एक्सप्लोरर

तेज आंधी, भारी बारिश और तबाही! जानिए जब बिपरजॉय भारत में घुसेगा तो क्या हालात होंगे?

Biparjoy cyclone: बिपरजॉय कुछ ही देर में भारत की सीमा में एंट्री करेगा और उसके बाद तेज आंधी और बारिश के साथ काफी बदलाव दिखाई देंगे.

तूफान बिपरजॉय अभी भारत से कुछ ही देरी पर है. अनुमान है कि शाम तक बिपरजॉय भारत की सीमा में एंट्री ले लेगा. बिपरजॉय के भारतीय सीमा में आने से पहले काफी तैयारियां कर ली गई हैं. पहले से ही राहत केंद्रों और टीमों को तैयार कर दिया गया है. जिन इलाकों को बिपरजॉय सबसे पहले प्रभावित करेगा, उन इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. समुद्र के किनारे वाले इलाकों पर खास तैयारी कई गई है. अभी तूफान की वजह से मूवमेंट कम है, सड़कें पूरी तरह खाली हैं और बाजार बंद हो गए हैं और लोग घरों में हल्के डरे हुए बैठे हैं. काफी कम लोग बाहर दिखाई दे रहे हैं.

तूफान से पहले की इस शांति के बीच लोगों के मन में सवाल है कि आखिर जब तूफान भारतीय सीमा में प्रवेश करेगा तो उस वक्त के क्या हालात होंगे और क्या लोग किन परिस्थितियों का गवाह बनेंगे. तो जानते हैं जब तूफान किसी इलाके से गुजरता है तो उस दौरान वहां क्या हालात होते हैं...

जब तूफान आता है तो क्या होता है?

सबसे पहले आपको बताते हैं कि जब बिपरजॉय तूफान आता है तो क्या होता है. दरअसल, जब तूफान आता है तो ऐसा नहीं है कि वो एकदम से एंट्री करता है. वैसे तो इसका प्रभाव कुछ दिन पहले से शुरू हो जाता है और पता चल जाता है तूफान आने वाला है. तूफान आने से पहले ही काफी तेज हवाएं चलने लग जाती है और समुद्र की लहरें काफी तेज होने लग जाती है. बिपरजॉय की स्थिति में भी कुछ ऐसा ही है और दो-तीन से प्रभावित इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं और माहौल काफी डरावना बन गया है.

वहीं, जब तूफान पूरी तरह किसी सीमा में घुसता है तो उस वक्त काफी तेज हवाएं चलती हैं और कई बार ये 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से होती है. इस वजह से हर तरह तबाही का मंजर होता है. काफी सामान उड़ जाता है, पेड़ गिर जाते हैं, बिजली के खंभे गिर जाते हैं, लोगों की छत उड़ जाती है या फिर कई बाहर रखे सामान इधर-उधर हो जाते हैं. इसके साथ ही काफी तेज बारिश होती है और कुछ हवाएं बवंडर के रुप में आती है. ये बवंडर काफी बड़े और प्रभावी होते हैं. 

इस दौरान काफी तेज बारिश, हवा और समुद्र की लहरों में काफी बदलाव देखने को मिलता है. समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगती हैं और सुनामी जैसे हालात दिखने लगते हैं. समुद्र में पानी की सीमा काफी आगे तक बढ़ जाती है और आसपास के इलाकों तक लहरें पहुंचने लगती है. अभी ही लहरें आगे तक आने लगी हैं, तो जब तूफान टकराएगा तो हालात ज्यादा भयावह होंगे. अगर ये तूफान पहाड़ी इलाकों में आता है तो भूस्खलन का खतरा रहता है. 

ये भी पढ़ें- ये थे अब तक दुनिया के सबसे खतरनाक तूफान, मची थी भीषण तबाही और गई थी लाखों जानें!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guerrilla Warfare: क्या होता है गोरिल्ला वॉर और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, जिसके माहिर हैं तालिबानी लड़ाके
क्या होता है गोरिल्ला वॉर और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, जिसके माहिर हैं तालिबानी लड़ाके
Pakistan Flour Price: पाकिस्तान में कितने का मिल रहा 1 किलो आटा, अफगानिस्तान से कम या ज्यादा है महंगाई?
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा 1 किलो आटा, अफगानिस्तान से कम या ज्यादा है महंगाई?
Pakistani Rupee Value: अफगानिस्तान में कितनी हो जाती है पाकिस्तान की करेंसी, भारत के रुपये से कितनी कम?
अफगानिस्तान में कितनी हो जाती है पाकिस्तान की करेंसी, भारत के रुपये से कितनी कम?
समंदर से लेकर विधानसभा तक, जानें पाकिस्तान में कब और कैसे खेली जाती है होली?
समंदर से लेकर विधानसभा तक, जानें पाकिस्तान में कब और कैसे खेली जाती है होली?

वीडियोज

Mayank Agarwal : 'नए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की चांदी' । Ideas Of India Summit
Ganga Sambhaji Kadam : गंगा संभाजी कदम की कहानी रुला देगी ! । Ideas Of India Summit
Pankaj Tripathi : बोले पंकज त्रिपाठी...अब मैं घमंडी बनूंगा । Ideas Of India Summit
A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget