उत्तराखंड  
रूपकुंड, जिसे “कंकाल झील” के नाम से भी जाना जाता है, उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है. यह झील समुद्र तल से लगभग 5,029 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और अपने रहस्यमयी कंकालों के लिए प्रसिद्ध है. इस झील की खोज 1942 में एक ब्रिटिश वन अधिकारी ने की थी. जब उन्होंने इस झील को देखा, तो उन्हें इसके किनारे और पानी में सैकड़ों मानव कंकाल मिले. यह दृश्य बहुत ही रहस्यमयी और डरावना था. जब इस झील का पानी सूखता है तो यहां सैकड़ों हड्डियां मिलती है, जिसका प्रमाण आज तक नहीं मिला कि ऐसा क्यों है. एक समय था लोग यहां पूजा करने जाते थे.

 कुलधरा गांव, राजस्थान 
राजस्थान का कुलधरा गांव एक प्रसिद्ध और रहस्यमय स्थल है, जो अपनी भूतिया कहानियों और ऐतिहासिक महत्व के कारण जाना जाता है. यह गांव जैसलमेर के पास स्थित है और इसकी भूतिया और ऐतिहासिक मान्यता इसे एक विशेष स्थान बनाती है. यह गांव लगभग 300 साल पहले पालीवाल ब्राह्मणों द्वारा बसाया गया था, लेकिन आज यह पूरी तरह से वीरान है. इस गांव का सबसे बड़ा रहस्य यह है कि इसे एक ही रात में अचानक छोड़ दिया गया था. 19वीं सदी में, गांव के सभी निवासी एक ही रात में गांव छोड़कर चले गए और फिर कभी वापस नहीं आए. आज के समय में यह गांव एक खंडहर में बदल चुका है. यहां के मकान और गलियां वीरान और सुनसान हैं. गांव के खंडहरों में घूमते समय ऐसा लगता है जैसे समय ठहर गया हो. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने इस गांव को संरक्षित किया है और इसे एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया है. 

सबमर्ज द्वार, गुजरात
गुजरात का सबमर्ज द्वार (Submerge Dwar) एक ऐतिहासिक और रहस्यमय स्थल है जो अपनी भौगोलिक विशेषताओं और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है. यह स्थल समुद्र के करीब है और यहाँ की सतह पर अलग-अलग प्रकार की भूगर्भीय संरचना और प्राचीन अवशेष देखे गए हैं. सबमर्ज द्वार का ऐतिहासिक महत्व उसके प्राचीन अवशेषों और संरचनाओं से जुड़ा हुआ है. इसे प्राचीन समय में एक महत्वपूर्ण स्थल माना जाता था, जो धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र कहा जाता है. यहां माना जाता है कि यहां का पूरा जगह पानी में डूब गया था. 

अमरकंटक, मध्य प्रदेश 
अमरकंटक, मध्य प्रदेश में स्थित एक पवित्र तीर्थ स्थल है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है. यह स्थान नर्मदा, सोन और जोहिला नदियों का उद्गम स्थल है और यहां कई प्राचीन मंदिर और आश्रम हैं. नर्मदा नदी को लेकर कई सवाल है क्योंकि देश में ज्यादातर नदियां ऊपर से शुरू होती है और नीचे बहती है पर नर्मदा नहीं एक ऐसी नदी है जो नीचे से शुरू होकर ऊपर के ओर बहती है. इस नदी को पिचास नदी भी कहा जाता है. ये नदी नॉर्थ से साउथ की ओर बहती है.

एलोरा मंदिर, महाराष्ट्र
इसके बाद आते हैं. महाराष्ट्र का एक जिला है औरंगाबाद जिसे अब शम्भाजी के नाम से जाना जाता है वहां एक मंदिर है जिसका नाम एलोरा मंदिर हैं, ये खुदाई की गई थी. यानी इन्हें चट्टानों को काटकर और खोदकर बनाया गया था. इसके बाद वर्टिकल कटिंग तकनीक के साथ बनाई गई थीं, जिसमें चट्टान को ऊपर से नीचे की ओर काटा जाता था.पहले गुफा का मूल ढांचा तैयार किया गया, और फिर उसे सजाया गया. यह यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है.

ये भी पढ़ें :रूस में प्रजनन दर बढ़ाने के लिए पुतिन ने दी गजब सलाह, सोशल मीडिया पर हर कोई कर रहा चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
Air India Pilot Marijuana Drug Case : प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?
प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?
Gen Z के बाद Alpha भी मैदान में, इनकी आबादी कितनी और कब डालेंगे पहला वोट?
Gen Z के बाद Alpha भी मैदान में, इनकी आबादी कितनी और कब डालेंगे पहला वोट?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget