एक्सप्लोरर

क्या है 21वीं सदी का सबसे बड़ा चमत्कार? लोग तो इस शख्स को मानने लगे 'भगवान'

21वीं सदी में विज्ञान बहुत आगे बढ़ा है, लेकिन क्या आप सदी के सबसे बड़े चमत्कार के बारे में जानते हैं?

विज्ञान के कुछ अविष्कार ऐसे होते हैं जिसपर विश्वास करना भी लोगों को मुश्किल हो जाता है. वहीं अविष्कार ऐसा हो कि वो चमत्कार ही लगने लगे तो क्या हो? इस साल सदी का एक ऐसा अविष्कार हुआ है जिसे किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा. इस चमत्कार के चलते लोग एलन मस्क को भगवान मानने लगे हैं. ऐसे में चलिए इस चमत्कार और इससे जुड़ी चीजें जानते हैं.

क्या है सदी का सबसे बड़ा चमत्कार?

टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने हाल ही में एक ऐसी तकनीक पर काम किया है जिसने दुनिया को हैरान कर दिया है. यह तकनीक है - ब्रेन चिप. इस चिप को इंसान के दिमाग में सेट किया जा सकता है और इससे दिमाग और कंप्यूटर के बीच सीधा संपर्क स्थापित किया जा सकता है. इस तकनीक से न सिर्फ अंधे देख सकेंगे बल्कि दिमागी बीमारियों से लेकर शरीर में होने वाली परेशानियों तक का इलाज संभव है. साथ ही इस चिप की मदद से हमें वो सभी पता चल सकेगा जो इंसान सोच रहा है.

क्या है ब्रेन चिप?

ये चिप सिक्के के आकार की है, जिसे इंसान के सिर में लगाया जा सकता है. इस चिप से बालों से भी पतले तार निकलेंगे जिनमें लगे 1024 इलेक्ट्रोड दिमाग के अलग-अलग हिस्सों तक लगाए जाएंगे. इन्हीं इलेक्ट्रोड से मिला डेटा चिप के जरिए  कंप्यूटर्स तक जाएगा. इसके बाद वैज्ञानिक इसपर रिसर्च करेंगे. गौरतलब है कि इस चिप के अलावा एक रोबॉट होगा जो एक सुई की मदद से न्यूरालिंक चिप से निकलने वाले तार इंसान के दिमाग में सिल देगा. एलन मस्क का कहना है कि यह प्रक्रिया LASIC सर्जरी की तरह ही आसानी से हो जाएगी.

बता दें इसी साल जनवरी में एक सूअर के अंदर इस चिप का डेमो भी दिया गया था. यह 2 महीने से इसके दिमाग में लगी थी. मस्क ने कुछ समय पहले ये भी बताया था कि एक बंदर के दिमाग में यह चिप लगी है और उस पर इसका असर भी है.

एलन मस्क को माना जा रहा भगवान!

एलन मस्क का ये अविष्कार इंसानों के लिए बहुत खास अविष्कार माना जा रहा है. यदि ये इंसानों पर भी वैसा ही प्रभाव डालता है तो इसमें कोई दो राय नहीं है कि एलन मस्क को भगवान माना जाने लगेगा.

वहीं एलन मस्क का मानना है कि इस तकनीक का विकास इंसानों के भविष्य के लिए बहुत जरुरी है. वो कहते हैं कि यदि हम मशीनों के साथ सही संबंध बना लें, तो ये हमें नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है. मस्क का मानना है कि भविष्य में जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बहुत शक्तिशाली हो जाएगा, तब इंसानों को अपनी ताकत को बढ़ाने की जरूरत होगी.

क्या हो सकते है इस ब्रेन चिप से लाभ?

मस्तिष्क की बीमारियों का इलाज: ब्रेन चिप का उपयोग पार्किंसन, अल्जाइमर और स्ट्रोक जैसी दिमागी बीमारियों के इलाज के लिए किया जा सकता है.

मानव क्षमताओं में वृद्धि: ब्रेन चिप का उपयोग मानव क्षमताओं को बढ़ाने के लिए किया जा सकता है, जैसे कि याददाश्त, सीखने की क्षमता और अन्य कार्य.

विकलांग लोगों के लिए सहायता: ब्रेन चिप विकलांग लोगों को फिर से चलने, बोलने और देखने में मदद कर सकती है.

कंप्यूटर इंटरफेस: ब्रेन चिप का उपयोग कंप्यूटर को सीधे दिमाग से नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: इस होटल में रुकने पर आपको मिलता है दुकान चलाने का मौका, नियम जानकर चौंक जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टोल फ्री किया गया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, इससे सरकार को कितना नुकसान?
टोल फ्री किया गया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, इससे सरकार को कितना नुकसान?
क्या पाकिस्तान के पास भी है अग्नि-4 जैसी मिसाइल, उसकी कितनी रेंज और ताकत?
क्या पाकिस्तान के पास भी है अग्नि-4 जैसी मिसाइल, उसकी कितनी रेंज और ताकत?
Hiroshima Day 2026 : अमेरिका ने हिरोशिमा पर ही क्यों गिराया था परमाणु बम, जानें इतिहास?
अमेरिका ने हिरोशिमा पर ही क्यों गिराया था परमाणु बम, जानें इतिहास?
Ethanol Production: भारत में सबसे ज्यादा कहां बनता है एथेनॉल, देख लें नाम
भारत में सबसे ज्यादा कहां बनता है एथेनॉल, देख लें नाम

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget