एक्सप्लोरर

Permanent Tattoo: क्या पूरी तरह मिट सकता है परमानेंट टैटू, हमेशा के लिए हटाने के लिए करना होगा ये काम

पूरी दुनिया में टैटू का फैशन हमेशा ट्रेंड करता है. अधिकांश लोग परमानेंट टैटू बनवाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि परमानेंट टैटू बनवाने के बाद उसको कैसे मिटाया जा सकता है.

दुनियाभर में टैटू का फैशन हमेशा ट्रेंड करता है. क्रिकेटर से लेकर सेलेब्रिटी तक के हाथों और शरीर पर आप टैटू देखते होंगे. इनमें से कुछ टैटू परमानेंट होते हैं. इसका मतलब है कि ये टैटू आसानी से नहीं छूटते हैं, ये सालों साल एक जैसे ही दिखते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर परमानेंट टैटू कैसे मिटाया जा सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि परमानेंट टैटू मिटाने का तरीका क्या होता है. 

टैटू का फैशन

दुनियाभर में टैटू का फैशन तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि पहले भारत में टैटू का इतना क्रेज नहीं था, खासकर विदेशों में ही लोग टैटू बनवाते थे. लेकिन बीते 1 दशक से भारत में भी टैटू का क्रेज तेजी से बढ़ा है. भारत में खासकर यंगस्टर अपनी गर्दन कलाइयां, पैर, बाजू पर टैटू बनवाना काफी पसंद करते हैं. शुरूआत में तो ये टैटू काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन सालों बाद कई बार लोग टैटू को जल्द से जल्द हटाना चाहते हैं. इतना ही नहीं कई बार लोग प्यार में पड़ कर अपने प्रेमी और प्रेमिका का नाम लिखवाते हैं, लेकिन बदकिस्मती से जब वो अलग होते हैं, इसके बाद जल्द से जल्द टैटू हटाना चाहते हैं. नॉर्मल टैटू तो जल्दी हट जाता है, लेकिन परमानेंट टैटू को हटाना इतना आसान नहीं होता है. जानिए आखिर कैसे आप परमानेंट टैटू को भी सुरक्षित तरीके से हटा सकते हैं.

लेजर टैटू रिमूवल 

तकनीक विकसित होने के साथ ही असंभव काम भी संभव हो चुका है. आज के वक्त लेजर टैटू रिमूवल स्थायी टैटू हटाने का सबसे कारगर तरीका है. बता दें कि यह तकनीक त्वचा से टैटू के स्याही के कणों को उच्च-तीव्रता वाले लेजर प्रकाश का उपयोग करके हटाती है. इससे आपके शरीर को बिल्कुल भी क्षति नही पहुंचती है. वहीं अलग-अलग रंगों के टैटू को हटाने के लिए अलग-अलग लेजर की जरूरत होती है. यही कारण है कि टैटू रिमूवल के लिए मरीजों को कई सत्र में एक्सपर्ट के पास जाना पड़ता है. लेजर टैटू हटाने से जुड़े जोखिम कम होते हैं, हालांकि आम दुष्प्रभाव में अस्थायी लाली, सूजन और फफोले पड़ सकते हैं.

डर्माब्रेशन 

डर्माब्रेशन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें एक त्वचा विशेषज्ञ टैटू की स्याही को हटाने के लिए त्वचा की ऊपरी परत को घिसते हैं. ये घिसाई स्किन की भीतरी परतों तक जाती है, इससे टैटू की स्याही स्किन से बाहर निकल जाती है. यह तरीका लेजर टैटू रिमूवल जितना प्रभावी नहीं है और यह काफी दर्दनाक होता है. इसमें निशान, संक्रमण और त्वचा की बनावट में बदलाव का भी अधिक खतरा होता है.

सर्जिकल मेथड 

टैटू हटाने का तीसरा तरीका सर्जिकल ट्रीटमेंट है. इसके जरिए भी परमानेंट टैटू को हटाया जा सकता है. इसके लिए स्किन को लोकल एनएसथीसिया की मदद से सुन किया जाता है. इसके बाद टैटू को सर्जिकल ब्लेड की मदद से हटा दिया जाता है. सर्जिकल टैटू रिमूवल कारगर है. हालांकि यह कई बार निशान छोड़ जाते हैं.ये विधि आमतौर पर छोटे टैटू के लिए ठीक होती है. सर्जिकल ट्रीटमेंट में निशान और संक्रमण का जोखिम होता है. 

टैटू कवर अप 

बता दें कि टैटू कवर का तरीका अधिकांश लोग चुनते हैं. उदाहरण के लिए अगर आपने प्रेम में अपने किसी पार्टनर का नाम लिखवाया है, लेकिन बाद में आप उसे हटाना चाहते हैं. इस दौरान कई बार लोग टैटू कवर का विकल्प चुनते हैं. हालांकि यह विकल्प तब चुना जाता है, जब आप पूरी तरह से टैटू को हटाना नहीं चाहते और इसका डिजाइन बदलना चाहते हैं. इस दौरान छोटे टैटू को बड़े आकार के डिजाइनर टैटू से छिपा दिया जाता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में टैटू हटाने की जो विधि बताई गई है, उस पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली में ऐसा क्या है, यहां गर्मी, सर्दी, प्रदूषण सब कुछ ज्यादा होता है!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shia Muslims In World: दुनिया में कितनी है शिया मुसलमानों की आबादी, इसमें भारत में कितने?
दुनिया में कितनी है शिया मुसलमानों की आबादी, इसमें भारत में कितने?
Strait of Hormuz Crisis: होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते कितना तेल आता है भारत, इसके बंद होने से कैसे छाएगा तेल संकट?
होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते कितना तेल आता है भारत, इसके बंद होने से कैसे छाएगा तेल संकट?
Indians In Middle East: मिडिल ईस्ट में कितने भारतीय, जानें कहां है इनकी सबसे ज्यादा तादाद?
मिडिल ईस्ट में कितने भारतीय, जानें कहां है इनकी सबसे ज्यादा तादाद?
Indian Students in Iran: ईरान में क्या पढ़ने जाते हैं भारतीय छात्र, यहां कितनी है इनकी तादाद?
ईरान में क्या पढ़ने जाते हैं भारतीय छात्र, यहां कितनी है इनकी तादाद?

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
होली पर दिल्ली सरकार दे रही फ्री सिलेंडर, जानें कौन उठा सकता है लाभ?
होली पर दिल्ली सरकार दे रही फ्री सिलेंडर, जानें कौन उठा सकता है लाभ?
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
Embed widget