एक्सप्लोरर

क्या इंसानों की तरह जानवर भी हो सकते हैं गूंगे और बहरे? जान लीजिए जवाब

धरती पर असंख्य जानवर पाए जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई जानवरों में इंसानों की तरह ही शारीरिक समस्याएं होती हैं. जिसमें गूंगा,बहरा और अंधा होना भी शामिल है. जानिए क्या है इसके पीछे की वजह.

धरती पर इंसानों की आबादी 800 मिलियन से ज्यादा है. सभी इंसानों का शरीर, हाव-भाव और रंग-रूप भी अलग-अलग होता है. हालांकि इनमें से कुछ इंसान कई कारणों से गूंगे,बहरे और अंधे भी होते हैं. लेकिन सवाल ये है कि क्या इंसानों की तरह जानवर भी गूंगे और बहरे होते हैं. आज हम आपको इसका जवाब देंगे.

जानवरों का स्वभाव

बता दें कि धरती पर असंख्य जानवर पाए जाते हैं. सभी जानवरों का स्वभाव और क्षमता भी अलग होता है. जैसे कुछ जानवर शाकाहारी होते हैं और कुछ जानवर मांसाहारी होते हैं. ऐसे ही कुछ जानवर बचपन से ही अंधे,गूंगे,बहरे होते हैं और कुछ जानवर इंसानों की तरह देख और सुन सकते हैं. इतना ही नहीं रिसर्च के मुताबिक कई जानवरों में इंसानों की तरह इमोशन भी होता है. लेकिन क्या कोई जानवर जन्म के साथ गूंगा और बहरा हो सकता है? इसका जवाब है हां.

गूंगे और बहरे होते हैं जानवर?

एक्सपर्ट के मुताबिक कुछ जानवर गूंगे और बहरे हो सकते हैं. दरअसल जानवरों में बहरापन जन्मजात हो सकता है या फिर बाद में भी हो सकता है. जानवरों में बहरेपन के कई कारण हो सकते हैं.  जैसे जन्मजात बीमारी, कान में संक्रमण या चोट. इसके अलावा कई जानवर में बुढ़ापा के कारण भी ये समस्या आते हुए देखी गई है. बता दें कि इन जानवरों में कुत्ते, भेड़, सुअर समेत कई जानवर शामिल हैं. इसके अलावा कई बार जानवरों की दुर्घटना, संक्रमण समेत अन्य कारणों से भी बोलने और सुनने की क्षमता खत्म हो जाती है.

ये जानवर जन्म से होते हैं गूंगे और बहरे

बता दें कि गिलहरियां जन्म के समय बहरी होती हैं. हालांकि जन्म के बाद उनकी बाकी इंद्रियां विकसित हो जाती हैं. वहीं जगुआर के शावक भी जन्म के समय बहरे और अंधे होते हैं. भेड़िए भी जन्म के समय बहरे और अंधे होते हैं. हालांकि कई बार पालतू जानवरों में गूंगे और बहरेपन की समस्या आने के बाद पशु डॉक्टर्स के परामर्श पर उनके ठीक होने का मामला भी सामने आया है.

इंसानों में होती है ये समस्या?

इंसानों में भी कई बच्चे जन्म के साथ ही गूंगे,बहरे और अंधे होते हैं. आसान भाषा में इसे जन्मजात बीमारी कहा जाता है. लेकिन कई बार आधुनिक साइंस की दम पर ऐसे बच्चों के बड़े होने पर उनका सफल इलाज किया गया है, जिसके बाद उनकी आवाज सुनने और बोलने की क्षमता वापस आ पाई है. हालांकि ऐसे मामले कम सामने आते हैं. कई बार दुर्घटना के कारण भी इंसानों के सुनने, बोलने और देखने की क्षमता चली जाती है. इसके अलावा बूढ़े होने पर भी इंसानों के सुनने,बोलने और देखने की क्षमता कम हो जाती है.  
 

ये भी पढ़ें: China Artificial Sun: इतनी गर्मी पैदा कर सकता है चीन का नकली सूरज, जानें असली के मुकाबले कितना ताकतवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guerrilla Warfare: क्या होता है गोरिल्ला वॉर और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, जिसके माहिर हैं तालिबानी लड़ाके
क्या होता है गोरिल्ला वॉर और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, जिसके माहिर हैं तालिबानी लड़ाके
Pakistan Flour Price: पाकिस्तान में कितने का मिल रहा 1 किलो आटा, अफगानिस्तान से कम या ज्यादा है महंगाई?
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा 1 किलो आटा, अफगानिस्तान से कम या ज्यादा है महंगाई?
Pakistani Rupee Value: अफगानिस्तान में कितनी हो जाती है पाकिस्तान की करेंसी, भारत के रुपये से कितनी कम?
अफगानिस्तान में कितनी हो जाती है पाकिस्तान की करेंसी, भारत के रुपये से कितनी कम?
समंदर से लेकर विधानसभा तक, जानें पाकिस्तान में कब और कैसे खेली जाती है होली?
समंदर से लेकर विधानसभा तक, जानें पाकिस्तान में कब और कैसे खेली जाती है होली?

वीडियोज

Priya Agarwal : भाई को याद कर भावुक हो गईं प्रिया अग्रवाल । Ideas Of India Summit
Israel-Iran War: इजरायल के हमलों से कांपा ईरान! हालत खराब! | Israel Attack on Iran | Trump
तेजी से बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर क्या बोले ABP Network के CEO Sumanta Datt ? । Ideas Of India Summit
Dr. Ambrish Mithal : Ozempic हो सकता है खतरनाक ! । Ideas Of India Summit
खामेनेई पर सीधा निशाना..ईरान में इजरायल ने मचाई तबाही | Israel vs Iran | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget