एक्सप्लोरर

क्या भारत में भी हो सकता है पाकिस्तान जैसा ट्रेन हाईजैक, जानें कैसी होती है सिक्योरिटी?

रेलवे ने यात्रियों और रेलवे प्रॉपर्टी की सुरक्षा के लिए कई स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है. रेलवे में सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल (RRF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के पास होती है.

Train Hijack: पाकिस्तान में बीते दिनों बड़ी आतंकी वारदात सामने आई. यहां बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 11 मार्च को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया था. इस दौरान ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को भी बंधक बना लिया गया. ट्रेन में कई सेना के अधिकार भी सवार थे. ट्रेन हाईजैक के दो दिन बाद पाकिस्तानी सरकार ने  हाईजैक में शामिल सभी 33 बलूच लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया था, साथ ही कहा था कि सभी बंधकों भी छुड़ा लिया गया था. हालांकि, इस आतंकी वारदात ने दुनियाभर का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. 

अब सवाल यह है कि क्या भारत में भी ट्रेन हाईजैक जैसी घटना को अंजाम दिया जा सकता है? क्या ऐसी घटनाएं भारत में हुई हैं? भारत में ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं? यहां इस तरह की घटनाओं को अंजाम देना मुश्किल क्यों है आइए जानते हैं... 

रेलवे की ऐसे होती है सुरक्षा

भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों और रेलवे प्रॉपर्टी की सुरक्षा के लिए कई स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है. रेलवे में सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल (RRF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के पास होती है. यह दोनों बल अलग-अलग कामों के लिए तैनात होते हैं. आआरएफ रेलवे की संपत्ति अैर यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी होती है. आरआरएफ जवानों को सफर के दौरान भी ट्रेनों में तैनात किया जाता है, जिससे किसी भी घटना को रोका जा सके. वहीं, रेलवे के क्षेत्राधिकार में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों को रोकने का काम जीआरपी करती है. ये दोनों बल काफी हाईटेक हैं और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित होते हैं. 

इंटेलीजेंस की ली जाती है मदद

भारत ने आतंकी वारदातों को रोकने के लिए एडवांस इंटेलीजेंस सिस्टम तैयार किया है, जिससे देश में होने वाली हर छोटी-बड़ी वारदातों पर नजर रखी जा सके. इसके लिए एलआईयू, आईबी, रॉ जैसे खुफिया विभाग हैं. इन विभागों के द्वारा समय-समय पर सिक्योरिटी एजेंसियों को अलर्ट जारी किया जाता है और आतंकी गतिविधियों के बारे में इनपुट दिए जाते हैं. इसमें रेलवे सिक्योरिटी भी शामिल होती है. कई बार सिक्योरिटी एजेंसियों द्वारा मॉकड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया जाता है.  

आतंकी वारदातों से निपटने में माहिर है NSG

भारत में अगर ट्रेन हाईजैक जैसी कोई घटना हो भी गई तो NSG इससे निपटने में माहिर है. भारत के NSG कमांडो को दुनिया के सबसे प्रशिक्षण कमांडो में से एक माना जाता है. ये कमांडो आतंकी घटनाओं और हाईजैक जैसी सिचुएशन को डील करने के लिए ट्रेंड किए जाते हैं. मुंबई में हुए ताज अटैक के समय NSG ने ही मोर्चा संभाला था. इन सब के होते हुए भारत में इस तरह की वारदात होना काफी मुश्किल है. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में जब आतंकी हमला होता है तो सबसे पहले कौन जाता है, भारत की NSG की तरह ये है Pak की सबसे खतरनाक फोर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
Kurds In Iran: कौन हैं 4 मुस्लिम मुल्कों में रहने वाले कुर्द, जानें ईरान के लिए कैसे बन सकते हैं काल?
कौन हैं 4 मुस्लिम मुल्कों में रहने वाले कुर्द, जानें ईरान के लिए कैसे बन सकते हैं काल?
आम आदमी ज्यादा से ज्यादा कितना पेट्रोल खरीद सकता है, क्या है कानून?
आम आदमी ज्यादा से ज्यादा कितना पेट्रोल खरीद सकता है, क्या है कानून?
US Wars History: दुनिया के कितने देशों को तबाह कर चुका अमेरिका, किस नंबर पर आता है ईरान?
दुनिया के कितने देशों को तबाह कर चुका अमेरिका, किस नंबर पर आता है ईरान?

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
'अपने संस्कारों से जुड़े हुए हैं', शादी के बाद रश्मिका संग ननिहाल पहुंचे विजय देवरकोंडा, मामा ने शेयर की फोटोज
'अपने संस्कारों से जुड़े हुए हैं', शादी के बाद रश्मिका संग ननिहाल पहुंचे विजय देवरकोंडा, मामा ने शेयर की फोटोज
हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?
IND vs NZ: क्या फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा सकता है भारत? आंकड़ों से समझिए टीम इंडिया की जीत के कितने प्रतिशत चांस
क्या फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा सकता है भारत? आंकड़ों से समझिए टीम इंडिया की जीत के कितने प्रतिशत चांस
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चेताया
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल ने सरकार को चेताया
Kurds In Iran: कौन हैं 4 मुस्लिम मुल्कों में रहने वाले कुर्द, जानें ईरान के लिए कैसे बन सकते हैं काल?
कौन हैं 4 मुस्लिम मुल्कों में रहने वाले कुर्द, जानें ईरान के लिए कैसे बन सकते हैं काल?
High Cholesterol: इस बीमारी में भी राहत देती है कोलेस्ट्रॉल की यह दवा, नई स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बात
इस बीमारी में भी राहत देती है कोलेस्ट्रॉल की यह दवा, नई स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बात
Embed widget